Thu Oct 15, 2026 | 03:34 AM IST

Medically Reviewed by Dr Jayaditya Ghosh , Consultant Endocrinologist

थायराइड में सुबह उठकर सबसे पहले क्या करें? नाश्ते से पहले इन आदतों का रखें खास ध्यान

थायराइड में सुबह की कुछ आदतें दवा के असर और दिनभर के रूटीन को प्रभावित कर सकती हैं। यहां डॉक्टर से जानिए, उठने के बाद दवा, नाश्ते और खान-पान का सही तरीका क्या है?
थायराइड में सुबह उठकर सबसे पहले क्या करें? नाश्ते से पहले इन आदतों का रखें खास ध्यानथायराइड में सुबह उठकर सबसे पहले क्या करें? नाश्ते से पहले इन आदतों का रखें खास ध्यान

सुबह आंख खुलते ही आप सबसे पहले क्या करते हैं? फोन देखते हैं, चाय पीते हैं या सीधे नाश्ते की तैयारी में लग जाते हैं? अगर आपको थायराइड की समस्या है और आप रोज इसकी दवा लेते हैं, तो सुबह की ये छोटी-छोटी आदतें आपके लिए खास मायने रख सकती हैं। कई लोग थायराइड की गोली तो रोज लेते हैं, लेकिन उसे कब और किस चीज के साथ लेना चाहिए, इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते।

यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. जयादित्य घोष के मुताबिक, थायराइड को कंट्रोल रखने में नियमित दवा के साथ उसका सही तरीके से सेवन करना भी जरूरी है। सुबह के रूटीन में कुछ छोटी गलतियां दवा के शरीर में अवशोषण को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए अगर आप भी थायराइड की दवा लेते हैं, तो दिन की शुरुआत सही तरीके से करना आपके लिए जरूरी है।

थायराइड में सुबह की शुरुआत कैसे करें?

एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. जयादित्य घोष के अनुसार, अगर आपको हाइपोथायरायडिज्म है और डॉक्टर ने लेवोथायरोक्सिन जैसी थायराइड हार्मोन रिप्लेसमेंट दवा लिखी है, तो आमतौर पर इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है।

  • दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक में ही लें और इसे केवल पानी के साथ लेना बेहतर होता है। दवा लेने के तुरंत बाद चाय, कॉफी या नाश्ता करने से बचें।
  • थायराइड की दवा रोज एक ही समय के आस-पास लेने की आदत बनाना भी फायदेमंद हो सकता है।
  • हालांकि, आपकी दवा और हेल्थ कंडीशन के अनुसार निर्देश अलग हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दें।
  • थायराइड में सुबह उठने के बाद दवा लेने के अलावा पर्याप्त नींद, नियमित फिजिकल एक्टिविटी और बैलेंस नाश्ते पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • सुबह हल्की वॉक या नॉर्मल एक्सरसाइज की जा सकती है, लेकिन थायराइड का इलाज केवल एक्सरसाइज या खान-पान से करने की कोशिश न करें।
  • थायराइड की दवा की खुराक अपने आप कम या ज्यादा करना भी सही नहीं है।

1. दवा और नाश्ते के बीच रखें पर्याप्त अंतर

  • थायराइड की दवा लेने के बाद तुरंत खाना खाने से दवा के अवशोषण पर असर पड़ सकता है। इसलिए सामान्य तौर पर लेवोथायरोक्सिन लेने के बाद नाश्ते से कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर रखने की सलाह दी जाती है।
  • कुछ लोगों को डॉक्टर रात में दवा लेने की सलाह भी दे सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में भी इसे भोजन से सही अंतर पर लेना जरूरी होता है।
  • सबसे जरूरी बात यह है कि रोज दवा लेने और खाने के बीच का अंतर लगभग एक जैसा रखें। इससे दवा का असर ज्यादा स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।

Morning Routine For Thyroid PatientsMorning Routine For Thyroid Patients

2. चाय-कॉफी कब पीनी चाहिए?

  • सुबह उठते ही थायराइड की दवा के साथ चाय या कॉफी पीना सही आदत नहीं मानी जाती।
  • चाय और कॉफी को दवा के बहुत करीब लेने से लेवोथायरोक्सिन दवा के अवशोषण में बाधा आ सकती है।
  • इसलिए पहले दवा पानी के साथ लें और डॉक्टर द्वारा बताए गए अंतर के बाद ही चाय या कॉफी लें।
  • अगर आपकी सुबह की आदतों में चाय या कॉफी शामिल है, तो दवा और ड्रिंक के बीच पर्याप्त अंतर बनाए रखने की कोशिश करें।

Morning Routine For Thyroid PatientsMorning Routine For Thyroid Patients

3. कैल्शियम और आयरन की गोलियों का रखें ध्यान

  • कैल्शियम और आयरन सप्लीमेंट भी लेवोथायरोक्सिन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए इन्हें थायराइड की दवा के साथ एक ही समय पर नहीं लेना चाहिए।
  • आमतौर पर इनके बीच कई घंटे का अंतर रखने की सलाह दी जाती है।
  • अगर आप आयरन, कैल्शियम, एंटासिड या कोई अन्य नियमित दवा लेते हैं, तो डॉक्टर को इसकी जानकारी दें। वह आपकी दवाओं के अनुसार सही समय बता सकते हैं।

साल 2022 में International Journal of Basic & Clinical Pharmacology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार-

  • जिन मरीजों को सुबह खाली पेट थायराइड की दवा (लेवोथायरोक्सिन) लेने में परेशानी होती है, वे रात को डिनर के कम से कम दो घंटे बाद यह दवा ले सकते हैं।
  • रिजल्ट से पता चला कि रात में दवा लेने वाले मरीजों का टीएसएच (TSH) लेवल सुबह की दवा लेने वालों की तुलना में ज्यादा तेजी से और बेहतर तरीके से कंट्रोल हुआ।
  • निष्कर्ष यह है कि जिन लोगों को सुबह कई अन्य दवाइयां खानी पड़ती हैं या सुबह असुविधा होती है, उनके लिए रात को सोते समय यह दवा लेना सुबह की तुलना में एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।

निष्कर्ष

थायराइड में सुबह की सबसे जरूरी आदत दवा को सही तरीके से और नियमित समय पर लेना है। लेवोथायरोक्सिन लेने के बाद नाश्ते, चाय-कॉफी और कुछ सप्लीमेंट्स के साथ उचित अंतर रखना दवा के बेहतर अवशोषण के लिए जरूरी हो सकता है। हालांकि, हर मरीज की दवा और स्थिति अलग होती है। इसलिए डॉक्टर जयादित्य घोष की सलाह के अनुसार अपनी दवा का समय और खुराक तय करें एवं बिना डॉक्टर की सलाह के इलाज में बदलाव न करें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या थायराइड में सुबह खाली पेट फल खा सकते हैं?

    अगर आप थायराइड की दवा लेते हैं, तो दवा और भोजन के बीच जरूरी अंतर बनाए रखना जरूरी है। फल खाने का सही समय आपकी दवा लेने के रूटीन पर निर्भर करेगा।
  • क्या सुबह योग करने से थायराइड कंट्रोल हो सकता है?

    योग और नियमित फिजिकल एक्टिविटी से सेहत को फायदा मिल सकता है, लेकिन इन्हें थायराइड की दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।
  • थायराइड की दवा लेना भूल जाएं तो क्या करना चाहिए?

    छूटी हुई खुराक के बारे में अपनी दवा के निर्देश या डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दें। बिना सलाह के अगली बार दोहरी खुराक लेना सही नहीं है।

Read Next

→ कान में बार-बार खुजली होने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें राहत के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 16, 2026 11:15 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Sep 16, 2026 11:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Jayaditya Ghosh