आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण पेट में सूजन (इंफ्लेमेशन) की समस्या बहुत आम हो गई है। यह समस्या धीरे-धीरे शरीर के भीतर फैलती है और पेट के अंदरूनी हिस्सों में सूजन और जलन का कारण बनती है। पेट की सूजन को अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन अगर इसे समय रहते ठीक न किया जाए, तो यह गंभीर पाचन समस्याओं का कारण बन सकती है। गलत खानपान, जैसे ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और पैक्ड फूड्स का सेवन, पेट की समस्याओं को जन्म देता है। इसके अलावा तनाव, अनियमित सोने की आदतें और कम पानी पीना भी पेट की सूजन को बढ़ा सकते हैं। पेट में इंफ्लेमेशन की समस्या में भारीपन का एहसास होता है। इस लेख में डाइटिशियन, गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानिए, पेट में इंफ्लेमेशन (अंदरूनी सूजन) को कम करने (what foods heal stomach inflammation) के लिए क्या खाएं?
पेट में इंफ्लेमेशन (सूजन) कम करने वाले फूड्स - What Foods Heal Stomach Inflammation
1. अदरक - Ginger
सर्दियों में अदरक को पेट की सूजन कम करने के लिए सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। इसमें नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पेट की जलन को शांत करने में मदद करते हैं। अदरक का सेवन करने से पाचन तंत्र की कार्यक्षमता बढ़ती है और गैस्ट्रिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। आप अदरक की चाय बनाकर सुबह-सुबह पी सकते हैं या अदरक का रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर दिन में एक बार सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: पेट की जलन और एसिडिटी से राहत के लिए आसान नेचुरल तरीके, एक्सपर्ट से जानें
2. हल्दी - Turmeric
हल्दी एक नेचुरल हीलिंग एजेंट है, जिसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है। यह सूजन को कम करने के साथ-साथ पेट के अंदरूनी हिस्सों की मरम्मत में भी सहायक है। हल्दी का नियमित सेवन पेट की सूजन और दर्द को कम करता है। एक गिलास गर्म दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं, इसके अलावा भोजन में हल्दी का उपयोग करें, जैसे दाल या सब्जियों में।
3. दही - Curd
दही प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और सूजन को कम करता है। दही के नियमित सेवन से पेट की समस्याएं, जैसे एसिडिटी और गैस, दूर होती हैं। रोजाना एक कटोरी ताजा दही का सेवन करें, इसके अलावा दही में खीरा, नमक और पुदीना डालकर रायता बनाएं।
इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय
4. पपीता - Papaya
पपीता एक ऐसा फल है, जो पाचन एंजाइम से भरपूर होता है। यह पेट की सूजन को कम करने और पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा, यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और गैस्ट्रिक परेशानियों को दूर करता है। आप सुबह के नाश्ते में ताजा पपीता खाएं।
5. ओट्स - Oats
ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट की सूजन को कम करता है। यह पेट में एसिडिटी और जलन को कम करता है और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। नाश्ते में दूध या पानी के साथ ओट्स बनाकर खाएं, आप इसमें ताजे फल और शहद मिलाकर इसे और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।
निष्कर्ष
पेट की सूजन को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। सही खानपान और संतुलित डाइट के माध्यम से इस समस्या से बचा जा सकता है। अदरक, हल्दी, दही, पपीता, ओट्स और ग्रीन टी जैसे फूड्स पेट में इंफ्लेमेशन (सूजन) को कम करने में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version