आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अक्सर लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है जीरा, सौंफ और अजवाइन का चूर्ण। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए इससे जुड़े फायदों के बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
वजन घटाने में सौंफ, जीरा और अजवाइन के चूर्ण के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सौंफ, अजवाइन और जीरा तीनों में पाचन को बढ़ावा देने वाले एंजाइम्स और फैट को कम करने वाले एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, साथ ही इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनके चूर्ण का सेवन करने से वजन कम करने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
1. मेटाबॉलिज्म को तेज करे
सौंफ, अजवाइन और जीरा में पाचन को एक्टिव करने वाले कंपाउंड होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे वजन को बेहतर तरीके से कम करने में मदद मिलती है।
2. पाचन प्रक्रिया होती है बेहतर
अजवाइन में थाइमोल नामक कंपाउंड होता है। वहीं, सौंफ और जीरा दोनों में भी पाचन के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को एक्टिव करने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है।
3. गट को हेल्दी रखे
इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन करने से गट के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने, ब्लोटिंग को कम करने, वॉटर रिटेंशन को कम करने और गैस की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी है? डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सही बैलेंस समझें
4. भूख को कंट्रोल करे
इस चूर्ण का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, भूख को कंट्रोल करने और ओवरईटिंग से बचाव करने में मदद मिलती है।
5. पेट की चर्बी को कम करे
सौंफ, जीरा और अजवाइन का सेवन करने से पेट की चर्बी को तेजी से बर्न करने और पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करके फैट कम करने में मदद मिलती है।
weight loss powder benefits with fennel seeds cumin and ajwain 01
6. क्रेविंग्स को कम करे
अजवाइन, सौंफ और जीरे के चूर्ण का सेवन करने से क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, जिससे वजन को नियंत्रित रखने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।
7. कोलेस्ट्रॉल को कम करे
सौंफ, जीरे और अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इनके चूर्ण का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बैलेंस करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2025 में Pakistan BioMedical Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सौंफ के बीजों में मौजूद खास तत्व, जैसे फ्लेवोनोइड्स, फाइबर और जरूरी तेल, कई तरीकों से मोटापा रोकने में मदद करते हैं। इनमें शरीर में फैट के मेटाबॉलिज्म में बदलाव, पाचन में सुधार और भूख को नियंत्रित करना शामिल है। सौंफ के बीज पेट भरा हुआ महसूस कराकर, चर्बी को तेजी से बर्न करने में मदद करके और ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करके वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा, सौंफ के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हमारी मेटाबॉलिक सेहत को और भी ज्यादा बेहतर बनाते हैं।
साल 2022 में Pak-Euro Journal of Medical and Life Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अजवाइन और इसके तत्व मोटापे और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बेहद गुणकारी हैं। अजवाइन के सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है, जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है। इसके अलावा, अजवाइन उन मेटाबॉलिक समस्याओं को दूर करने में मदद करती है, जो आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर, नसों में ब्लॉकेज (एथेरोस्क्लेरोसिस) और हाई ब्लड शुगर जैसी दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
साल 2026 में Frontiers in Nutrition में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, मेटाबोलिक डिसऑर्डर से पीड़ित वयस्कों में जीरे का सेवन करने से मेटाबोलिक सिंड्रोम के कई घटकों, जैसे कि ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल (टीजी और एचडीएल) और कमर के साइज पर फायदेमंद असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: आपके वेट लॉस के मिशन को आसान बना सकते हैं ये आयुर्वेदिक डाइट टिप्स, जल्दी दिखेगा असर
सौंफ, जीरा और अजवाइन का चूर्ण कैसे बनाएं?
इनके चूर्ण को काफी आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।
- इसके लिए 1 कप जीरा, 1 कप अजवाइन और 1 कप सौंफ ले लें।
- इन तीनों चीजों को अलग-अलग धीमी आंच पर भून लें।
- अब इनके ठंडा होने पर इनको एक साथ अच्छे से पीस लें।
- अब इसको एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।
कैसे करें इस चूर्ण का सेवन?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना के अनुसार, खाने के बाद 1 गिलास हल्के गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच चूर्ण का सेवन करें। इसके अलावा, इसको सुबह खाली पेट भी लिया जा सकता है।
किन लोगों को रहना चाहिए सावधान?
कुछ लोगों को सौंफ, अजवाइन और जीरा के चूर्ण का सेवन करने से बचना चाहिए।
- प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- जिन लोगों को इन मसालों से एलर्जी होती है, उन्हें इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
- पेट में जलन, एसिडिटी या पाचन से जुड़ी परेशानी बढ़ने पर चूर्ण लेना बंद कर दें।
- किसी मेडिकल कंडीशन या नियमित दवाइयों का सेवन करने वाले लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
सिर्फ चूर्ण पर न रहें निर्भर
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना का कहना है कि वजन कम करने के लिए सिर्फ चूर्ण पर निर्भर न रहें। वजन कम करने के लिए बैलेंस डाइट, पर्याप्त हाइड्रेशन, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस को मैनेज करना और नियमित एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
हेल्दी खान-पान, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेने जैसे हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के बाद भी अगर वजन कम नहीं हो रहा, बिना किसी कारण से वजन बढ़ रहा है या इसके साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियां हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि इसके असल कारण का समय रहते पता लगाया जा सके।
निष्कर्ष
सौंफ, जीरा और अजवाइन के चूर्ण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने, पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, गट को हेल्दी रखने, भूख को कंट्रोल करने, पेट की चर्बी को कम करने, क्रेविंग्स को कंट्रोल करने और हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, पेट की जलन, एसिडिटी, पाचन से जुड़ी समस्याएं, दवाइयों का सेवन करने, किसी भी चीज से एलर्जी होने पर और मेडिकल कंडीशन के दौरान इसका सेवन करने से बचें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
वजन कम करने के लिए क्या करें?
वजन कम करने के लिए फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें। इसके अलावा, पर्याप्त पानी पिएं, नियमित एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस को मैनेज करें, जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचें।सौंफ खाने के क्या फायदे हैं?
सौंफ खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन को नियंत्रित करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, स्किन को हेल्दी रखने, पीरियड्स में दर्द को कम करने और आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 22, 2026 20:19 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain
