Fri Oct 9, 2026 | 05:37 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

वजन कम करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

नवरात्रि व्रत के दौरान सही खान-पान और संतुलित दिनचर्या अपनाकर वजन कम किया जा सकता है। डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, फलों, सब्जियों और प्रोटीन युक्त आहार के साथ तली-भुनी चीजों और अधिक चीनी से परहेज करना चाहिए।
वजन कम करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानेंवजन कम करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

नवरात्रि मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना, आत्मसंयम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों में बहुत से लोग व्रत रखते हैं और अपने खान-पान पर खास ध्यान देते हैं। ऐसे में एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या नवरात्रि का व्रत रखते हुए वजन भी कम किया जा सकता है? इसके बारे में जानकारी देते हुए Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida बताते हैं कि हां, सही खान-पान और संतुलित रूटीन अपनाकर वजन कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वजन कम करने के लिए कैलोरी का सेवन कम रखना जरूरी है। इसलिए, आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों तक किस तरह की डाइट अपनानी चाहिए।

नवरात्रि में वेट लॉस के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, नवरात्रि में वजन कम करने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान भले ही लोग उपवास रखते हैं, लेकिन आलू, साबूदाना और अन्य व्रत वाली चीजें बड़े चाव के साथ खाते हैं। अगर आपको वजन कम करना है तो जरूरी है कि व्रत के दौरान क्या खाना है और क्या नहीं खाना है? इस बात का ध्यान रखें।

कैटेगरी   क्या खाएं क्या न खाएं
ड्रिंक्स 
  • पर्याप्त सादा पानी
  • नारियल पानी
  • छाछ
  • नींबू पानी
  • ग्रीन टी 

पैकेज् जूस

ज्यादा चीनी वाली चाय या शरबत

स्नैक्स 

  • मखाने
  • ताजे फल
  • पैकेट वाले व्रत चिप्स या नमकीन
  • तली-भूनी चीजें
अनाज और आटे 
  • समा के चावल
  • कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की रोटी या चीला
  • डीप-फ्राइड कुट्टू या सिंघाड़े की पूरी
  • ज्यादा तेल से बनी चीजें
डेयरी प्रोडक्ट्स 
  • टोंड दूध
  • लो-फैट दही और पनीर
  • फुल-क्रीम दूध की मलाईदार मिठाइयां
  • बाजार की खोए वाली बर्फी
कार्बोहाइड्रेट्स 
  • उबले हुए या तवे पर कम घी में भुने आलू
  • शकरकंद
  • तेल और मसालों में डूबे हुए तवे के आलू
  • बहुत ज्यादा आलू के पकवान
मीठा और मसाले 
  • फल
  • स्टीविया या सीमित गुड़ 
चीनी से भरपूर खीर और हलवा

नवरात्रि में वजन घटाने के लिए क्या खाएं?

व्रत के दौरान वजन कम करने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं-

1. फल और ताजी सब्जियां

व्रत के दौरान सेब, पपीता, अमरूद, अनार और मौसमी फल खाना अच्छा विकल्प है। इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख लगने और बिना कारण स्नैकिंग की संभावना कम हो सकती है।

अगर आपके व्रत में लौकी, खीरा और कद्दू जैसी सब्जियां खाई जाती है तो इन्हें अपने खाने में शामिल करें। फलों का जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना बेहतर है, क्योंकि इससे फाइबर भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Navratri 2026: घी में ही क्यों बनता है व्रत का खाना? एक्सपर्ट से जानें 9 दिन की फास्टिंग में कैसे मददगार

2. मखाना और मेवे खाएं सीमित मात्रा में

मखाना व्रत के दौरान एक अच्छा स्नैक हो सकता है। इसे थोड़े से घी में भूनकर खाएं और ज्यादा नमक डालने से बचें। बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. दूध, दही और पनीर से लें प्रोटीन

दूध, बिना चीनी वाला दही और कम फैट वाला पनीर प्रोटीन के अच्छे सोर्स होते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों को बनाए रखने और पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है। व्रत के नियमों के अनुसार इन फूड्स को अपने भोजन में शामिल करना वजन कम करने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

2020 में Journal of Obesity And Metabolic Syndrome में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, वजन कम करने के लिए हाई प्रोटीन डाइट एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर फूड्स शरीर की चर्बी को कम करता है और मांसपेशियों को बचाकर रखता है।

4. समा के चावल, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा खाएं

व्रत में समा के चावल, कुट्टू का आटा और सिंघाड़े का आटा खाना लोग पसंद करते हैं। हालांकि, इन्हें ज्यादा तेल में पकाने से कैलोरी बढ़ जाती है। इसलिए, कुट्टू की पूरी के बजाय कम तेल में बना चीला, रोटी या अन्य कम तेल वाला विकल्प चुन सकते हैं। समा के चावल की खिचड़ी भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

5. पर्याप्त मात्रा में पानी

दिनभर पेट भरा महसूस कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। नारियल पानी, बिना ज्यादा चीनी वाला नींबू पानी और छाछ पीना भी आपके वजन कम करने और पेट भरने का अच्छा विकल्प माना जाता है। इसलिए, हर वक्त कुछ खाते रहने के स्थान पर पानी या कोई अन्य हेल्दी और शुगर फ्री ड्रिंक पिएं।

foods-to-eat-and-avoid-during-navratrifoods-to-eat-and-avoid-during-navratri

वजन कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

व्रत के दौरान वजन कम करने के लिए कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी है। इन फूड्स में शामिल हैं-

1. तली-भुनी चीजें कम करें

कुट्टू की पूरी, आलू के चिप्स, पकौड़े और फ्रेंच फ्राइज जैसे फूड्स में तेल और कैलोरी ज्यादा हो सकती है। इन्हें नियमित रूप से या ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है। इसके बजाय आप उबले, भुने या कम तेल वाले फूड्स चुनें।

2. मिठाइयों और ज्यादा चीनी से बचें

व्रत में खीर, हलवा और अन्य मिठाइयों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इनमें चीनी, घी और कैलोरी ज्यादा हो सकती है, जो वजन कम न होने या बढ़ने का कारण बन सकते हैं। मीठा खाने का मन हो तो साबुत फल चुनें। गुड़ का सेवन भी सीमित मात्रा में करें, क्योंकि इसमें भी कैलोरी ज्यादा होती है।

3. पैकेज्ड व्रत स्नैक्स न खाएं

बाजार में मिलने वाले व्रत के चिप्स. नमकीन और रेडीमेड स्नैक्स में सोडियम और फैट ज्यादा हो सकता है। इनके बजाय घर पर तैयार किए गए ताजे और कम तेल वाले विकल्प ही चुनें।

4. नमक और घी का इस्तेमाल सीमित रखें

सेंधा नमक भी सोडियम का सोर्स होता है। इसका ज्यादा सेवन कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है। वहीं, घी और तेल की मात्रा बढ़ने से शरीर में कुछ कैलोरी भी बढ़ती है। इसलिए खाना बनाते समय दोनों का संतुलित इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में व्रत रखते हुए कोलेस्ट्रॉल को कैसे करें मैनेज, अपनाएं ये टिप्स

9 दिन के व्रत में अपनाएं ये हेल्दी आदतें

  • व्रत के दौरान भी बार-बार कुछ न कुछ खाने के स्थान पर अपनी भूख और जरूरत के अनुसार छोटे और संतुलित भोजन करें। जबरदस्ती भूखे रहने या जरूरत से ज्यादा खाने से बचें।
  • रोजाना लगभग 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें, ताकि आपके शरीर को रिकवरी के लिए समय मिल सके।
  • शरीर में एनर्जी ठीक होने पर वॉक या हल्का योग करें। कमजोरी या चक्कर आने पर एक्सरसाइज करना बंद कर दें।
  • दूध, दही, पनीर और अन्य प्रोटीन सोर्स को अपने व्रत के खाने में शामिल करें।

किन लोगों को व्रत में खास सावधानी रखनी चाहिए?

डायबिटीज, किडनी की बीमारी, दिल की बीमारी या ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। अगर आप व्रत रख रहे हैं तो नियमित दवाएं लें और अपने खाने का समय बिल्कुल न बदलें। साथ ही गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को भी अपनी पोषण से जुड़ी जरूरतों का खास ध्यान रखना चाहिए।

निष्कर्ष
नवरात्रि के नौ दिन खान-पान में अनुशासन लाने और हेल्दी आदतें अपनाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। ताजे फल, पर्याप्त प्रोटीन, संतुलित मात्रा में व्रत के अनाज और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। वहीं, तली-भुनी चीजों, ज्यादा चीनी और पैकेज्ड स्नैक्स का सेवन सीमित मात्रा में करें। ध्यान रहे, वजन कम करने के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है. बल्कि सही डाइट, अच्छी नींद और नियमित शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पतले होने के लिए रात में क्या खाना चाहिए?

    वजन कम करने के लिए रात में हल्का, कम कैलोरी वाला और प्रोटीन व फाइबर से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए।
  • भूखे रहने से वजन कम होता है क्या?

    हां, शुरुआत में भूखे रहने या खाना छोड़ने से वजन कम हो सकता है, लेकिन यह तरीका सुरक्षित और टिकाऊ नहीं माना जाता है।

Read Next

→ क्या वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी है? डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सही बैलेंस समझें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 09, 2026 16:40 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh