Can Working Night Shift Cause Acid Reflux Problem In Hindi: आज के समय में कई लोग रात के समय यानी नाइट शिफ्ट में काम करते हैं। इसके कारण अक्सर लोगों की नींद या सर्कैडियन लय प्रभावित हो सकती है। इसके कारण लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्या होने, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, याददाश्त के कमजोर होने, काम पर फोकस करने में परेशानी होने, नींद से जुड़ी समस्याएं होने, ब्रेन के कार्यों पर बुरा असर होने, मोटापे, स्ट्रेस और मूड स्विंग्स जैसी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या इसके कारण पाचन भी प्रभावित होता है या इसके कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है? ऐसे में आइए लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ. सीमा यादव (Dr Seema Yadav, MD, Physician, Care Institute of Life Sciences, Lucknow) से जानें क्या नाइट शिफ्ट में काम करने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है?
क्या नाइट शिफ्ट में काम करने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है? - Does Working Night Shifts Cause Acid Reflux?
डॉ. सीमा यादव के अनुसार, नाइट शिफ्ट में काम करने से लोगों के पाचन पर बुरा असर होता है। इसके कारण लोगों को कब्ज, गैस, पेट में ऐंठन, पेट दर्द, एसिडिटी और लूज मोशन की समस्या हो सकती है, साथ ही, गंभीर मामलों में लोगों को जठरांत्र संबंधी कार्य (gastrointestinal function) से जुड़ी समस्या होने या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। क्योंकि रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के शरीर की सर्कैडियन लय के बाधित होने की समस्या होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या नाइट शिफ्ट में काम करने से गर्भपात का खतरा बढ़ता है? जानें डॉक्टर से
बता दें, नाइट शिफ्ट में काम करने से गट और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। रात में शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिसके कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, साथ ही, इसके कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।
सर्कैडियन रिदम में बदलाव
नाइट शिफ्ट काम करने के कारण लोगों के शरीर की सर्कैडियन रिदम (लय) बाधित होती है। इसके कारण लोगों को पेट के एसिड के उत्पादन बढ़ सकता है, जिसके कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। बता दें, सर्कैडियन रिदम पेट के एसिड के उत्पादन और पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स के कार्यों को नियंत्रित करती है।
स्ट्रेस की समस्या
नाइट शिफ्ट में काम करने के कारण अक्सर लोगों की नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है, जिसके कारण लोगों को अधिक स्ट्रेस होने या चिंता की समस्या बढ़ती है। कई बार अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण लोगों में एसिड रिफ्लक्स जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या नाइट शिफ्ट करने से मोटापा या वजन बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
शरीर की स्थिति के कारण
नाइट शिफ्ट में काम के दौरान गलत तरीके से बैठकर काम करने या गलत तरीके से लेटने के कारण पेट का एसिड अन्नप्रणाली में वापस आ सकता है। इसके कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या को और बढ़ावा मिल सकता है।
निष्कर्ष
नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को एसिड रिफ्लस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ध्यान रहे, नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर इसको नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 21, 2025 23:56 IST
Modified By : Priyanka SharmaSep 21, 2025 23:56 IST
Published By : Priyanka Sharma