सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपनी डाइट में आंवला शामिल करना शुरू कर देते हैं। कोई सुबह उठते ही खाली पेट आंवले का जूस पीता है, तो कोई इसे कच्चा खाता है। कुछ लोग आंवले का पाउडर पानी में मिलाकर पीना पसंद करते हैं लेकिन आंवले का पूरा फायदा पाने के लिए इसे खाने का सही तरीका और समय जानना भी जरूरी है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आयुर्वेद में आंवले को रसायन गुणों वाला फल माना जाता है। हालांकि, हर व्यक्ति की पाचन क्षमता और शरीर की प्रकृति अलग होती है। इसलिए जरूरी नहीं कि जो तरीका एक व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो, वह दूसरे के लिए भी उतना ही अच्छा साबित हो।
आंवला खाली पेट खाना चाहिए या खाने के बाद?
आयुर्वेदाचार्य डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आयुर्वेद में आंवले को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना गया है। आयुर्वेदाचार्य किरण गुप्ता के अनुसार, आंवले का सेवन व्यक्ति की पाचन क्षमता और प्रकृति को ध्यान में रखकर करना चाहिए। जिन लोगों का पाचन अच्छा है और जिन्हें खाली पेट खट्टी चीजें खाने से परेशानी नहीं होती, वे सुबह खाली पेट आंवले का सेवन कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को खाली पेट खट्टा खाने से एसिडिटी, जलन या पेट में असहजता महसूस होती है, उन्हें भोजन के बाद या भोजन के साथ आंवला खाना चाहिए। इसलिए सभी लोगों के लिए आंवला खाने का एक ही समय तय नहीं किया जा सकता। अपने शरीर के रिएक्शन को समझना जरूरी है।
खाली पेट आंवला खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
आयुर्वेदाचार्य डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि आंवले में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं। इसका नियमित और बैलेंस सेवन शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा आंवला इम्यून सिस्टम के सामान्य कामकाज को सपोर्ट करता है। सुबह खाली पेट आंवला खाने से कुछ लोगों को दिन की शुरुआत में पोषक तत्व मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज आंवला खाने से सफेद बाल फिर से काले हो सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें सच
खाने के बाद आंवला खाना कब अच्छा होता है?
- जिन लोगों को खाली पेट आंवला खाने से पेट में जलन, खट्टी डकार या एसिडिटी की समस्या होती है, उनके लिए भोजन के बाद इसका सेवन बेहतर विकल्प हो सकता है।
- भोजन के साथ आंवला खाने से कुछ लोगों को इसे पचाने में भी आसानी हो सकती है।
- अगर आपको गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स या पेट में अल्सर जैसी परेशानी है, तो आंवले का सेवन अपनी सहनशीलता के अनुसार करें। परेशानी बढ़ने पर इसका सेवन बंद करके डॉक्टर से सलाह लें।
साल 2011 में International Journal of Food Sciences and Nutrition में प्रकाशित स्टडी में आंवला (Emblica officinalis) के फलों के एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक (ब्लड शुगर कम करने वाले) और लिपिड-कम करने वाले गुणों को चेक किया गया। रिजल्ट से पता चला कि 21 दिनों तक रोजाना 1, 2 या 3 ग्राम आंवले का चूर्ण लेने से नॉर्मल और डायबिटिक दोनों तरह के मरीजों के ब्लड शुगर के लेवल में अच्छी कमी आई। इसके अलावा, रोजाना 2 या 3 ग्राम आंवला लेने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स में भी काफी सुधार देखा गया। यह साबित करता है कि आंवले का नियमित सेवन ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है।
amla empty stomach or after meals
आंवला किन तरीकों से खा सकते हैं?
आयुर्वेदाचार्य डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि आंवले को अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है-
- कच्चे आंवले को इसे अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काटकर खा सकते हैं।
- ताजे आंवले का जूस निकालकर पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
- आंवले की चटनी बनाकर भोजन के साथ खा सकते हैं।
- आंवले के पाउडर का सेवन सीमित मात्रा में पानी के साथ किया जा सकता है।
ध्यान रखें कि आंवले का मुरब्बा और कैंडी में चीनी ज्यादा हो सकती है। इसलिए ताजे आंवले को प्राथमिकता देना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पानी है, तो रोज पिएं हल्दी, आंवला और तुलसी की चाय, जानें क्यों है ये फायदेमंद
निष्कर्ष
आंवला पोषक तत्वों से भरपूर फल है, लेकिन इसे खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद है या भोजन के बाद, इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। अगर आपका पाचन अच्छा है, तो आप सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या होने पर भोजन के साथ या बाद में खाना बेहतर हो सकता है। सबसे जरूरी है कि आप अपनी पाचन क्षमता के अनुसार आंवले को डाइट में शामिल करें और इसका जरूरत से ज्यादा सेवन न करें।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या रोज एक आंवला खाना सेफ है?
ज्यादातर हेल्दी लोग संतुलित मात्रा में रोज आंवले का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इसकी मात्रा व्यक्ति की पाचन क्षमता और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करती है।क्या आंवला खाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है?
आंवले में मौजूद विटामिन C कोलेजन बनाने में मदद करता है। यह बालों की हेल्थ को सपोर्ट कर सकता है, लेकिन बाल झड़ने के हर कारण का इलाज आंवला नहीं है।क्या आंवला खाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं?
आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, दाग-धब्बे हटाने के लिए केवल आंवले पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 06, 2026 16:38 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
