स्वर्ण भस्म को कई नामों से जाना जाता है। जैसे स्वर्णा भस्म, गोल्ड भस्म इत्यादि। यह एक आयुर्वेदिक औषधी है, जो इम्यून पावर को स्ट्रॉन्ग करने का काम करती है। इसके इस्तेमाल से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। कई बीमारियों को दूर करने के लिए स्वर्ण भस्म औषधी के समान कार्य करती है। आयुर्वेद में इसे तंत्रिका टॉनिक के रूप में काफी अधिक इस्तेमाल किया जाता है। स्वर्ण भस्म एक तरह का पाउडर है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों के निर्माण में किया जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। ब्लड को साफ करने के साथ-साथ यह कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, मेंटल स्ट्रेस और यौन समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर करने में भी यह फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि स्वर्ण भस्म में लगभग 28-35 नैनोमीटर के क्रिसटलीय कण मौजूद होते हैं, तो करीब 90 % w/w शुद्ध सोने से निर्मित किए जाते हैं। इसलिए बाजारों में इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है।
स्वर्ण भस्म में मौजूद पोषक तत्व (Swarna Bhasma Nutritious Value)
स्वर्ण भस्म करीब 24 कैरेट सोने से तैयार किया जाता है। इसके अलावा इसमें कई अन्य तरह के खनिज पदार्थों का भी मिश्रण होता है। ये सभी खनिज हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधीय निर्माण में किया जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो स्वर्ण भस्म में सल्फर , कैल्शियम, सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम, कॉपर, फेरिक ऑक्साइड, आयरन, फॉस्फेट, अघुलनशील अम्ल, फेरस ऑक्साइड, सिलिका इत्यादि तत्व पाए जाते हैं, तो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी हैं।
टॉप स्टोरीज़
स्वर्ण भस्म के फायदे ( Benefits of Swarna Bhasma )
1. तनाव को कम करे स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma Reduce Stress)
आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल तनाव को कम करने के लिए भी किया जाता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। साथ ही मस्तिष्क की कार्य क्षमता बढ़ती है। स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से मस्तिष्क की कार्य क्षमता को प्रभावित करने वाली समस्या जैसे ध्यान में कमी, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। स्ट्रेस बढ़ने पर डॉक्टरी सलाह के इस्तेमाल इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह इसका सेवन करने से बचें।
इसे भी पढ़े - डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे को दूर करे पुनर्नवा काढ़ा, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका और अन्य फायदे
2. मानसिक स्वास्थ्य के लिए है असरकारी (Swarna Bhasma Benefits For Mental Health)
मानसिक समस्याओं को दूर करने के लिए स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल किया जाता है। स्वर्ण भस्म युक्त दवाओं के इस्तेमाल से कई मेंटल हेल्थ में सुधार किया जाता है। इसके इस्तेमाल से स्ट्रेस, मस्तिष्क में होने वाले सूजन, डायबिटीज की वजह से न्यूरोपैथी समस्याएं इत्यादि को दूर किया जा सकता है। अगर आपको कोई मानसिक परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाहनुसार इसका सेवन करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
3. हृदय रोग को करे दूर स्वर्ण भस्म (Healthy Heart with Swarna Bhasma)
हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वर्ण भस्म में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से हृदय में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से हृदय और दिल की मांसपेशियों को शक्ति मिलती है। साथ ही यह रक्त को शुद्ध करने में हमारी मदद कर सकते हैं।
4. यौन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी (Swarna Bhasma Uses For Sexual Health)
पुरुषों में होने वाली यौन समस्याओं को दूर करने में भी स्वर्ण भस्म काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पुरुषों में होने वाली शुक्राणुओं की कमियों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यह वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - मुंह के छाले और ज्यादा भूख जैसी कई परेशानियों को दूर करता है चिरचिटा (अपामार्ग), जानें इसके फायदे और प्रयोग
5. आंखों के लिए है फायदेमंद
स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से आप आंखों से जुड़ी समस्याओ को दूर कर सकते हैं। स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से आंखों के लिए विभिन्न तरह की दवाइयां बनाई जाती है, जो आंखों के लिए काफी प्रभावी साबित होती हैं। इससे आंखें आना, आंखों में दर्द होना जैसी कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं। साथ ही आंखों का लाल होना, आंखों में खुजली और जलन भी दूर किया जा सकता है।
6. स्किन से जुड़ी परेशानी होगी दूर (Swarna Bhasma For Skin)
कालाकल्प करने वाली औषधियों में भी स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल होता है। स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से स्किन की कई बीमारियों जैसे - एटोपिक डार्माटाइटिस और सोरायसिस (dermatitis and psoriasis) को दूर किया जा सकता है। इतना ही नही, यह बालों से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने में सहायक है। स्किन पर मौजूद झुर्रियों को कम करने के लिए भी आप स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्वर्ण भस्म के नुकसान (Swarna Bhasma Side Effects)
स्वर्ण भस्म कई तरह की धातुओं से तैयार किया जाता है। इसलिए इसका सेवन सावधानी पूर्वक करें। डॉक्टर या फिर आयुर्वेद एक्सपर्ट के सलाहनुसार ही इसका सेवन करें। वरना आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अधिक समय तक या फिर अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचें। साथ ही एक्सपायरी स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल न करें। 9 माह से अधिक तैयार किए गए स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से दूर रहें। इन सभी कारणों से आपके सेहत को नुकसान हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - सेना की पत्तियों दूर करती हैं लिवर और पेट की कई समस्याएं, जानें इसके अन्य फायदे और प्रयोग का तरीका
1. बढ़ाए पेट की समस्या
अगर आप अधिक मात्रा में स्वर्ण भस्म का सेवन करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसके कारण आपको पेट में दर्द और ऐंठन, आंतो में सूजन, थकान और शारीरिक कमजोरी जैसी परेशानियों हो सकती हैं।
2. पुरुषों को बना सकता है नपुंषक
स्वर्ण भस्म का सेवन करने से यौन स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन बिना एक्सपर्ट के सलाहनुसार करते हैं। या फिर अगर आप अधिक मात्रा मे इसका इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको नपुंषक बना सकता है।
3. बच्चों से रखें दूर
स्वर्ण भस्क को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। इसके गलत इस्तेमाल से बच्चो की आंखें जा सकती है। अगर खेलते-खेलते बच्चों की आंखों में यह चला जाए, तो इससे नुकसान हो सकता है
स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से आप अपनी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह इसका इस्तेमाल न करें। इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है।
Read More Articles On Ayurveda In Hindi