Fri Sep 11, 2026 | 08:40 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

रोज आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फायदे और खाने का तरीका

अगर आप रोज आंवला खाते हैं, तो इसके फायदों को जानना भी बहुत जरूरी है। इस लेख में आयुर्वेदाचार्य ने आंवला खाने का सही तरीका भी समझाया है। 

इस पेज पर:-


भारत के कई घरों में रोजाना आंवला खाया जाता है। किसी को कच्चा आंवला पसंद है, तो कोई आंवले का मुरब्बा खाता है। कई लोगों की दिन की शुरुआत आंवले के जूस से होती है, तो कोई चूर्ण खाता है। आयुर्वेद में आंवले को लंबे समय से खास महत्व दिया गया है, क्योंकि इसे रसायन द्रव्यों में शामिल किया जाता है। लेकिन क्या रोज आंवला खाने से वाकई शरीर को फायदा होता है? यह जानने के लिए हमने Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Consultant, Sarvodaya Hospital से बात की। उन्होंने बताया कि आंवले में विटामिन C और अन्य बायोएक्टिव कम्पाउंड्स होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज या दवा का विकल्प समझना सही नहीं है।

रोज आंवला खाने के 7 फायदे

MDPI के मुताबिक, आंवले में फिनोलिक एसिड, फ्लेवोनॉयड्स और टैनिन पाया जाता है। आंवले में मौजूद पॉलीफेनॉल्स और विटामिन C फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है, जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा, आंवला में न्यूट्रिशन कॉम्पीजिशन कुछ तरह की होती है।

पोषक तत्व 

मात्रा (प्रति 100 ग्राम / DW)

कार्बोहाइड्रेट 

> 70 ग्राम

फाइबर 

7.2 - 16.5 ग्राम

प्रोटीन 

2.0 - 4.5 ग्राम

मिनरल्स

2.1 - 3.1 ग्राम

वसा 

0.2 - 0.6 ग्राम

विटामिन C 

193 - 720 मिग्रा

विटामिन A

290 IU

विटामिन बी1

30 मिग्रा

विटामिन E

0.17 मिग्रा

1. विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत

Dr. Chetan Sharma कहते हैं, “आंवले की सबसे ज्यादा चर्चा सबसे ज्यादा विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट की वजह से होती है। इसमें मौजूद पॉलीफिनोल शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इसलिए आंवले को बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है।”

2. डाइजेशन में फायदेमंद

Dr. Chetan Sharma ने कहा, “आंवले में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। आंवला पूरी पाचन हेल्थ के लिए जरूरी है। आयुर्वेद में आंवले को शरीर के संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, हर व्यक्ति का पाचन सिस्टम अलग-अलग होता है। अगर किसी को बहुत खट्टे फल खाने से एसिडिटी, पेट में जलन या दूसरी परेशानी होती है, तो आंवला खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।”

3. स्किन के लिए फायदेमंद

Dr. Chetan Sharma ने बताया कि सेहतमंद स्किन के लिए विटामिन C बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर कोलेजन बनाने के लिए विटामिन C का इस्तेमाल करता है और कोलेजन स्किन, ब्लड वेसल्स और टिश्यू का जरूरी हिस्सा है। रोजाना एक आंवला खाने से विटामिन C और जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं, लेकिन अगर चेहरे पर लगातार मुंहासे, जलन या स्किन से जुड़ी समस्याएं हो,तो सिर्फ आंवला खाना इसका इलाज नहीं है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

amla

यह भी पढ़ें- सफेद बालों की समस्या का हल हो सकता है आंवला पाउडर, बस जान लें इस्तेमाल का तरीका

4. बालों के लिए मददगार

Dr. Chetan Sharma के अनुसार, बालों की देखभाल में आंवले का इस्तेमाल भारतीय परंपरा में काफी पुराना है। आंवले का तेल और आंवला से जुड़े मिश्रण आज भी बालों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके साथ यह समझना भी जरूरी है कि बाल झड़ने का कारण सिर्फ विटामिन C नहीं होता, कई बार इसका कारण स्ट्रेस, थायराइड, आयरन की कमी, हार्मोनल बदलाव या गंभीर समस्याएं हो सकती है। इसलिए अगर अचानक बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं या लगातार बाल पतले हो रहे है, तो सिर्फ आंवला खाने पर निर्भर रहने के बजाय कारण की जांच कराना बेहतर है।

5. शरीर की इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

Dr. Chetan Sharma ने कहा, “विटामिन C इम्यून सिस्टम के नॉर्मल फंक्शन के लिए जरूरी होता है। जो लोग रोजाना एक आंवला खाते हैं, उनमें इम्यूनिटी मजबूत होने की संभावना हो सकती है, लेकिन आंवला किसी संक्रमण को नहीं रोक सकता है। इसलिए आंवले के साथ पर्याप्त नींद, प्रोटीन और फिजिकल एक्टिविटी भी जरूर करें।”

6. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल में असरदार

Dr. Chetan Sharma ने बताया कि रोजाना आंवले खाने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल और ट्रायग्लाइसिराइड्स जैसे लिपिड मार्कर में सुधार देखा गया है। इसका मतलब यह नहीं है कि डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल में सिर्फ आंवला नहीं लेना चाहिए, बल्कि डॉक्टर की सलाह पर दवा भी लेनी चाहिए। इसके साथ रोजाना आंवला खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में राहत मिल सकती है।

7. न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में फायदेमंद

Dr. Chetan Sharma ने बताया कि आंवला एल्युमिनियम क्लोराइड जैसी जहरीली चीजों के नुकसान को कम करता है। जो लोग रोजाना आंवला खाते हैं, उनकी याददाश्त और सीखने की क्षमता में सुधार देखा गया है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण है आंवला-एलोवेरा का मिश्रण, जानें आयुर्वेदाचार्य से

आंवला खाने का सही तरीका क्या है?

Dr. Chetan Sharma कहते हैं कि एक ही तरीके से आंवला खाना सभी लोगों के लिए जरूरी नहीं है। इसे लोग ताजे फल, चटनी, सलाद, आंवला चूर्ण के तौर पर ले सकते हैं। मुरब्बे में काफी ज्यादा चीनी होती है, तो ऐसे में डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को एक्सपर्ट से पूछकर ही इसे लेना चाहिए। अगर मेडिसिन के तौर पर ले रहे हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से ही सलाह लेकर खाना चाहिए।

निष्कर्ष
Dr. Chetan Sharma कहते हैं कि अगर आंवला खाने के बाद पेट में जलन, एसिडिटी, मतली या अन्य कोई परेशानी हो, तो इसे खाना तुरंत रोक दें और डॉक्टर की सलाह लें। हालांकि, रोजाना एक आंवला खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं। इसलिए रोजाना आंवला खाने का कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अगर कोई बीमारी है, तो पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

FAQ

  • क्या आंवला पकाने या सुखाने के बाद भी इसका विटामिन C नष्ट नहीं होता?

    आंवला में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण गर्मी में पकाने या सुखाने के बाद भी इसका विटामिन C पूरी तरह नष्ट नहीं होता। हालांकि, ताजा आंवला या ताजा जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • लो ब्लड शुगर के मरीजों को आंवला खाते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?

    आंवला शरीर में इंसुलिन के स्राव को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर घटता है। यदि आप एंटी-डायबिटिक दवाओं पर हैं या लो शुगर की शिकायत रहती है, तो आंवला का सेवन सीमित मात्रा में करें और शुगर लेवल की नियमित जांच करते रहें।

Read Next

क्या तुलसी के पत्ते चबाने से इम्यूनिटी सच में बढ़ती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 11, 2026 20:00 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content