Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

5 नहाने की आदतें बना सकती हैं आपकी स्किन को ड्राई, बताते हैं स्किन एक्सपर्ट

कुछ नहाने की आदतें त्वचा को ड्राई बना सकती हैं, जिससे स्किन की नेचुरल नमी कम हो जाती है। सही तरीके से नहाना और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।

इस पेज पर:-


नहाने से शरीर को साफ करने, ताजगी महसूस करने, स्किन पर जमा गंदगी और पसीने को हटाने में मदद मिलती है, लेकिन क्या किसी ने सोचा है कि आपका नहाने के तरीका भी आपकी स्किन पर असर डाल सकती है? कई बार लोग स्किन की सफाई के लिए ऐसी आपना लेते हैं, जिससे स्किन की नेचुरल नमी कम होने लगती है और स्किन बैरियर को भी नुकसान हो सकता है। इसके कारण लोगों को स्किन ड्राई होने, खिंचाव महसूस होने, स्किन के ड्राई और बेजान होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में सही तरीके से नहाना जरूरी हो जाता है। आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

नहाने की 5 आदतें स्किन को ड्राई बनाती हैं?

डॉ. शिरीन के अनुसार, कई बार लोग अनजाने में नहाने की ऐसी आदतों को अपना लेते हैं, जिनसे उनकी स्किन हेल्दी होने के बजाए और भी ज्यादा ड्राई होने लगती है। ऐसे में स्किन को स्वस्थ रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए कुछ कामों को करने से बचना चाहिए।

1. देर तक गर्म पानी से नहाना

नहाने से जुड़ी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है, लंबे समय तक गर्म पानी से नहाना, क्योंकि गर्म पानी स्किन के उन नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है, जो स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं और नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्म पानी से भी ज्यादा देर तक नहाने से त्वचा की नमी काफी कम हो जाती है। जब ये तेल स्किन से हट जाते हैं, तो स्किन ड्राई, खिंची हुई और कभी-कभी पपड़ीदार हो जाती है। जिन लोगों की स्किन पहले से ड्राई रहती है, उनके लिए यह आदत इस परेशानी को और भी बढ़ा सकती है।

साल 2022 में Journal of Clinical Medicine में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, पानी और तापमान का स्किन बैरियर पर बहुत असर पड़ता है। बार-बार पानी के संपर्क में रहने से त्वचा कमजोर हो जाती है और अगर पानी गर्म हो तो यह नुकसान ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे त्वचा से पानी उड़ने की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा, ज्यादा गर्म तापमान भी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है, जिससे त्वचा पर लालिमा और सूखापन बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज के कारण स्किन ड्राई हो सकती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

2. हार्ड साबुन और तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

तेज खुशबू वाले साबुन, स्ट्रॉन्ग बॉडी वॉश, एंटीबैक्टीरियल साबुन या हार्ड केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है। इनके नियमित इस्तेमाल से स्किन में जलन, ड्राइनेस और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। पहले से स्किन के ड्राई होने की स्थिति में हल्के और बिना खुशबू वाले क्लींजर के ऑप्शन्स को देखें।

ध्यान रहे, अगर किसी कारण से आपको ज्यादा बार नहाना पड़ता है, जैसे ज्यादा पसीना आना या अन्य कारण से, तो हर बार हार्ड साबुन का इस्तेमाल करने से बचें और नहाने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।

common bathing habits that makes skin dry skin expert tells 01 (6)

साल 2021 में Contact Dermatitis में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, महिलाओं और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में खुशबू से होने वाली एलर्जी का खतरा ज्यादा होता है। लगातार ऐसी चीजों, खासकर बिना धोए जाने वाले खुशबूदार प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन पर एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि लोग इनका इस्तेमाल कितनी मात्रा और कितनी बार कर रहे हैं। इससे स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ने और ड्राई स्किन की समस्या बढ़ सकती है। 

3. तौलिए या लूफा को जोर से रगड़ना

नहाते समय कई लोग लूफा या ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल करते समय कई लोग स्किन को तेजी से रगड़ते हैं। वहीं, नहाने के बाद भी लोग स्किन को जल्दी सुखाने के लिए खुरदरे तौलिए से स्किन को तेजी से रगड़ते हैं। ऐसा करने से स्किन की ऊपरी परत को जलन होने और ड्राइनेस होने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसा करने के बजाए स्किन को हल्के हाथों से सॉफ्ट तौलिए की मदद से थपथपाकर सुखाएं।

साल 2008 में Journal of Wound, Ostomy, and Continence Nursing में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, साबुन और पानी से त्वचा धोने और तौलिये से सुखाने से  स्किन बैरियर को काफी नुकसान पहुंचता है। बार-बार त्वचा को धोने से यह नुकसान धीरे-धीरे और भी बढ़ता जाता है। इसके अलावा, तौलिये से त्वचा को थपथपाकर सुखाना, नॉर्मली हल्के हाथों से पोंछने की तुलना में कोई खास फायदेमंद नहीं है, क्योंकि इससे स्किन ज्यादा गीली रह जाती है और रगड़ से नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या रूखी त्वचा की नमी लौटाने के लिए नारियल का तेल काफी है? डॉक्टर से जानें

4. दिन में कई बार नहाना

कई लोगों को दिन में 2-3 बार नहाते हैं, खासकर गर्मियों में। ऐसा करने से लोगों को ताजगी भरा महसूस हो सकता है, लेकिन कई बार नहाने से स्किन के नेचुरल ऑयल बार-बार निकलते रहते हैं। कई लोग नहाने के बाद तौलिये से अपनी त्वचा को जोर-जोर से रगड़ते भी हैं, जिससे जलन बढ़ती है और स्किन ज्यादा ड्राई हो सकता है। ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने से स्किन की नमी कम हो जाती है।

5. नहाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज न करना

नहाने के बाद स्किन में थोड़ी नमी बनी रहती है, लेकिन टाइम के साथ त्वचा की नमी नेचुरली कम होने लगती है। ऐसे में अगर नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाया जाए, तो यह स्किन के अंदर मौजूद नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए सिर्फ अच्छा मॉइस्चराइजर चुनना ही नहीं, बल्कि उसे सही टाइम पर लगाना भी उतना ही जरूरी होता है।

साल 2022 में Journal of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, मॉइस्चराइजर त्वचा की नमी को बढ़ाने और त्वचा से पानी उड़ने की मात्रा को कम करने में मददगार साबित हुआ। 

किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?

डॉ. शिरीन के अनुसार, कुछ लोगों की स्किन नॉर्मल से ज्यादा सेंसिटिव होती है। ऐसे में लोगों को नहाने की आदतों पर खास ध्यान देना चाहिए। ये आदतें एक्जिमा, सोरायसिस, डायबिटीज और नेचुरल रूप से ड्राई या सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदाय होती हैं।

हेल्दी स्किन के लिए नहाने की आदतों में बदलाव है जरूरी

डॉ. शिरीन बताती हैं, नहाने की आदतों में छोटी-छोटी बदलाव करके स्किन को हेल्दी बनाए रखने और हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।

  • नहाने का सही समय सिर्फ 5-10 मिनट तक होना चाहिए।
  • बहुत गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • हल्के और बिना खुशबू वाले क्लींजर या साबुन चुनें, जो स्किन के नेचुरल ऑयल को हटाए बिना स्किन को साफ करें।
  • लूफा या ब्रश से स्किन को जोर से न रगड़ें।
  • नहाने के बाद सॉफ्ट तौलिए से स्किन को हल्के हाथों से धीरे-धीरे थपथपाकर सुखाएं।
  • नहाने के कुछ ही मिनटों के अंदर, जब स्किन हल्की गीली हो, तब मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे स्किन में लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है।
  • जिनको पसीने के कारण बार-बार नहाने की जरूरत होती है, उन्हें हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • ड्राइनेस को कम करने के लिए हर बार नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।

निष्कर्ष

लंबे समय तक गर्म पानी में नहाने, हार्ड केमिकल वाले साबुन या तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने, खुरदरे तौलिए या लूफा या ब्रश से स्किन को जोर से रगड़ने, दिन में कई बार नहाने और नहाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज न करने जैसी आदतों के कारण व्यक्ति को स्किन के अधिक ड्राई होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने, स्किन बैरियर को हेल्दी रखने और त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेनाल करें, नहाने का समय 5 से 10 मिनट तक ही सीमित रखें, हार्ड कैमिकल वाले साबुन के इस्तेमाल से बचें और हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें, स्किन को हल्के हाथों से सॉफ्ट तौलिए से पोछें और नहाने के बाद स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें। ध्यान रहे, मॉइस्चराइज करने के बाद भी स्किन के अधिक ड्राई होने या त्वचा से जुड़ी अधिक परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ड्राई स्किन किसकी कमी से होती है?

    शरीर में पानी की कमी होने, नेचुरल ऑयल्स की कमीहोने, विटामिन ए, डी, बी और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है।
  • ड्राई स्किन को कैसे पहचानें? 

    ड्राई स्किन की समस्या होने पर व्यक्ति को त्वचा में खिंचाव महसूस होने, खुरदरी स्किन होने, त्वचा से पपड़ी उतरने, दरारें पड़ने, तेज खुजली, चुभन, जलन, रेड रैशेज और हाइड्रेशन की कमी महसूस होने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

क्या रूखी त्वचा की नमी लौटाने के लिए नारियल का तेल काफी है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 25, 2026 17:39 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 25, 2026 17:39 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content