Sun Oct 11, 2026 | 02:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr. G. Krishna Mohan Reddy , Consultant Physician & Diabetologist

थायराइड की दवा लेने के बाद चाय-कॉफी कब पीनी चाहिए? जानें कितना अंतर रखना सही

थायराइड की दवा लेने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से दवा के अवशोषण पर असर पड़ सकता है। यहां डॉक्टर से जानिए, थायराइड की दवा और चाय-कॉफी के बीच कितना अंतर रखना चाहिए और दवा लेने का सही तरीका क्या है।
थायराइड की दवा लेने के बाद चाय-कॉफी कब पीनी चाहिए? जानें कितना अंतर रखना सहीथायराइड की दवा लेने के बाद चाय-कॉफी कब पीनी चाहिए? जानें कितना अंतर रखना सही

थायराइड की दवा लेने वाले ज्यादातर लोग सुबह उठते ही दवाई पानी के साथ लेते हैं और इसके कुछ देर बाद चाय या कॉफी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दवा लेने और चाय-कॉफी पीने के बीच रखा गया अंतर आपकी दवा के असर को प्रभावित कर सकता है? यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. जी. कृष्ण मोहन रेड्डी के अनुसार, थायराइड के लिए ली जाने वाली लेवोथायरोक्सिन एक ऐसी दवा है जिसका इस्तेमाल हाइपोथायरॉइडिज्म यानी शरीर में थायराइड हार्मोन की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। इस दवा का सही असर पाने के लिए इसे किस समय और किस तरह लिया जा रहा है, यह भी जरूरी होता है। खासतौर पर खाना और कैफीन वाले पेय इसके अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं।

थायराइड की दवा लेने के कितनी देर बाद चाय-कॉफी पी सकते हैं?

फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. जी. कृष्ण मोहन रेड्डी बताते हैं कि लेवोथायरोक्सिन को खाली पेट लेने पर इसका अवशोषण बेहतर होता है। वहीं, चाय और कॉफी में मौजूद कुछ तत्व दवा के आंतों में अवशोषण यानी अब्जॉर्प्शन को प्रभावित कर सकते हैं। खासकर कॉफी को लेवोथायरोक्सिन के साथ या बहुत कम अंतर पर लेने से दवा के अवशोषण में कमी देखी गई है। इसलिए दवा को चाय या कॉफी के साथ लेना सही तरीका नहीं माना जाता। आम तौर पर लेवोथायरोक्सिन लेने के बाद कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर रखना बेहतर माना जाता है।

जिन लोगों की सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है, उनके लिए सबसे आसान तरीका है कि उठते ही पहले थायराइड की दवा पानी के साथ लें और चाय के लिए कम से कम 30 से 60 मिनट इंतजार करें। अगर आपकी दिनचर्या में यह संभव नहीं है, तो दवा लेने का कोई दूसरा सही समय डॉक्टर के साथ तय किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: स्मोकिंग से थायराइड पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

Tea Coffee after Thyroid MedicineTea Coffee after Thyroid Medicine

साल 2022 में Frontiers in Endocrinology जर्नल में प्रकाशित स्टडी से यह स्पष्ट होता है कि जिस तरह कॉफी पीने से शरीर में लेवोथायरोक्सिन (LT4) दवा का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता, उसी प्रकार चाय पीने से भी इस थायराइड की दवा के असर में बाधा आती है।

  • जब मरीजों ने चाय या कॉफी का सेवन बंद किया, तो उनके शरीर में टीएसएच (TSH) के लेवल में सुधार देखा गया।
  • इसलिए, यदि आप थायराइड के लिए लेवोथायरोक्सिन दवा ले रहे हैं, तो दवा खाते समय चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।
  • दवा को हमेशा खाली पेट केवल सादे पानी के साथ लेना सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।
  • अपनी दिनचर्या में इस छोटे से बदलाव को अपनाकर आप दवा के अवशोषण को बेहतर बना सकते हैं और अपने थायराइड के लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं।
  • किसी भी तरह के बदलाव से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

थायराइड की दवा किस चीज के साथ लेनी चाहिए?

डॉ. जी. कृष्ण मोहन रेड्डी के अनुसार, थायराइड की गोली को आमतौर पर सादे पानी के साथ खाली पेट लेना बेहतर माना जाता है। इसे चाय, कॉफी, दूध या नाश्ते के साथ लेने से बचना चाहिए। भोजन और कुछ अन्य पदार्थ भी लेवोथायरोक्सिन के अवशोषण यानी अब्जॉर्प्शन को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए रोज दवा को लगभग एक ही समय पर और एक समान तरीके से लेना जरूर है।

Tea Coffee after Thyroid MedicineTea Coffee after Thyroid Medicine

इसे भी पढ़ें: थायराइड में धनिया के बीज का पानी और त्रिकटु चूर्ण लेने से मिलते हैं फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें सही तरीका

निष्कर्ष

थायराइड की दवा लेने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना दवा के सही अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकता है। इसलिए लेवोथायरोक्सिन को सुबह खाली पेट पानी के साथ लें और चाय-कॉफी से कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर रखें। बेहतर और ज्यादा सही अब्जॉर्प्शन के लिए 60 मिनट का अंतर रखना उपयोगी हो सकता है। दवा की टाइमिंग में बार-बार बदलाव करने के बजाय एक ऐसा रूटीन अपनाएं जिसे आप रोज आसानी से फॉलो कर सकें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या थायराइड की दवा लेने के बाद ग्रीन टी पी सकते हैं?

    ग्रीन टी में भी कैफीन हो सकता है, इसलिए इसे दवा लेने के तुरंत बाद पीने के बजाय डॉक्टर द्वारा बताए गए अंतराल के बाद लेना बेहतर है।
  • क्या थायराइड की दवा लेने के बाद नींबू पानी पी सकते हैं?

    दवा लेते समय सबसे सुरक्षित विकल्प सादा पानी है। नींबू पानी को दवा के साथ लेने की बजाय डॉक्टर की बताई टाइमिंग के अनुसार अलग समय पर लेना बेहतर रहता है।
  • थायराइड की गोली कितने दिन खानी चाहिए?

    थायराइड की दवा डॉक्टर की सलाह अनुसार निश्चित समय तक खानी चाहिए। थायराइड की गोली को रोज एक समान तरीके और नियमित समय पर लेना बेहतर माना जाता है।

Read Next

→ पेशाब करने के बाद भी ब्लैडर खाली न होने जैसा क्यों लगता है? जानें 5 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2026 13:22 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr. G. Krishna Mohan Reddy