आंवले का जूस विटामिन सी और कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माने जाते हैं, जिनका सेवन आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है जैसे बालों का झड़ना और एक्ने की समस्या। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने और पेट से जुड़ी समस्याओं में भी लोग इस जूस को पीते हैं। ध्यान देने वाली बात यह कि ज्यादा मात्र में इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है इसलिए इसकी सही मात्रा और समय के बारे में जानकारी रखना बेहद जरूरी हो जाता है? जानते हैं इस बारे में Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से।
आंवला जूस कब पीना चाहिए?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं आंवला जूस आपको सुबह पीना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है और दिन के समय इस पीने से यह ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा विटामिन सी से जिन लोगों को एलर्जी है, उनके लिए भी सुबह के समय ही आंवला जूस पीना फायदेमंद है।
आंवला जूस पीने का सही तरीका क्या है?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि आंवला जूस पीने का सही तरीका यह है कि जूस को सुबह थोड़ा डाइल्यूट करके पिएं। अगर आपको ज्यादा खट्टा लगाता है तो आप इसमें ज्यादा पानी मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप खाली पेट ले रहे हैं तो भी इसमें पानी मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप आंवला जूस में थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फायदे और खाने का तरीका
आंवला जूस और शहद का सेवन
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं आंवला का जूस में शहद मिलाकर पीना इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मददगार है। दरअसल, शहद और आंवला दोनों मिलकर इम्यून सेल्स को बढ़ावा देने के साथ सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को आंवला जूस से एसिडिटी होती है उनके लिए शहद मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है।
साथ ही, शहद का सेवन पेट की लाइलिंग को भी सही करने में मददगार है जिससे एसिडिटी की समस्या नहीं होती। डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि आप आंवले को कद्दूकर करके और इसे शहद में मिलाकर ले सकते हैं जो कि ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है।
आंवला जूस पीने के फायदे
डॉ. श्रेय कहते हैं कि आंवला जूस पीने के कई फायदे हैं जैसे सबसे पहले तो यह खून साफ करने के साथ बॉडी डिटॉक्स में मददगार है। इसके अलावा
- यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो शरीर में इंफेक्शन से बचा सकता है।
- साथ ही आंवला जूस पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव होता है जिससे समय से पहले आपके बाल सफेद नहीं होते और स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे झुर्रियों, फाइन रिंकल्स और डार्क सर्कल की समस्या में कमी आती है। साल 2022 में Antioxidants जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी की मानें तो आंवला में मौजूद पॉलीफेनॉल और विटामिन C, शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं, जो ऑक्सीडेटिव प्रतिक्रियाओं को रोकते हैं और शरीर की आंतरिक एंटीऑक्सीडेंट प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।
- आंवला जूस पीना उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है।
- अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो भी आप आंवला जूस पी सकते हैं जो कि फैट कटर की तरह काम करता है और शरीर में जमा अनहेल्दी फैट को कम करने में मददगार है इससे धमनियों में अनहेल्दी फैट के कणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
- International Scientific and Academic Research Publisher जर्नल में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि 40 दिनों तक रोजाना आंवले के जूस का सेवन करने से लिवर के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह ALT (Alanine Transaminase) और AST (Aspartate Transaminase) जैसे लिवर एंजाइमों के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाता है और सिरम बिलीरुबिन (Serum Bilirubin) के स्तर को सुधारता है और लिपिड प्रोफाइल पर भी अनुकूल प्रभाव डालता है। इस प्रकार से यह फैटी लिवर और नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: मेरी मां साल भर के लिए स्टोर करती हैं आंवला, पर क्या वाकई यह सेहतमंद है? एक्सपर्ट से जानें इसका असली पोषण
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि आंवला जूस पिएं लेकिन कंट्रोल तरीके से। ज्यादा आंवला जूस पीने से आपको एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है इसलिए ज्यादा मात्रा में इसे न पिएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप आंवला जूस पी रहे हैं तो आपको पहले से कोई पेट की बीमारी न हो नहीं तो यह समस्या को और गंभीर कर सकती है। इसके अलावा हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आंवला जूस में पानी मिलाकर इसे पतला करके ही पिएं।
FAQ
1 दिन में कितना आंवला जूस पीना चाहिए?
एक दिन में आपको 20ml से ज्यादा आंवला जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि आंवले जूस की प्रकृति एसिडिक होती है जिससे पेट की एसिडिटी बढ़ सकती है।आंवले की तासीर गर्म है या ठंडी?
आंवले की तासीर ठंडी होती है और आप इसका सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं बस सही तरीके से करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 21, 2026 15:49 IST
Modified By : Pallavi Kumari Oct 21, 2026 15:49 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1792577194827.webp)