Doctor Verified

शरीर में सूजन की वजह से बढ़ रहा मोटापा? पिएं हल्दी और मेथी दाने से बनी ये एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक

कई बार शरीर में आ रही सूजन के कारण इंसान का मोटापा बढ़ जाता है। इस स्थिति में लोगों को मोटापा कम करने पर नहीं बल्कि सूजन को कम करने पर ध्यान देना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में सूजन की वजह से बढ़ रहा मोटापा? पिएं हल्दी और मेथी दाने से बनी ये एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक


आजकल खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट के कारण मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग बाहर का जंक, प्रोसेस्ड और मसालेदार खाना पसंद करते हैं, लेकिन वह फिजिकल मूवमेंट को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमने लगती है। आमतौर पर हम सभी बुरी ईटिंग हैबिट्स को ही मोटापे की वजह मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार मोटापे का कारण सूजन भी हो सकती हैं? जी हां, बॉडी में सूजन के कारण भी आपका शरीर फूलने लगता है। इससे व्यक्ति मोटा लगने लगता है। अगर कोई व्यक्ति सूजन के कारण मोटा दिख रहा है, तो उसे वजन घटाने के लिए सूजन को कम करने पर काम करना होगा। आपने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को इन्फ्लेमेशन पर बात करते हुए सुना होगा। हाल ही में एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि वजन घटाने के लिए एक्ट्रेस ने एक अच्छे डाइट रूटीन को फॉलो किया। अगर आपको भी मोटापे के पीछे की वजह सूजन लग रही है, तो आप एक बहुत ही आसान और असरदार नुस्खे को अपना सकते हैं। इस नुस्खे के बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।

सूजन कैसे होगी कम?

डॉ. रोबिन शर्मा ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन चीजों के बारे में बताया है। इन तीन चीजों की मदद से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। बता दें कि ये तीनों ही चीजें किचन में आसानी से मिल सकती हैं। इसमें पहली चीज हल्दी है, दूसरी चीज मेथी दाना है, जिसे आप रात में भिगोकर सुबह खा सकते हैं। वहीं, तीसरी चीज अदरक है। इन तीनों चीजों के सेवन से बॉडी की सूजन कम हो सकती है। हालांकि, अगर आप सूजन को थोड़ा जल्दी कम करना चाहते हैं, तो आपको आयुर्वेदिक एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक बनानी होगी। आइए इस ड्रिंक की रेसिपी जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- पेट की सूजन कम करने के लिए पिएं ये 4 पावरफुल एल्कलाइन ड्रिंक्स, कई रोगों में मिलेगा फायदा

कैसे बनाएं एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक?

obesity

सूजन कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक बना सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाएं। अब पानी में अदरक और हल्दी पाउडर मिलाएं। आखिरी स्टेप में ड्रिंक को अच्छी तरह मिलाएं और रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें। इस ड्रिंक को पीने से मेटाबॉलिक रेट इम्प्रूव होता है और सूजन भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी  ड्रिंक पीने से आपका वजन भी घटने लगेगा। आइए अब इस ड्रिंक में इस्तेमाल हुए इंग्रेडिएंट्स से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

हल्दी वेट लॉस में बहुत फायदेमंद होती है

हल्दी सूजन को कम करने में मदद करती है। इस मसाले में करक्यूमिन पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। इसके सेवन से आप आसानी से वजन भी घटा सकते हैं।  

नींबू का रस पीने से कम होती है सूजन

नींबू में मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। ये सूजन वाले मुंहासे और स्कैल्प फंगस से राहत दिला सकते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Robin Sharma (@dr.sharmarobin)

अदरक से कम होती है सूजन

अदरक में जिंजरोल नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होता है। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही, अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।  

इसे भी पढ़ें- बच्चों का सर्दी-जुकाम नहीं हो रहा ठीक? कफ सिरप की जगह ट्राई करें अदरक का यह नुस्खा

ऊपर बताई आयुर्वेदिक ड्रिंक को पीने से शरीर की सूजन कम हो सकती है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

सर्दियों में ओट्स खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer