Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

जिम जाने से बढ़ता है स्किन इंफेक्शन का खतरा, जानें इससे बचाव के 7 टिप्स

जिम जाना फिटनेस के लिए जरूरी है। हालांकि, जिम में स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बहुत ज्यादा होता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है और इनसे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है? जानें इस लेख में।

जिम जाने वालों को स्किन इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा रहता है। असल में, जिम में कई लोग एक साथ वर्कआउट करते हैं। ऐसे में हर कोई किसी न किसी इक्विपमेंट का उपयोग करता है। बहुत कम लोग मशीन का उपयोग करने से पहले उसे सैनिटाइज करते हैं। ऐसे में स्किन इंफेक्शन फैलने का खतरा काफी ज्यादा होता है। सवाल है, जिम में जाने वाले स्किन इंफेक्शन से बचाव कैसे कर सकते हैं? यकीन मानिए, यह मुश्किल नहीं है। राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा आपको बता रही हैं इस संबंध में कुछ जरूरी टिप्स। आप इन्हें जरूर अपनाएं।

जिम में संक्रमण फैलने का खतरा क्यों होता है?

prevention tips of skin infections at the gym 01 (22)

जिम में स्किन इंफेक्शन या संक्रमण फैलने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। सवाल है, ऐसा क्यों है? इस बारे में 2015 में Clinical Microbiology Newsletter में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, जिम का बंद माहौल, वहां की गर्मी, हवा में मौजूद नमी और लोगों के पसीने के कारण जिम में मौजूद मशीनें या इक्विपमेंट में बैक्टीरिया और फंगस आसानी से पनपने लगते हैं। ऐसे में जब कोई उन उपकरणों को हाथ लगाता है, तो दाद, एथलीट्स फुट जैसे गंभीर स्किन इंफेक्शन आसानी से एक से दूसरे व्यक्ति को फैल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज

जिम में स्किन इंफेक्शन से बचाव के टिप्स

जिम में इंफेक्शन से बचने के लिए यहां बताए गए टिप्स अपना सकते हैं-

1. हमेशा जूते पहनें

जिम में बिना जूते पहने कभी न जाएं। American Academy of Dermatology Association के अनुसार, जिम में हर समय जूते पहनना जरूरी होता है। विशेषकर, बिना जूते के जिम के लॉकर रूम आदि एरिया में नहीं जाना चाहिए। यहां पर आसानी से संक्रमण का खतरा बना रहता है, क्योंकि जिसमें वॉट्स सबसे सामान्य समस्या है।

2. मशीनों को सैनिटाइज करें

does dehydration affect gym performance 1 (10)

जैसा कि हमने पहले भी जिक्र किया है कि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है, जो जिम में मौजूद मशीनों की साफ-सफाई पर जरा भी ध्यान देते हैं। अक्सर जिम में मौजूद मशीनों की सफाई दिन भर में एक बार ही होती है। अलग-अलग लोगों द्वारा मशीनों का इस्तेमाल करने से वे काफी गंदी हो जाती हैं। इसलिए, जब आप जिम में किसी भी मशीन या डंबल का उपयोग करें, तो कोशिश करें कि एक बार उन्हें सैनिटाइज कर लें। डिसइंफक्टेंट के इस्तेमाल से संक्रमण का जोखिम भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार होती है खुजली? जानें इसके कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

3. हल्के कपड़े पहनें

आपने देखा होगा कि जिम में अक्सर लोग टाइट-फिटिंग वाले कपड़े पहनते हैं, ताकि वर्कआउट करने में दिक्कतें न आएं, लेकिन टाइट-फिटिंग कपड़े पहनने से शरीर में पसीना बहुत ज्यादा आता है, नमी शरीर में चिपक जाती है और अंदर ही अंदर जर्म्स पैदा होने लगते हैं। इसके अलावा, जिम में दोबारा गंदे या बिना धुले कपड़े पहनने से बचें।

4. जख्मों का ध्यान रखें

जिम में जाने वालों को अपने जख्मों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर कहीं घाव या चोट लगी है, तो जिम में जाने से पहले उसे पूरी तरह कवर कर लें। इसके अलावा, जिम में जहां अधिक गर्मी हो, वहां जाने से बचें। गर्म जगहों पर जाने से पसीना अधिक आता है, शरीर में नमी लॉक हो जाती है और इससे घाव भरने में समय लग सकता है।

5. तुरंत कपड़े बदलें

डॉ. करुणा मल्होत्रा की मानें, तो जिम आउटफिट लंबे समय तक पहनने से बचें। दरअसल, जिम करते हुए शरीर में बहुत पसीना आता है। पसीने से लथपथ इन कपड़ों को लंबे समय तक पहनना सही नहीं है, क्योंकि यह संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है। इसके अलावा अगर शरीर में कहीं घाव होगा, तो वहां जलन या खुजली भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर समय से पहले दिख रहे हैं एजिंग के संकेत? वजह हो सकती हैं आपकी ये लाइफस्टाइल गलतियां

6. शावर लेना न भूलें

does taking a hot shower help with muscle soreness01 (9)

डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "जिम के बाद शावर लेना बहुत जरूरी है। हालांकि, आप अपनी मर्जी के हिसाब से गुनगुने पानी या सादे पानी से शावर ले सकते हैं। गुनगुने पानी से शावर लेने से मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से होती है। हालांकि, ठंडे पानी से नहाने पर भी शरीर को आराम मिलता है।" साल 2023 में Frontiers In Physiology में प्रकाशित एक अध्ययन से इस बात का पता चलता है कि ठंडे पानी से नहाना बहुत अच्छा होता है। व्यायाम के बाद ठंडे पानी में समय बिताना मांसपेशियों के दर्द को कम करने और उन्हें जल्दी ठीक करने में बेहद प्रभावी और फायदेमंद है।

7. पर्सनल चीजें शेयर न करें

डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं, "जिम में कोशिश करें कि आप अपनी पर्सनल चीजें किसी के साथ शेयर न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आप यह नहीं जानते हैं कि जिम में आ रहे व्यक्ति को किस तरह की स्किन प्रॉब्लम है। चीजें शेयर करने से जाने-अनजाने जर्म्स आसानी से ट्रांसफर हो जाते हैं, जो कि आपको बीमार कर सकते हैं। यदि आप अपनी पर्सनल चीजें साझा करते हैं, तो उन्हें सैनिटाइज करना न भूलें।"

इसे भी पढ़ें: बार-बार बढ़ रहा है सोरायसिस? डॉक्टर से समझें कौन सी आदतें बन रही हैं वजह

निष्कर्ष

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो बार-बार जिम जाते हैं, तो ध्यान रखें कि आपको बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। बेहतर होगा कि आप अपना कोई भी सामान जिम में दूसरों से शेयर न करें, वहां मौजूद इक्विपमेंट्स को इस्तेमाल करने से पहले सैनिटाइज करें और जिम में वर्कआउट के बाद शावर लेना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या जिम बैग को नियमित साफ न करने से भी इंफेक्शन का खतरा होता है?

    हां, जिम बैग के अंदर पसीने से भीगे कपड़े और जूते रखने से उसमें फंगस और बैक्टीरिया हो सकते हैं। अगर आप लगातार इस बैग को छूते या उपयोग करते हैं, तो इसकी वजह से संक्रमण हो सकता है।
  • क्या जिम के तुरंत बाद स्विमिंग पूल या स्टीम बाथ लेना सेफ होता है?

    नहीं, वर्कआउट के तुरंत बाद बिना शावर लिए बिना स्टीम बाथ या पूल में जाना बिल्कुल भी सेफ नहीं है। दरअसल, बिना नहाए पूल में उतरने से पानी में मौजूद क्लोरीन पसीने और बैक्टीरिया के साथ मिलकर गंभीर स्किन एलर्जी का कारण बन सकता है।

Read Next

मॉनसून में च‍िपच‍िपी स्‍क‍िन, एक्‍ने ब्रेकआउट्स को कहें अलव‍िदा, डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें 5 उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 17, 2026 13:08 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 17, 2026 13:08 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content