Thu Oct 22, 2026 | 01:12 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

घी और काली मिर्च को साथ खाने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

घी और काली मिर्च का एक साथ सेवन करने से पाचन बेहतर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और ब्रेन के कार्यों सहित कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
घी और काली मिर्च को साथ खाने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानेंघी और काली मिर्च को साथ खाने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

घी और काली मिर्च दोनों में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन इनको एक साथ खाने से क्या फायदे होते हैं? आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।

घी और काली मिर्च को साथ खाने के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, घी में हेल्दी फैट्स और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। वहीं, काली मिर्च में पिपेरिन नामक एक नेचुरल तत्व पाया जाता है, साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनको एक साथ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

1. पाचन के लिए फायदेमंद

घी में हेल्दी फैट्स और काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन नामक कंपाउंड होता है। ऐसे में इनको एक साथ खाने से पाचन अग्नि को बढ़ावा देने या पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। ऐसे में इनका सेवन करने से खाने को अच्छे से पचाने, कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ल‍िवर के लिए घी क्यों है फायदेमंद, एक्‍सपर्ट से जानें

2. शरीर को एनर्जी दे

घी में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिल सकती है।

health benefits of consuming ghee and black pepper 1health benefits of consuming ghee and black pepper 1

3. पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करे

काली मिर्च में पिपेरिन नामक तत्व और कई पोषक तत्व होते हैं। वहीं, घी में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में इसको घी के साथ खाने से शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने में मदद मिलती है।

4. इम्यूनिटी बूस्ट करे और श्वसन तंत्र को दुरुस्त रखे

काली मिर्च और घी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने, गले में जमा कफ को पिघलाने, सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत देने में भी मदद मिलती है।

इनका सेवन करने से शरीर का इंफेक्शन और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

5. जोड़ों के दर्द सूजन कम करे

घी में मौजूद फैट्स और अन्य पोषक तत्व जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इनका सेवन करने से जोड़ों को हेल्दी रखने, जोड़ों के लिए जरूरी ल्यूब्रिकेंट को बढ़ावा देने, चिकनाई बनाए रखने और जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यह जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में काली मिर्च का सेवन करने के फायदे और इसका सेवन कैसे करें? डॉक्टर से जानें

6. ब्रेन के कार्यों को बेहतर करे

घी और काली मिर्च को एक साथ खाने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने और याददाश्त को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

7. आंखों के लिए फायदेमंद

काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन और घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड को आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखने और आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2024 में Journal of Ayurveda and Integrative Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, घी में औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद इसके मानसिक स्वास्थ्य, पाचन और इम्युनिटी से जुड़े फायदों पर जोर देता है, वहीं स्टडी के अनुसार, घी कैंसर से बचाव, त्वचा, आंखों और घाव भरने में बेहद मददगार हो सकता है।

साल 2013 में Critical Reviews in food science and nutrition में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मसाले सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाते, बल्कि इनमें मौजूद पाइपरिन जैसे खास तत्वों के कारण ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो पाचन सुधारने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकती है।

कैसे खाएं काली मिर्च और घी?

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आधा चम्मच हल्के गर्म घी और चुटकीभर काली मिर्च पाउडर को हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पिया जा सकता है। इसके अलावा, इनको एक साथ मिलाकर सीधे भी खाया जा सकता है।

कुछ स्थितियों में रहें सावधान

डॉ. किरण के अनुसार, घी और काली मिर्च का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, खासकर, हाई कोलेस्ट्रॉल, एसिडिटी, वजन कम करने वाले और दवाइयों का सेवन करने से वाले लोग।

निष्कर्ष

काली मिर्च और घी का एक साथ सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, शरीर को एनर्जी देने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, आंखों को हेल्दी रखने, जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल, एसिडिटी, वजन कम करने वाले और दवाइयों का सेवन करने वाले लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • काली मिर्च कब नहीं खानी चाहिए?

    काली मिर्च, सर्जरी, ब्लीडिंग, खून पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने वाले, पेट में अल्सर, एसिडिटी, एलर्जी, प्रेग्नेंसी और छोटे बच्चों को काली मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • घी का सेवन करने के क्या फायदे हैं?

    घी का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, याददाश्त को बेहतर करने, पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, इम्यूनिटी बेहतर करने, स्किन और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

→ आंवला जूस कब पीना चाहिए, जानें इसे पीना का सही तरीका क्या है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 11:57 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta