Fri Sep 11, 2026 | 07:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

अजवाइन और हींग खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

रसोई में रखे अजवाइन और हींग जैसे मसालों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने और कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें - 

Can We Eat Ajwain And Hing Together In Hindi: रसोई में मिलने वाले अजवाइन और हींग जैसे मसाले स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अजवाइन और हींग दोनों में ही भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इनमें अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि अजवाइन और हींग को एक साथ खाने से क्या होता है? और इनको खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं? ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें अजवाइन और हींग को साथ खाने से क्या होता है?

अजवाइन और हींग को साथ खाने के फायदे - Benefits Of Eating Ajwain And Hing Together In Hindi

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन और हींग में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनको साथ खाने से स्वास्थ्य की कई समस्याओं में आराम मिलता है, लेकिन ध्यान रहे, दोनों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

पाचन के लिए फायदे

अजवाइन और हींग में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही, इनको साथ खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गैस में अजवाइन का तेल कैसे लगाएं? जानें सही तरीका और सावधानियां

what happens if you eat ajwain and hing in hindi 01 (5)

दर्द और सूजन को कम करे

अजवाइन और हींग दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनको साथ खाने से जोड़ों या शरीर के अन्य हिस्सों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है, खासकर पेट दर्द और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

अजवाइन और हींग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, सर्दी-खांसी और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- अजवाइन और हींग का तेल: प्रेग्नेंसी में होने वाली खुजली के लिए क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे

अजवाइन और हींग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन अग्नि को बढ़ावा देने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, गट में सुधार करने और वजन कम करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

कैसे करें हींग और अजवाइन का सेवन? - How To Consume Ajwain And Hing?

इसके लिए चुटकीभर हींग और आधा छोटी चम्मच हींग को हल्के गुनगुने पानी के साथ लें। इसके अलावा, इनको दाल, सब्जी या अन्य फूड्स में डालकर भी खाया जा सकता है।

सावधानियां

अजवाइन और हींग की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ब्रेस्टफिडिंग, प्रेग्नेंसी, सर्जरी के आस-पास, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, खून को पतला करने की दवा का सेवन करने वाले, पाचन से जुड़ी समस्या होने, कोई मेडिकल कंडीशन होने या एलर्जी होने में इनका सेवन करने से बचें और इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

अजवाइन और हींग दोनों में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, दर्द को कम करने, सूजन कम करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, किसी भी तरह की परेशानी होने पर इनका सेवन करने से बचें और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अजवाइन कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है?

    औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, सूजन कम करने, वजन कम करने, श्वसन तंत्र में सुधार करने, सर्दी-खांसी को कम करने, दर्द कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, ब्लोटिंग को कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • हींग खाने के क्या फायदे हैं?

    हींग में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस, श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने, पाचन में सुधार करने, इंफेक्शन से बचाव करने, अस्थमा की समस्या से राहत देने, खांसी को कम करने, सूजन को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को कम करने और पेट दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
  • हींग कब नहीं खाना चाहिए?

    हींग में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होता हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान, ब्रेस्टफीड कराने के दौरान, ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या होने, सर्जरी होने, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्या होने, पाचन से जुड़ी समस्या होने या खून पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने के दौरान लोगों को हींग का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

कफ दोष संंतुलन के लि‍ए खाएं काली म‍िर्च और हल्‍दी, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 03, 2026 14:24 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 03, 2026 14:24 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content