Doctor Verified

क्या थायराइड में होती हैं पाचन से जुड़ी समस्याएं? जानें एक्सपर्ट से

कई लोगों को थायराइड की समस्या होती है, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। लेकिन क्या इसके कारण थायराइड की समस्या भी हो सकती है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या थायराइड में होती हैं पाचन से जुड़ी समस्याएं? जानें एक्सपर्ट से


Does Thyroid Cause Digestive Problems In Hindi: अक्सर लोग स्वास्थ्य से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण हो सकता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए हार्मोन्स का संतुलित रहना जरूरी है। इन्हीं हार्मोन्स में से एक है थायराइड हार्मोन। शरीर में इसके असंतुलित होने पर लोगों को वजन बढ़ने, थकान होने, याददाश्त कमजोर होने, वजन कम होने और मांसपेशियों के कमजोर होने जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में क्या इसके कारण पाचन पर भी असर होता है? ऐसे में आइए शारदा हॉस्पिटल के वरिष्ठ कंसल्टेंट- इंटरनल मेडिसिन के डॉ. श्रेय श्रीवास्तव (Dr. Shrey Srivasatav, Senior Consultant- Internal Medicine, Sharda Hospital) से जानें क्या थायराइड में होती है पाचन से जुड़ी समस्याएं?

क्या है थायराइड? - What is Thyroid?

थायराइड शरीर में एक जरूरी ग्रंथि है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। जब शरीर में थायराइड हार्मोन्स का स्तर असंतुलित होता है, तो शरीर के कई कार्य प्रभावित होते हैं, जिसमें पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या शामिल है।

क्या थायराइड पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है? - Can Thyroid Cause Digestive Problems?

डॉ. श्रेय श्रीवास्तव के अनुसार, थायराइड की समस्या में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। थायराइड से जुड़ी पाचन से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और लंबे समय तक पाचन से जुड़ी समस्या होने पर थायराइज की जांच जरूर कराएं। थायराइड 2 तरह के होते हैं, हाइपोथायरायडिज़्म और हाइपरथायरायडिज़्म की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या थायराइड में लौकी का जूस फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

हाइपोथायरायडिज़्म (थायराइड हार्मोन की कमी) की समस्या होने पर लोगों की पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसके कारण लोगों को गैस, अपच, कब्ज, पेट में भारीपन महसूस होने और भूख कम लगने की समस्या हो सकती है, साथ ही, इसमें लोगों को वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, हाइपरथायरायडिज़्म (थायराइड हार्मोन का स्तर बढ़ने) की समस्या होने पर पाचन तंत्र बहुत तेजी से काम करने लगता है, जिसके कारण लोगों को पेट में मरोड़ होने, बार-बार भूख लगने की समस्या होने, दस्त की समस्या होने और वजन कम होने की समस्या हो सकती है।

does thyroid cause digestive problems in hindi main (3)

थायराइड की समस्या में पाचन से जुड़ी समस्या - Digestive Problems In Thyroid Problems In Hindi

हाइपोथायरायडिज़्म और हाइपरथायरायडिज़्म जैसी थायराइड से जुड़ी समस्या होने पर लोगों के पाचन पर सीधा असर होता है। जिसके कारण पाचन प्रक्रिया और इससे जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वजन बढ़ने या कम होने की समस्या

मेटाबॉलिज्म की गति धीमी होने के कारण शरीर में पानी और नमक अधिक मात्रा में जमा होने लगता है, साथ ही, वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, मेटाबॉलिज्म के तेज होने के कारण वजन कम होने और कैलोरीज के तेजी से बर्न होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या थायराइड के मरीज अलसी खा सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

गैस और अपच की समस्या

कई बार थायराइज में पाचन प्रक्रिया के धीमा होने के कारण पेट में गैस होने, अपच होने और पेट में भारीपन होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

भूख कम होने या बढ़ने की समस्या

थायराइड के कारण लोगों को भूख कम लगने या बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को थकान होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कब्ज और मरोड़ की समस्या

थायराइड से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को कब्ज हो सकती है, जो एक आम समस्या है। इसमें आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिसके कारण मल त्याग में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, कई लोगों को पेट में मरोड़ होने की समस्या भी हो सकती है। यह समस्या पाचन के तेज होने के कारण हो सकती है।

दस्त की समस्या

हाइपरथायरायडिज़्म यानी शरीर में थायराइड हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को दस्त की समस्या हो सकती है। इस दौरान शरीर से पानी की मात्रा अधिक निकल जाती है।

निष्कर्ष

थायराइज की समस्या से पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है। हाइपोथायरायडिज़्म और हाइपरथायरायडिज़्म जैसी थायराइड की समस्या होने पर मेटाबॉलिज्म के धीमा होने या मेटाबॉलिज्म के तेज होने जैसी समस्याएं होती हैं। थायराइड की समस्या होने पर लोगों को गैस, अपच, कब्ज, दस्त होने, पेट में मरोड़ होने, भूख कम होना या बढ़ना और वजन बढ़ने या वजन कम होने जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

ध्यान रहे, ऐसे में लंबे समय तक पाचन से जुड़ी समस्या होने पर थायराइड की जांच जरूर कराएं। इसके अलावा, अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • थायराइड में कौन-कौन सी समस्या होती है?

    थायराइड की समस्या होने पर लोगों को थकान होने, वजन कम होने याददाश्त के कमजोर होने, मांसपेशियों को कमजोर होने, कब्ज होने, दिल की धड़कन अनियमित होने और चिड़चिड़ापन होने जैसी समस्याएं हो सकती है। 
  • पाचन तंत्र कमजोर होने पर क्या होता है?

    पाचन तंत्र के कमजोर होने पर लोगों को पेट में भारीपन होने, दस्त होने, कब्ज होने, भूख की कमी होने, थकान होने, कमजोरी होने, अपच होने, नींद न आने और बार-बार पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • थायराइड के लिए कौन सा व्यायाम सबसे अच्छा है?

    थायराइड की समस्या से राहत के लिए मत्स्यासन, सर्वांगासन, विपरीत करणी और हलासन को करना फायदेमंद है। इससे थायराइड को बैलेंस करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। 

 

 

 

Read Next

क्या स्मोकिंग की लत के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer