Thu Oct 22, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

आयुर्वेद के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए? इन 7 आदतों को जानें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह की इन 7 अच्छी आदतों को अपनाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें जल्दी उठना, पानी पीना, साफ-सफाई का ध्यान रखना, एक्सरसाइज और हेल्दी नाश्ता शामिल है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए? इन 7 आदतों को जानेंआयुर्वेद के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए? इन 7 आदतों को जानें

अच्छे स्वास्थ्य और शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है, लेकिन सुबह उठने के बाद क्या करना चाहिए? आइए इस बारे में आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।

सुबह उठने के बाद क्या करना चाहिए?

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद के अनुसार, सुबह उठने के बाद अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है।

1. सुबह जल्दी उठें

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह के समय जल्दी उठें। इसके लिए समय से सोना भी जरूरी है। नियमित रूप से भरपूर नींद लेने से शरीर में एनर्जी बनाए रखने और पूरे दिन के कार्यों को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलती है। इससे व्यक्ति फ्रेश महसूस करता है। सुबह उठने के बाद धूप में बैठना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: 5 नहाने की आदतें बना सकती हैं आपकी स्किन को ड्राई, बताते हैं स्किन एक्सपर्ट

2. जरूरत के अनुसार पानी पिएं

सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत पर्याप्त पानी पीकर करें। रातभर में पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसके कारण कई बार लोगों को सुबह उठने पर प्यास लगने लगती है।

सुबह के समय हल्का गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे जरूरत से ज्यादा पानी न पिएं।

साल 2025 में Physiological effects, cultural traditions, and modern behavioral patterns में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सुबह उठकर पानी पीने के कई फायदे हैं। यह रातभर सोने के बाद शरीर में पानी की कमी (हाइड्रेशन) को पूरा करता है और शरीर के अंगों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। यह हमारे स्वास्थ्य को काफी हद तक सुधार सकता है, लेकिन इसके असर में हर व्यक्ति की अपनी शारीरिक प्रतिक्रिया भी एक अहम भूमिका निभाती है।

follow these seven ayurvedic morning habits to transform your daily health and energy 1follow these seven ayurvedic morning habits to transform your daily health and energy 1

3. मल त्याग की आदत बनाएं

आयुर्वेद के अनुसार, अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह के समय मल त्याग करना या फ्रेश होना एक जरूरी प्रक्रिया है। यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालने या डिटॉक्स करने का एक अच्छा तरीका है। अगर इस प्रक्रिया पर ध्यान नहीं दिया जाए तो व्यक्ति को पेट में भारीपन, पेट फूलने और चिड़चिड़ापन महसूस होने जैसी समस्याएं होती हैं।

4. दांतों और जीभ की सफाई करें

सुबह उठने के बाद मुंह की सफाई करना ओरल हाइजीन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी काम है। सुबह उठने पर दांतों की सफाई के लिए ब्रश करें। इसके साथ जीभ पर जमी परत को भी धीरे-धीरे साफ करें। ध्यान रहे, जीभ को ज्यादा जोर से न रगड़ें।

इसके अलावा, ओरल हाइजीन के लिए ऑयल पुलिंग करना भी फायदेमंद है। इससे मुंह का बैक्टीरियल इंफेक्शन या कैविटीज से बचाव करने में मदद मिलती है।

5. हल्दी एक्सरसाइज और योग करें

सुबह हल्की फिजिकल एक्टिविटीज करने से शरीर एक्टिव महसूस कर सकता है। ध्यान रहे, शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करें। इसके अलावा, सूर्य नमस्कार, भ्रमरी और अनुलोम-विलोम जैसे योगासन और मेडिटेशन करने से फिजिकल हेल्थ को बेहतर करने के साथ-साथ ब्रेन को रिलैक्स करने और मन शांत करने में मदद मिलती है।

धीरे-धीरे फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ाएं और शरीर में दर्द, चक्कर या परेशानी होने पर रुकें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 7 आदतें, दिल की बीमारी रहेगी दूर

6. अभ्यंग करें

सुबह नहाने से पहले हल्के गर्म तेल से हल्की मालिश यानी अभ्यंग 5-10 मिनट के लिए करें। ऐसा करने से व्यक्ति को फ्रेश और शांति महसूस होती है, साथ ही स्किन को सॉफ्ट करने, मांसपेशियों को आराम देने, थकान कम करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।

7. पोषक तत्वों से युक्त नाश्ता करें

सुबह के समय हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता करें। इस दौरान ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें। हल्का नाश्ता करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर एक्टिव रहता है।

इस दौरान हल्का दलिया, मूंग दाल चीला और उपमा जैसे फूड्स को खाया जा सकता है।

निष्कर्ष

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह के समय जल्दी उठें, हल्का गुनगुना पानी पिएं, मल त्याग की आदत बनाएं, दांतों और जीभ को साफ करें, हर दिन हल्की एक्सरसाइज और योग करें, अभ्यंग, पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने में मदद मिलती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए?

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में साबुत अनाज, दालें, राजमा, सोयाबीन, गाजर, शिमला मिर्च, बादाम, अखरोट और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे फूड्स खाएं। इसके अलावा पर्याप्त पानी पिएं।
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या करें?

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, पर्याप्त पानी पिएं, 8-9 घंटे की पर्याप्त नींद लें, पैकेज्ड और जंक फूड्स को खाने से बचें।

Read Next

→ तिल के तेल की मालिश से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 17:04 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma