Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

स्किन के लिए खाली पेट आंवला खाने के फायदे? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए खाली पेट आंवला का सेवन किया जा सकता है। ऐसे में आइए लेख में जानें इसके फायदों के बारे में -

Skin Ke Liye Khali Pet Amla Khane Ke Fayde In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल और त्वचा की सही देखभाल न करने के कारण दाग-धब्बे होने, मुंहासे, स्किन के डल होने, टैनिंग होने, त्वचा में खुजली होने, स्किन के ड्राई होने, स्किन में एलर्जी होने, वायरल इंफेक्शन होने, त्वचा में सूजन आने, जलन होने और रैशेज होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में हेल्दी स्किन के लिए अक्सर लोगों को विटामिन-सी, फाइबर, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इन्हीं, हेल्दी फूड्स में से एक आंवला। खाली पेट आंवला खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें स्किन के लिए खाली पेट आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

स्किन के लिए खाली पेट आंवला खाने के फायदे - What Happens If I Eat Amla In An Empty Stomach?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, खाली पेट आंवला खाना स्किन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो स्किन को स्वस्थ रखने में सहायक है।

कोलेजन के उत्पादन को बेहतर करे

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में खाली पेट आंवला का सेवन करने से त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा में निखार लाने, स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करने, त्वचा को हेल्दी रखने और स्किन को यंग बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज आंवला खाने से बालों का झड़ना हो सकता है कम? डॉक्टर से जानें

benefits of eating amla on an empty stomach for the skin in hindi 01 (5)

स्किन का एजिंग से बचाव करे

आंवला का सेवन करने से त्वचा में कोलेजन का स्तर बेहतर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने, त्वचा का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से बचाव करने और स्किन को यंग बनाए रखने में मदद मिलती है।

स्किन को हेल्दी रखे

आंवला में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में आंवला खाने से त्वचा की सूजन को कम करने, दाग-धब्बों और मुंहासों जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, स्किन को नेचुरल रूप से हाइड्रेट रहती है और हेल्दी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी स्किन पाने के लिए इस सीड साइकलिंग को करें फॉलो, दमकेगा चेहरा

खून साफ करे

आंवला में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और खून को साफ करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाती हैं, जिससे स्किन साफ होती है और त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है।

कैसे करें आंवला का सेवन? - How To Consume Amla?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि खाली पेट कच्चा आंवला खाना फायदेमंद होता है, लेकिन आंवला को जूस या पाउडर के रूप में भी ले सकते हैं, जो हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद है।

निष्कर्ष

खाली पेट आंवला खाने से स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करने, त्वचा का एजिंग से बचाव करने, खून को साफ करने, स्किन को ग्लोइंग और साफ बनाए रखने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, आंवला से किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, आंवला का सेवन सीमित मात्रा में करें और स्किन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोजाना आंवला खाने से क्या होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर आंवला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से बालों को जड़ों से मजबूती देने, त्वचा में निखार लाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने, आंखों की रोशनी में सुधार करने, वजन कम करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • चेहरे की सुंदरता के लिए क्या खाना चाहिए?

    हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, दही, टमाटर, पपीता, कीवी, अमरूद और संतरा जैसे फल, साबुत अनाज, अखरोट, बादाम, अलसी के बीज और चिया सीड्स जैसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • चेहरे में ग्लो लाने के लिए क्या करें?

    चेहरे पर नेचुरल रूप से ग्लो लाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चेहरे को साफ करें और इसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, स्किन को मॉइस्चराइज रखें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें, नियमित रूप से योग करें, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, भरपूर नींद लें और स्ट्रेस कम करें। ऐसा करने से स्किन को नियमित रूप से स्किन को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

बार-बार लगती है भूख? तो पिएं सौंफ और दालचीनी का पानी, भूख होगी कंट्रोल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 05, 2026 22:15 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 05, 2026 22:15 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 05, 2026 22:15 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content