Fri Sep 11, 2026 | 05:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

क्या तुलसी के पत्ते चबाने से इम्यूनिटी सच में बढ़ती है? एक्सपर्ट से जानें

तुलसी का पत्ता चबाने के फायदे: तुलसी के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जिस वजह इन्हें इम्यूनिटी बूस्टर कहा जाता है। आइए, जानते हैं सेहत के लिए इनके तमाम फायदे।

हां, तुलसी का पत्ता इम्यूनिटी बूस्टर हर्ब है। इन पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि शरीर को इंफेक्शन और सूजन से बचाव में मदद करते हैं। इन पत्तों का अर्क टी सेल्स को बढ़ावा देता है जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम की समस्या से बचाव होता है। इसके अलावा भी तुलसी के पत्तों को चबाने के कई फायदे हैं जिस बारे में हमने आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से बात की।

तुलसी के पत्ते चबाने से इम्यूनिटी सच में बढ़ती है?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि तुलसी के पत्तों को चबाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इन पत्तों में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट यह एक इम्यूनोमॉड्यूलेटर है जो इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रियाओं को सिर्फ जरूरत से ज्यादा उत्तेजित करने के बजाय, उन्हें सहारा देता है और संतुलित करता है। इससे होता ये है कि आपका इम्यून सिस्टम हर एक चीज पर रिएक्ट नहीं करता। इसके अलावा साल 2011 में Journal of Ethnopharmacology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार,

  • तुलसी शरीर में इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने वाली कोशिकाओं जैसे T-helper cells और NK-cells की मात्रा को बढ़ाती है जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • इस शोध के अनुसार, तुलसी के अर्क का सेवन खाली पेट करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सबसे अधिक सुधार देखने को मिलता है।
  • तुलसी में यूजेनॉल जैसे बायोएक्टिव इंग्रोडिएंट होते हैं जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से लड़ते हैं और मौसमी बदलाव के दौरान इनसे बचाव में मदद करते हैं।
  • तुलसी अडैप्टोजेन के तौर पर काम करता है जो शारीरिक और मानसिक तनाव से निपटने में मदद करती है जिससे इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है।

अध्ययन में स्वयंसेवकों ने 4 सप्ताह तक इसका सेवन किया, जिससे यह पता चलता है कि बेहतर परिणामों के लिए इसे अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इस प्रकार से पता चलता है ये रोजाना तुलसी के पत्तों को चबाने से सच में इम्यूनिटी बढ़ती है।

इसे भी पढ़े: डाइट में शामिल करें ये 3 पहाड़ी सब्जियां, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को मिलेंगे खास फायदे

Tulsi-Leaves-Boost-Immunity-inside

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किस समय खाएं तुलसी?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाना चाहिए। सुबह-सुबह इन्हें चबाने से पूरे शरीर को इसका अर्क मिल जाता है जिससे ये शरीर में फैलकर इम्यून सेल्स को मजबूती देता है और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाता है। Journal of Ethnopharmacology के अनुसार भी, तुलसी के अर्क का सेवन खाली पेट करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सबसे अधिक सुधार देखने को मिलता है।

तुलसी के पत्ते चबाने के क्या फायदे हैं?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा तुलसी के पत्तों को चबाने के कई फायदे हैं। जैसे-

  • तुलसी के पत्तों को चबाने के कई फायदे हैं जिसमें कि ये सबसे पहले डाइजेशन तेज करने में मददगार है। इसके अलावा, तुलसी के पत्तों को खाना एसिडिटी कम करने के साथ गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है।
  • तुलसी के पत्तों को खाने से बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। इन पत्तियों के एंटीबैक्टीरियल गुण बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के साथ स्किन में एक्ने की समस्या को कम करने में मददगार है।
  • तुलसी के पत्तों को खाने से शरीर का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी हीलिंग में मदद करते हैं।
  • जिन लोगों को बार-बार स्किन इंफेक्शन की समस्या होती है या खुजली की दिक्कत परेशान करती है उनके लिए तुलसी के पत्तों का सेवन बेहद फायदेमंद है।
  • जिन लोगों को बार-बार ओरल इंफेक्शन होता है या बार-बार मुंह में छाले हो जाते हैं उनके लिए तुलसी के पत्तों का सेवन एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो कि माउथ अल्सर को कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़े: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-कौन से सप्लीमेंट्स लेना है फायदेमंद? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानें

निष्कर्ष:

अंत में इतना कि डॉ. चंचल शर्मा यही कहती है कि तुलसी के पत्तों को चबाने के अलावा आप तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह-सुबह तुलसी की पत्तियों की चाय पी सकते हैं जो कि लगभग इसी प्रकार से फायेमंद है लेकिन कुछ स्थितियां हैं जिनमें ज्यादा तुलसी के सेवन से बचना चाहिए जैसे कि अगर आपको पेट की गर्मी से जुड़ी कोई बीमारी हो। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान भी तुलसी की पत्तियों के सेवन से बचाना चाहिए।


FAQ

  • सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने से क्या फायदा होता है?

    सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी मजबूत करने, सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने, पाचन क्रिया को बेहतर रखने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करती है।
  • शुगर में तुलसी के क्या फायदे हैं?

    डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है। यह नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। सही तरह से तुलसी का सेवन सेल्स को बेहतर तरीके से ग्लूकोज अवशोषित करने में मदद करता है।

Read Next

क्या रोजाना मोरिंगा पाउडर खाने से कंट्रोल हो सकता है ब्लड शुगर? जानें आयुर्वेदाचार्य की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 11, 2026 15:21 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content