Expert

Ramadan 2024: रोजा रखने के लिए फॉलो करेंगे ये 5 टिप्स, तो नहीं कम होगा स्टेमिना और एनर्जी

कल पहला रोजा रखा जाएगा और घरों में इसकी तैयार‍ियां शुरू हो चुकी हैं। जानते हैं इस दौरान स्‍टेम‍िना और एनर्जी को बढ़ाने के ल‍िए कैसी डाइट लें।    
  • SHARE
  • FOLLOW
Ramadan 2024: रोजा रखने के लिए फॉलो करेंगे ये 5 टिप्स, तो नहीं कम होगा स्टेमिना और एनर्जी


Ramadan Diet Tips: कल से रमजान का पाक महीना शुरू होने जा रहा है। घरों में व‍िशेष पकवान बनने और साफ-सफाई का स‍िलस‍िला शुरू हो चुका है। रमजान में महीने भर तक हर द‍िन रोजा रखा जाता है। रोजे में सुबह की सहरी और इफ्तार का बहुत महत्‍व है। रोजे के दौरान सूरज उगने से पहले के वक्‍त में नमाज फज्र के बाद कुछ खा ल‍िया जाता है ज‍िससे पूरे द‍िन रोजा या व्रत रखने में परेशानी न हो। सहरी में पानी, फल, दाल, रोटी, प्रोटीन युक्‍त आहार खाए जाते हैं। वहीं इफ्तार में रोजेदार अपना रोजा तोड़कर कुछ खाते हैं। यह वह समय होता है जब सूरज डूब जाता है। इस दौरान लोग ताजगी लाने वाले फल, खजूर, पानी और अन्य आहार खाते हैं। रोजे में 11-12 घंटे भूखे पेट रहना होता है, ऐसे में शरीर की एनर्जी घट सकती है। कमजोरी और थकान से बचने के ल‍िए कुछ आसान डाइट ट‍िप्‍स फॉलो कर सकते हैं ज‍िसके बारे में आगे बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।   

ramadan diet tips in hindi

इफ्तार के वक्‍त एनर्जी के ल‍िए क्‍या खाएं?- Foods to Eat in Iftaar During Ramadan

  • इफ्तार के समय खजूर खाकर रोजा खत्‍म करें। खजूर खाने से तुरंत शरीर को एनर्जी म‍िलती है। 
  • इफ्तार में दाल का शोरबा या सूप प‍िएं। प्रोटीन युक्‍त सूप पीने से तुरंत एनर्जी म‍िलेगी और भूख म‍िट जाएगी।     
  • इफ्तार में दही खाएं। दही खाने से पाचन सुधरता और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा म‍िलती है।   
  • अगर आप तुरंत ऊर्जा चाहते हैं, तो हल्के खाद्य पदार्थ जैसे कि एप्पल जूस और स्प्राउट्स खा सकते हैं।     

रमजान में सहरी के वक्‍त एनर्जी के ल‍िए क्‍या खाएं?- Food to Eat in Sehri During Ramadan 

सहरी में ऊर्जा के ल‍िए आपको सेहतमंद अनाज, फल, सब्‍ज‍ियां, प्रोटीन युक्‍त आहार का सेवन करना चाह‍िए। सहरी में दल‍िया और ओट्स खाएं, इससे लंबे समय तक आपको भूख और प्‍यास नहीं लगेगी। सहरी में केला, सेब और अंगूर जैसे फल खाएं। इससे शरीर को  एनर्जी भी म‍िलेगी और भूख भी नहीं लगेगी। एनर्जी का स्‍तर बढ़ाने के ल‍िए अपनी डाइट में शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर, गोभी और पत्तागोभी जैसी सब्‍ज‍ियों को शाम‍िल करें। सहरी में शरीर को हाइड्रेट रखने के ल‍िए हर्बल टी या छाछ का सेवन कर सकते हैं।   

इसे भी पढ़ें- Ramadan 2024: रोजा रखने के लिए पाचन शक्‍त‍ि को बनाएं मजबूत, डाइटीश‍ियन से जानें 5 ट‍िप्‍स

सहरी में क्‍या न खाएं?- Foods to Avoid in Sehri During Ramadan

सहरी में कुछ चीजों को खाने से शरीर की एनर्जी कम हो सकती है। एनर्जी कम होने के कारण रोजे में द‍िनभर भूख और प्‍यास को काबू करना मुश्‍क‍िल हो सकता है। सहरी के वक्‍त आपको तला-भुना और मसालेदार भोजन खाने से बचना चाह‍िए। गरमा-गर्म पकौड़े, फ्राइड आलू जैसी चीजों का सेवन न करें। आपको जलेबी, गुलाब जामुन जैसी मीठी चीजों को खाने से भी बचना चाह‍िए। इन चीजों की वजह से थकान और भारीपन महसूस होगा और ये आपके शरीर की एनर्जी बढ़ाने के काम नहीं आएंगे। सहरी में कॉफी या चाय का सेवन करने से भी बचें। लोगों को लगता है क‍ि इससे एनर्जी मिलती है लेक‍िन ज्‍यादा चाय या कॉफी पीने से बदहजमी हो सकती है ज‍िससे कमजोरी आ जाएगी।         

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।      

Read Next

हैवी खाना खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके

Disclaimer