आयुर्वेद में तेल मालिश को अभ्यंग (Abhyanga) कहते हैं, जो कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति है और इससे शरीर के वात दोष को कम किया जाता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेज किया जा सकता है। इसके अलावा तिल का तेल जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। तिल का तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि शरीर के सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके कई अन्य फायदे भी हैं, जिसके बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता ने बताया।
तिल के तेल की मालिश से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
डॉ. किरण कहती हैं कि आयुर्वेद में तेल मालिश को दिनचर्या में शामिल करते हैं। इसमें सुबह नहाने से पहले और सोने से पहले तेल मालिश करने की परंपरा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को तेज करना वो भी सिर से लेकर पैरों की आखिरी उंगलियों तक। इस प्रकार की मालिश में पूरे शरीर के हर के अंग पर ध्यान दिया जाता और तिल के तेल को इसमें खासतौर पर शामिल किया जाता है,जिससे शरीर को ये तमाम फायदे मिलते हैं जैसे-
1. स्किन को मॉइस्चराइज करने में मददगार
डॉ. किरण कहती हैं कि तिल के तेल में कई खास गुण होते हैं, लेकिन इसका सबसे बड़ा गुण यह है कि शरीर इसे पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है। यह एक बेहतरीन 'कैरियर' की तरह काम करता है, जो शरीर के भीतर गहराई तक पहुंचता है और पूरे शरीर को मॉइस्चराइज करता है। इससे स्किन में ड्राईनेस और खुजली आदि की समस्या नहीं होती। इसके अलावा जिन लोगों की स्किन हर मौसम में फटी रहती है उनके लिए भी इस तेल का इस्तेमाल काफी मददगार है। इसका विटामिन ई और ओमेगा-6 स्किन की बनावट को बेहतर बनाती है।
इसे भी पढ़ें: काला या सफेद तिल का तेल बालों के लिए कौन सा है बेहतर?
2. शरीर में गर्महाट पैदा होती है
डॉ. किरण कहती हैं क तिल के तेल की मालिश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह तेल शरीर में गर्माहट पैदा करती है। यह शरीर को मजबूती देने में मददगार है और शरीर की सूजन को रोकती है। इससे शरीर में होने वाली छोटी-मोटी दर्द अपने आप कम हो जाती है। इससे शरीर शांत हो जाता है और बेहतर महसूस करता है। साथ ही इससे बदन दर्द में भी कमी आती है। साल 2017 में ScienceDirect में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि तिल के तेल से हल्के दबाव के साथ मालिश करने पर दर्द की तीव्रता में काफी कम हो जाती है।
3. बॉडी रिलैक्स में मददगार
बॉडी रिलैक्स में तिल का तेल फायदेमंद है। तिल का तेल, ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ न्यूरॉन्स को शांत करने में मदद करता है। इससे ब्रेन की सेहत बेहतर होती है और आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। डॉ. किरण कहती हैं कि तिल के तेल की मालिश असल में शरीर को स्ट्रेस फ्री होने का मौका देती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है और आंतरिक क्षमताओं की भी बढ़ोतरी होती है।
1 (54)
4. हड्डियों और जोड़ों की अकड़न दूर करने में मददगार
तिल के तेल मालिश हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। डॉ. किरण कहती हैं कि जिन लोगों के जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द रहता है या अकड़न आ जाती है उनके लिए यह काफी फायदेमंद है। इस तेल में कैल्शियम और जिंक होता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ जोड़ों में अकड़न को दूर करती है।
इसे भी पढ़ें: तिल के तेल से करें स्तनों की मालिश, नहीं होंगी ये 4 समस्याएं
5. अच्छी नींद आती है
तिल के तेल की मालिश से आपको अच्छी नींद आ सकती है। डॉ. किरण कहती हैं कि तिल के तेल की मालिश करने से इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हर अंग के दर्द को कम करने के साथ एक सुखद गर्मी पैदा करती है जिससे अच्छी नींद आती है। इसके अलावा सिर में इस तेल की मालिश से दिमाग हल्का महसूस करता है और नींद के हार्मोन्स बढ़ते हैं, जिससे आप लंबी नींद सो सकते हैं।
किस समय और कैसे करें तिल के तेल से शरीर की मालिश?
डॉ. किरण कहती हैं कि आप तिल के तेल की मालिश सुबह नहाने से पहले या सोने से पहले कर सकते हैं। आपको करना यह है कि तिल के तेल को गुनगुना करें करें और इससे मालिश करें।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. किरण कहती हैं कि तिल के तेल को आप बाजार से भी खरीद सकते हैं और घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप सफेद और काले तिल, दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि जिन्हें जोड़ों का दर्द है, उन्हें जोड़ों पर इस तेल को बस लगाना है और बहुत ज्यादा तेज मालिश नहीं करनी है। इसके अलावा इस्तेमाल से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें।
FAQ
तिल के तेल को बालों में कैसे लगाएं?
तिल के तेल को बालों में लगाने के लिए पहले आपको इसके गुनगुना करना है और तब बालों में लगाना है जिससे स्कैल्प नरिश हो जाती है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।बालों में तिल का तेल लगाने के क्या नुकसान हैं?
बालों में तिल का तेल लगाने का एक नुकसान यही है कि यह तेल काफी मोटे टैक्सचर वाला होता है, जिससे बाल और ऑयली हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 22, 2026 15:35 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1792662620176.webp)