Fri Oct 9, 2026 | 07:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

नवरात्रि में फास्‍ट‍िंग से भी नहीं घटा पाते हैं वजन? एक्‍सपर्ट से समझें इसकी 7 वजहें

क्‍या आप भी नवरात्र‍ि में हर बार व्रत रखते हैं और फ‍िर भी वजन नहीं घटा पाते हैं? आइए जानते हैं वो कौन से कारण है ज‍िनके चलते वजन घटान में अड़चन आ सकती है?
नवरात्रि में फास्‍ट‍िंग से भी नहीं घटा पाते हैं वजन? एक्‍सपर्ट से समझें इसकी 7 वजहेंनवरात्रि में फास्‍ट‍िंग से भी नहीं घटा पाते हैं वजन? एक्‍सपर्ट से समझें इसकी 7 वजहें

फास्‍ट‍िंग के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे जरूरत से ज्‍यादा कैलोरी का सेवन, बार-बार कुछ खाने की आदत, प्रोटीन की कमी, शारीर‍िक गत‍िव‍िधि‍ की कमी, एक साथ अध‍िक भोजन, मीठी ड्र‍िंक्‍स या तली हुई चीजों का अध‍िक सेवन जैसे कारण हो सकते हैं। नवरात्रि‍ में बहुत से लोग धार्मि‍क आस्‍था के चलते व्रत रखते हैं और व्रत के दौरान उन्‍हें यह उम्‍मीद होती है क‍ि व्रत के साथ-साथ वजन भी कम हो जाएगा। हालांक‍ि, ऐसा सभी के साथ नहीं होता, बल्‍क‍ि कुछ लोगों का वजन कम होने के बजाय बढ़ जाता है या वजन में कोई बदलाव नहीं आता है। सबसे पहली बात यह समझें क‍ि नवरात्र‍ि के 9 द‍िनों के व्रत में वजन को जादुई ढंग से नहीं घटाया जा सकता। हालांक‍ि, 9 द‍िनों के समय में पौष्‍ट‍िक आहार और स्‍वस्‍थ जीवनशैली अपनाकर आधे से एक क‍िलो वजन घटाया जा सकता है। इस बार न‍वरात्र‍ि पर अगर आपका लक्ष्‍य वेट लॉस है, तो जानें इसे कैसे पूरा क‍िया जा सकता है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

साल 2024 में Nature Metabolism में प्रकाश‍ित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह समझने की कोशिश करी कि लगातार सात दिनों तक फास्‍ट‍िंग करने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं? स्‍टडी में देखा गया क‍ि जि‍न लोगों ने सात द‍िनों तक फास्‍ट क‍िया उन्‍हें वजन कम करने में मदद म‍िली, लेक‍िन स्‍टडी में लंबे समय तक भूखा रहने के नुकसान पर भी प्रकाश डाला गया। लंबे समय तक भूखा रहने से मेटाबॉल‍िज्‍म प्रभाव‍ित हो सकता है और हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं।

नवरात्रि व्रत के दौरान अनजाने में की जाने वाली डाइट संबंधि‍त गलतियां

 why-not-able-to-lose-weight-despite-fastingwhy-not-able-to-lose-weight-despite-fasting

1. जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेना

व्रत में साबूदाने की खिचड़ी, आलू की टिक्की, कुट्टू की पूड़ी और तली हुई चीजें ज्‍यादा खाने से शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी मिल सकती है।

2. बार-बार कुछ खाते रहने की आदत

फलाहार के नाम पर थोड़ी-थोड़ी देर में ड्राई फ्रूट्स, मखाने, फल और मिठाई खाने से टोटल कैलोरी बढ़ सकती है।

3. प्रोटीन की कमी

व्रत में प्रोटीन कम लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस नहीं रहता और बार-बार भूख लग सकती है।

4. शारीरिक गतिविधि कम होना

व्रत के दौरान थकान के कारण चलना-फिरना कम हो जाए, तो कैलोरी बर्न करने में परेशानी हो सकती है।

5. भूखा रहकर बाद में ज्यादा खाना

दिनभर बहुत कम खाने के बाद शाम को एक साथ अधिक भोजन करने से टोटल कैलोरी बढ़ सकती है। इसलिए भोजन की मात्रा और खाने के समय को संतुलित करें।

6. मीठी ड्र‍िंक्‍स का अध‍िक सेवन

नवरात्र‍ि व्रत में पैकेट वाले जूस, मीठी लस्सी और शक्कर वाले शरबत पीने से कैलोरी बढ़ सकती है। साबुत फल और बिना चीनी वाले पेय बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

7. तली हुई चीजें ज्यादा खाना

व्रत में कुट्टू की पूड़ी, आलू के चिप्स और साबूदाने की टिक्की में तेल अधिक होने से कैलोरी बढ़ सकती है। इनकी जगह कम तेल में बनी चीजें चुनें।

यह भी पढ़ें- नवरात्र‍ि व्रत में कौन सा फल क‍ितनी मात्रा में खाएं? डायटीश‍ियन से जानें फलाहार का सही तरीका

नवरात्रि में व्रत के दौरान वजन कंट्रोल कैसे करें?

कैलोरी के साथ पोषण पर ध्यान दें

व्रत के दौरान केवल कम कैलोरी वाला भोजन चुनने के बजाय देखें कि उससे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल कितनी मात्रा में मिल रहे हैं? व्रत में संतुलि‍त आहार लेना जरूरी है।

मेवे सीमित मात्रा में ही लें

व्रत में खाए जाने वाले बादाम, अखरोट और मूंगफली पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन इन्‍हें ज्‍यादा मात्रा में खाने से कैलोरी बढ़ सकती है। इसलिए इन्हें संतुलित मात्रा में ही खाएं।

तेल और घी की मात्रा कंट्रोल करें

व्रत में इस्तेमाल होने वाले आलू, साबूदाने और कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों में तेल की मात्रा पर ध्यान दें। कम तेल में पकाने से टोटल कैलोरी कम की जा सकती है।

व्रत के दौरान, वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि शरीर को पर्याप्त पोषण मिले। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित एक्‍सरसाइज से वेट मैनेजमेंट में मदद म‍िल सकती है।

न‍िष्‍कर्ष:

अगर व्रत करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं होता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे जरूरत से ज्‍यादा कैलोरी का सेवन, बार-बार कुछ खाने की आदत, प्रोटीन की कमी, शारीर‍िक गत‍िव‍िधि‍ की कमी, एक साथ अध‍िक भोजन, मीठी ड्र‍िंक्‍स या तली हुई चीजों का अध‍िक सेवन वगैरह। हालांक‍ि, नवरात्र‍ि व्रत के दौरान 9 द‍िनों के समय में जादुई ढंग से वेट लॉस करने का लक्ष्‍य नहीं रखना चाह‍िए, लेक‍िन हेल्‍दी डाइट और जीवनशैली अपनाकर वजन कंट्रोल क‍िया जा सकता है। नवरात्र‍ि व्रत में वजन कंट्रोल करने के ल‍िए कैलोरी के साथ-साथ पोषण पर भी ध्‍यान देना जरूरी है, व्रत के दौरान मेवे को भी सीम‍ित मात्रा में खाएं, व्रत में तेल और घी की मात्रा को कम करें। साथ ही, पोषक तत्‍वों से भरपूर डाइट, आराम, नींद, एक्‍सरसाइज की मदद से वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या वजन कम करने के ल‍िए कार्ब्स को पूरी तरह बंद करना जरूरी है? 

    नहीं, कार्ब्स को पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है। स‍िंपल कार्ब्स की जगह कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स जैसे साबुत अनाज को चुन सकते हैं। 
  • क्या कुट्टू का आटा खाने से वजन बढ़ता है?

    कुट्टू का आटा खाने से सीधे वजन नहीं बढ़ता है। हालांक‍ि, इसमें कार्ब्स और कैलोरी ज्‍यादा होती हैं। अगर कुट्टू से बने व्‍यंजन तलकर बनाए गए हैं, तो उसे ज्‍यादा मात्रा में और बार-बार खाने से वजन बढ़ सकता है।

Read Next

→ वजन कम करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 09, 2026 18:07 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh