Fri Sep 18, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करें? दिनभर एनर्जी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

सुबह की अच्छी आदतें पूरे दिन ऊर्जावान और स्वस्थ रहने में मदद करती हैं। डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, सुबह धूप लेना, प्रोटीन युक्त नाश्ता, व्यायाम, पानी पीना और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसी चीजें दिनभर ताजगी बनाए रखती हैं।
सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करें? दिनभर एनर्जी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीकेसुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करें? दिनभर एनर्जी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

सुबह का समय हमारे पूरे दिन के समय को सही तरह से प्लानिंग करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए, सुबह उठने के बाद किसी भी व्यक्ति को फ्रेश और हेल्दी महसूस करना बहुत जरूरी है। दिन की शुरुआत हम जिस तरह करते हैं, उसका असर एनर्जी, फोकस और मूड पर पड़ता है। अगर सुबह की शुरुआत कुछ हेल्दी और अच्छी आदतों के साथ की जाए तो दिनभर आप ज्यादा एक्टिव और तरोताजा महसूस करते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप बहुत मुश्किल रूटीन अपनाएं, बल्कि सिर्फ कुछ आसान चीजों की मदद से दिनभर एनर्जी और ताजगी पा सकते हैं। आइए Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि सुबह क्या करें जिससे पूरे दिन हेल्दी और एनर्जी बनाए रखने में मदद मिल सके?

दिनभर एनर्जी के लिए सुबह उठने के बाद क्या करें?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, सुबह सोकर उठने के बाद अगर आप इन चीजों को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो दिनभर हेल्दी और एनर्जी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

1. सुबह की धूप जरूर लें

सुबह उठने के बाद कुछ समय प्राकृतिक रोशनी में बिताना दिन की शुरुआत के लिए एक अच्छी आदत मानी जाती है। सुबह की धूप शरीर की इंटरनल बायोलॉजिकल क्लॉक यानी सर्केडियन रिदम को नियमित रखने में मदद करती है। इससे हमारे शरीर को दिन और रात के बीच के अंतर को समझने में मदद मिलती है और रात में सोने की प्रक्रिया भी बेहतर हो सकती है।

सुबह उठने के बाद खिड़कियों के पर्दे खोलें, बालकनी में बैठें या कुछ मिनट सुबह की हल्की धूप में घर के बाहर टहलें। साल 2025 में BMC Public Health में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, सुबह की धूप हमारे दिमाग के सुप्राकियास्मैटिक न्यूक्लियस को एक्टिव करती है। सुप्राकियास्मैटिक न्यूक्लियस रोशनी के संकेतों पर रिएक्शन करता है, जिससे मेलाटोनिन और अन्य न्यूरोकेमिकल्स संतुलित होते हैं। इस कारण दिनभर आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के कितनी देर बाद नाश्ता करना चाहिए?  खुद डाइट एक्सपर्ट से जानें

2. दिन की शुरुआत प्रोटीन से करें

ब्रेकफास्ट हमारे दिन की शुरुआत करने का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। साल 2025 में European Journal of Nutrition में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करने से पेट भरे होने का एहसास ज्यादा समय तक रहता है और व्यक्ति को भूख कम लगती है। इसलिए, आप अपने खाने में अंडे, दही, पनीर, दूध, दाल, मूंग या अन्य प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं।

ध्यान रहे सिर्फ मीठे या ज्यादा रिफाइंड फूड्स पर निर्भर रहने के बजाय नाश्ते में प्रोटीन के साथ फल, सब्जियां या साबुत अनाज शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे सुबह के भोजन को ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है।

3. बाहर जाकर एक्सरसाइज करें

सुबह की हल्की शारीरिक गतिविधियां शरीर को एक्टिव रखने का आसान तरीका है। अगर संभव हो तो एक्सरसाइज घर के बजाय बाहर करें। तेज वॉक करें, हल्की जॉगिंग करें, साइकिल चलाएं या योग जैसी गतिविधियां करें। घर के बाहर एक्सरसाइज करने से आप प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा में रहते हैं, जो आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी एक्टिव रखने में मदद करता है।

things-to-do-after-waking-up-Insidethings-to-do-after-waking-up-Inside

4. कैफीन का सेवन सीमित रखें

ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी के साथ करते हैं। यह भले ही सुबह उनकी नींद खोलने में मदद करता है, लेकिन एनर्जी के लिए पूरी तरह कैफीन पर निर्भर रहना सही नहीं है। बहुत ज्यादा कैफीन लेने से बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना या बाद में नींद प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सुबह उठते ही कई कप चाय या कॉफी पीने के बजाय पहले पानी पीना और फिर जरूरत के अनुसार सीमित मात्रा में कैफीन लेना बेहतर हो सकता है।

5. सुबह उठकर पानी पिएं

रातभर सोने के बाद शरीर को पानी की जरूरत हो सकती है। इसलिए, सुबह उठकर एक गिलास पानी पीना दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है। पानी शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है और बॉडी को हाइड्रेट रखकर शरीर को तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है।

दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। हालांकि, हर व्यक्ति की पानी की जरूरत उसकी सेहत और उम्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए मौसम और शारीरिक गतिविधियों के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें: सुबह का नाश्ता छोड़ने की आदत शरीर को करती है बीमार, दिख सकते हैं ये 7 बुरे असर

6. पांच मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

सुबह के सिर्फ 5 मिनट शांत सांसों वाले एक्सरसाइज का अभ्यास करें। इसके लिए, आराम से बैठ जाएं, धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। अपना ध्यान सांस की गति पर फोकस करें और कुछ मिनट तक बिना किसी जल्दबाजी के आराम से अभ्यास करें।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से सुबह का तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है। अगर आप किसी खास ब्रीदिंग तकनीक का अभ्यास करते हैं तो उसे सही तरीके से सीखना जरूरी है।

निष्कर्ष
सुबह सोकर उठने के बाद अपने रूटीन में इन छोटी-छोटी आदतों को शामिल करने से आप दिनभर तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इसलिए, अपने दिन को बेहतर बनाने, तरोताजा महसूस करने और एक्टिव रहने के लिए आप सुबह की हल्की धूप लें, पानी पिएं, ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, कैफीन का सेवन सीमित करें और नियमित रूप से ताजी हवा में हल्की शारीरिक गतिविधियां करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

    सुबह उठकर सबसे पहले एक से दो गिलास हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए और कुछ मिनटों के लिए लंबी-गहरी सांस लेने वाले योगासन या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए।
  • फिट रहने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

    फिट रहने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले एक से दो गिलास हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके बाद आप नींबू-पानी, जीरा पानी या अन्य डिटॉक्स वॉटर पी सकते हैं।

Read Next

बार-बार चक्कर आने की वजह सिर्फ लो-बीपी नहीं, ये 7 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 18, 2026 17:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 18, 2026 17:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content