Expert

Ramadan 2024: रमजान में एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगा फायदा

Ramadan 2024: रमजान के पाक महीने में अक्सर रोजेदारों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने लगती है। यहां जानिए, रमजान में एसिड रिफ्लक्स से बचने के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ramadan 2024: रमजान में एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगा फायदा


Ramadan 2024: मुसलमानों के पाक महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ लोगों ने रोजे रखने भी शुरू कर दिए हैं। रोजेदार सुबह सहरी करने के बाद रोजा रखते हैं और फिर दिनभर बिना कुछ खाए और पिए इबादत करते हैं। इसके बाद शाम में इफ्तार के बाद खजूर से अपना रोजा खोलते हैं। रमजान में कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो जाती है, जिसके कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा महसूस करता है। एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ने पर उठना-बैठना भी दूभर हो जाता है। ऐसे में अगर आप रमजान के दौरान इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) कुछ ऐसी टिप्स बता रही हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपको रमजान के दौरान एसिड रिफ्लक्स की समस्या से निजात मिल सकती है।

रमजान में एसिड रिफ्लक्स से बचने के उपाय - How To Avoid Acid Reflux In Ramadan Fasting In Hindi

1. रमजान में रोजा रखने वाले रोजेदार दिनभर में पानी भी नहीं पीते हैं, ऐसे में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जिसके कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में सहरी के दौरान और इफ्तार के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। पानी आपके पाचन को सुधारता है और एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2024: एसिडिटी और गैस से बचने के लिए सहरी में न करें इन 4 चीजों का सेवन, पाचन रहेगा बेहतर

2. रमजान में सहरी के दौरान तीखी-मसालेदार चीजों का सेवन करने से परहेज करें। कई बार लोगों को लगता है कि दिनभर वह कुछ खा नहीं सकते हैं ऐसे में सहरी के समय खूब तीखा और तलाभुना खाना खा लेते हैं। जिसके कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। सहरी में आप फल और सब्जियों की मात्रा ज्यादा खाएं। इससे पाचन सिस्टम बेहतर होगा और एसिड रिफ्लक्स की समस्या कम होगी।

3. सहरी या इफ्तार में चाय और कॉफी के सेवन से परहेज करें। चाय और कॉफी के कारण भी अक्सर एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। आप चाय और कॉफी की जगह हर्बल चाय पी सकते हैं। इससे शरीर को लाभ मिलता है, मन शांत होता है और पाचन भी बेहतर होता है।

herbal tea

4. जो लोग सिगरेट और तंबाकू का सेवन करते हैं उन्हें भी एसिड रिफ्लक्स की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में इनका सेवन करने से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2024: रोजा इफ्तार में न भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, हो सकती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं

5. सहरी में आप 1 गिलास नींबू पानी पिएं। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या कम हो सकती है और शरीर में हाइड्रेट होगा।

6. रमजान में अक्सर लोगों का सोने और जगने का समय बिल्कुल बदल जाता है, जिसके कारण भी एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। ऐसे में आप अपने सोने और जगने का समय निर्धारित करें और रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।

7. इफ्तार के बाद ठंडे पानी का सेवन करना एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकता है, इसलिए ठंडा पानी न पिएं।

इन टिप्स को फॉलो करके आप रमजार के दौरान एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपकी एसिड रिफ्लक्स की समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में पिएं नींबू, पुदीना और गोंद कतीरा का ड्रिंक, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer