Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

थायराइड की दवा रोज एक ही समय पर लेना जरूरी है? डॉक्टर से जानें

थायराइड की बीमारी की दवा लंबे समय तक चलती है और इसे लेकर कहा जाता है कि आप रोज एक ही समय पर इसकी दवा लें लेकिन ये बात किस हद तक सही है? आइए, जानते हैं।

थायराइड, एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की थायराइड ग्रंथि या तो ज्यादा थायराइड हार्मोन बनाती है या कम बनाती है। जब शरीर, ज्यादा थायराइड हार्मोन बनाती है तो इस स्थिति को हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति कहते हैं। जब थायराइड हार्मोन कम बनती है तो इस स्थिति को हाइपोथायराइडिज्म कहते हैं। ऐसे में डॉक्टर थायराइड की दवा रेगुलर लेने को कहते हैं और इसी काम अक्सर लोग गलती कर जाते हैं। दरअसल, डॉक्टर अक्सर इस बात का सुझाव देते हैं कि आपको थायराइड की दवा बिना छोड़े और रेगुलर एक ही समय पर लेनी चाहिए लेकिन सवाल ये है कि ये बात कहां तक सही है? क्या सच में थायराइड की दवा रोज एक ही समय पर लेना जरूरी है? जानते हैं इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore की राय।

थायराइड की दवा हर दिन एक ही समय पर लेना जरूरी है?

Dr. Pooja Pillai कहती हैं कि जी हां, डॉक्टर कहते हैं कि थायराइड की दवा हर दिन एक ही समय पर लेना बहुत जरूरी है। थायराइड की गोलियां नियमित रूप से और एक तय समय पर लेने पर सबसे अच्छा असर करती हैं। दवा को एक ही समय पर लेने से शरीर में थायराइड हार्मोन का स्तर स्थिर रहता है। डॉक्टर आमतौर पर इसे सुबह खाली पेट लेने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या थायराइड में होती हैं पाचन से जुड़ी समस्याएं? जानें एक्सपर्ट से

थायराइड की दवा लेना का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर पूजा कहती हैं कि थायराइड की दवा लेना का सही तरीका ये है कि इसे हमेशा सादे पानी के साथ ही लें। कभी भी दवा को चाय, कॉफी या दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। दरअसल, भोजन और कुछ पेय पदार्थ दवा के अवशोषण को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, थायराइड की गोली लेने के बाद, डॉक्टर कम से कम 30 से 60 मिनट तक कुछ भी खाने से पहले इंतजार करने की सलाह देते हैं।

Why wait 30 minutes after thyroid medicine

अगर हम अलग-अलग समय पर दवा लें तो क्या होगा?

आगे डॉक्टर बताते हैं कि थायराइड की दवा हर दिन अलग-अलग समय पर लेने से हार्मोन का स्तर घट-बढ़ सकता है। कई बार अलग-अलग समय पर दवा लेने से आपके हार्मोन्स सही होने की जगह गड़गड़ा सकते हैं और दवा की डोज बढ़ानी पड़ सकती है। इसलिए आपको अलग-अलग समय पर दवा लेने से बचना चाहिए।

थायराइड की दवा लेने के बाद 30 मिनट ब्रेक लेना क्यों जरूरी है?

थायराइड की अधिकांश दवाइयों को लेने के बाद कम से कम 30 से 60 मिनट तक कुछ भी खाने, पानी के अलावा कुछ भी पीने से बचना चाहिए। दरअसल, इतना समय लेने से दवा आपके खून में पूरी तरह से अवशोषित हो जाता है लेकिन जब आप इतना समय नहीं लेते और तुरंत कुछ खा पी लेते हैं तो इससे थायराइड की दवा सही से अवशोषित नहीं होती। भोजन, विशेष रूप से फाइबर, कैल्शियम या आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ, आपके शरीर द्वारा दवा के अवशोषण की मात्रा को कम कर सकते हैं, कभी-कभी 20% तक इसमें कमी आ सकतीहै। इसके अलावा दवा को ठीक से घुलने के लिए पेट को एसिड की एक निश्चित स्तर की आवश्यकता होती है। खाने या पीने से पेट का पीएच स्तर बदल जाता है, जो अवशोषण बाधित हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाएं डाइट में शामिल करें आयरन से भरपूर स्मूदी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

इन लक्षणों से पहचानें दवा सही से नहीं ले रहे हैं आप

डॉक्टर पूजा पिल्लई बताती हैं कि थायराइड की दवा सही से न लेने पर शरीर में कई लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे कि थकान, वजन में बदलाव, मूड स्विंग्स या बाल झड़ना। ऐसे में आप समझ जाएं कि आप सही समय से दवा नहीं ले रहें।

अगर सुबह का समय संभव न हो, तो डॉक्टर कहते हैं कि इसे रात में भी लिया जा सकता है, लेकिन इसे हर दिन एक ही समय पर लेना चाहिए। अगर आप एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

FAQ

  • थायराइड की गोली दिन में कितनी बार लेनी चाहिए?

    थायराइड की गोली दिन में 1 बार ही लेना चाहिए हालांकि आपके डॉक्टर ने कुछ बताया हो तो इसके समय और मात्रा में बदलाव कर सकते हैं। 
  • थायराइड की दवा एक दिन छूट जाए तो क्या हो सकता है?

    थायराइड की दवा एक दिन छूट जाए तो आपके थायराइड हार्मोन में गड़बड़ी आ सकती है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन और शरीर में आयरन का अवशोषण भी प्रभावित हो सकता है।
  • नाश्ते के बाद थायराइड की दवा लेने से क्या होता है?

    नाश्ते के बाद थायराइड की दवा लेने से इसका अवशोषण सही से नहीं हो पाता है और शरीर में थायराइड के लक्षण बने रह सकते हैं।

Read Next

आंत उतरने के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 15:41 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 13, 2026 15:41 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content