Ramadan 2024: माह-ए-रमजान शुरू होने जा रहा है। रमजान का महीना विशेष महत्व रखता है। इस महीने में लोग 12-13 घंटे रोजे या फास्ट रखकर इबादत करते हैं। रमजान के महीने में दो शब्द हमें हर दिन सुनने को मिलते हैं और वे हैं सहरी और इफ्तारी। सहरी का शाब्दिक अर्थ होता है सुबह का समय और इफ्तारी का मतलब होता है किसी चीज को खत्म करना या तोड़ना। सहरी में लोग रोजा शुरू करने से पहले कुछ खाते हैं और फिर शाम को इफ्तारी के समय रोजा तोड़ा जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रोजे का असर हमारे शरीर पर पड़ता है। डाइट में अचानक आए बदलाव के कारण शरीर को नए बदलाव अडॉप्ट करने में थोड़ा समय लगता है। इस बीच डाइजेशन का दुरुस्त होना जरूरी है, ऐसा न होने से पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में हम जानेंगे डाइटिशियन के बताए 5 टिप्स, जो रोजे में आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
फास्ट रखने से पेट की समस्याएं होती हैं?- Does Fasting Cause Digestion Issues
फास्ट रखने के कारण कुछ लोगों को पेट संबंधित समस्याएं जैसे- गैस की समस्या, अपच, पेट में दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है गलत डाइट लेना। लोग फास्ट खोलते और रखते समय कैफीन, मसालेदार खाना आदि का सेवन कर लेते हैं जिसके कारण पाचन बिगड़ जाता है। पाचन को बेहतर बनाने के लिए व्रत खोलने और रखने से पहले के वक्त हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। व्रत में ओवईटिंग और डिहाइड्रेशन के कारण भी पाचन तंत्र खराब हो जाता है। व्रत में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Ramadan 2024: रोजा रखने से पहले खुद को जरूर करें तैयार, अभी से फॉलो करें ये टिप्स
रोजा रखने के लिए पाचन शक्ति को मजबूत कैसे बनाएं?- Better Digestion Tips In Ramadan
रोजा रखने के लिए 12 से 13 घंटे खाना-पानी के बगैर समय गुजारना होता है। ऐसे में कुछ लोगों को इससे खराब डाइजेशन की समस्या हो सकती है इसलिए रोजा रखने के लिए पाचन शक्ति को मजबूत बनाने की जरूरत है। पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें-
- ध्यान रखें कि सहरी या इफ्तारी में तला-भुना या मिर्च वाली चीजों का सेवन नहीं करना है। इससे इंडाइजेशन की समस्या हो सकती है।
- रोजा खोलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है। पानी से आपके शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।
- रोजा खोलने के बाद सूप, सलाद और फलों का सेवन करें। इससे आपके शरीर को फाइबर मिलेगा और डाइजेशन इंप्रूव होगा।
- शरीर को ऊर्जा देने और पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें। सोयाबीन, दाल, पालक, पनीर, टोफू आदि को डाइट में शामिल करें।
- इफ्तारी में नींबू पानी पिएं। इससे पेट का डाइजेशन बेहतर होगा। रोजा खोलने के लिए खाली पेट दूध न पिएं। इससे इंडाइजेशन की समस्या हो सकती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।