Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या आपको भी बार-बार होती है खुजली? जानें इसके कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

Causes Of Itchy Skin: क्या बार-बार त्वचा में हो रही खुजली आपको भी परेशान करती है? ध्यान दें कि यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसके कारणों को जानकर इसे मैनेज किया जाना आसान होता है। जानें, इनके बारे में।

Itchy Skin Causes: मानसून का मौसम बहुत सुहाना लगता है। हालांकि, इसमें उमस, चिपचिपी गर्मी के कारण त्वचा से संबंधित कई समस्याएं हो जाती हैं। विशेषकर, बार-बार खुजली। हालांकि, कई लोगों को बिना मौसम के भी खुजली की समस्या होती रहती है। सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या यह किसी बीमारी का संकेत है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

बार-बार खुजली होने के कारण- Causes Of Itchy Skin

01 (21)

रूखी त्वचा

अगर किसी की त्वचा रूखी यानी ड्राई है, तो ऐसे लोगों में खुजली की समस्या बनी रहती है और ऐसा बार-बार होता है। असल में, ड्राई स्किन होने के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती है। ऐसे में त्वचा की बाहरी परत का मॉइश्चर छिन जाता है, जिससे वह कमजोर हो जाती है। ऐसे में इचिंग की समस्या होने लगती है। अगर स्किन की केयर न की जाए, तो इससे लंबे समय तक खुजली बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज

त्वचा संबंधी समस्या

कई ऐसी त्वचा संबंधी समस्याएं भी होती हैं, जो कि स्किन में बार-बार इचिंग का कारण बनती हैं। American Academy Of Dermatology (AAD) के अनुसार एटोपिक डर्माटाइटिस, चिकनपॉक्स, डिस्हाइड्रोटिक एक्जिमा, फॉलिकुलिटिस, सोरायसिस, दाद, सेबोरिक डर्मेटाइटिस आदि। इन समस्याओं को मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। अगर किसी को इनमें से कोई भी समस्या है, तो उन्हें इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए और तुरंत अपना इलाज करवाना चाहिए।

स्किन एलर्जी

स्किन एलर्जी होने पर भी बार-बार त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। इसको स्पष्ट करते हुए डाॅ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "जब शरीर किसी एलर्जेन के संपर्क में आता है, तो इम्यून सिस्टम हिस्टामाइन नाम का केमिकल रिलीज करता है। ऐसे में स्किन में सूजन और खुजली होने लगती है। खुजलाने के कारण प्रभावित हिस्से की बाहरी परत को नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर की सूजन और बढ़ जाती है, जो कि बार-बार खुजली को ट्रिगर करती है।"

मेडिकल कंडीशन

विशेषज्ञों की मानें, तो कई ऐसी मेडिकल कंडीशन होती हैं, जिसके शुरुआती लक्षण के तौर पर इचिंग की समस्या होने लगती है। इसमें ब्लड डिजीज, डायबिटीज, किडनी डिजीज और लिवर डिजीज आदि शामिल हैं। American Academy Of Dermatology (AAD) के अनुसार, खुजली होना कई बार किडनी की गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। यह लक्षण अक्सर उन लोगों में अधिक देखा जाता है, जो कि डायलिसिस चल रहा होता है। इसी तरह, लिवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में भी बार-बार खुजली होना आम समस्या है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि लिवर की समस्या में खुजली अक्सर हथेलियों और पैरों के तलवों से शुरू होती है और फिर शरीर के बाकी हिस्सों में फैल जाती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर समय से पहले दिख रहे हैं एजिंग के संकेत? वजह हो सकती हैं आपकी ये लाइफस्टाइल गलतियां

दवाओं का प्रभाव

साल 2016 में Drug Induced Itch Management में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, कुछ किस्म की दवाएं, विशेषकर दर्द निवारक और कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली मॉडर्न मेडिसिन शरीर को गंभीर तरीके से प्रभावित करती है और खुजली को ट्रिगर करती है। कैंसर के मरीजों में यह खुजली इतनी तीव्र होती है कि उन्हें कई बार इसका इलाज बीच में ही रोकना पड़ता है। कभी-कभी डॉक्टर को मरीज की जरूरत को समझते हुए मेडिसिन को बीच में ही रोकना पड़ता है।

खुजली की समस्या बढ़ने पर डॉक्टर के पास कब जाएं?

डाॅ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं कि आमतौर पर लोगों को खुजली की समस्या गंभीर नहीं लगती है, जबकि इसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। समय रहते डॉक्टर के पास इलाज के जाना भी जरूरी होता है-

  • समय अंतरालः सबसे पहले यह नोटिस करें कि आपको कितने समय से खुजली हो रही है? अगर आप नोटिस करें कि खुजली असहनीय हो रही है, उसकी वजह से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है और दो सप्ताह से ज्यादा समय तक ऐसा हो रहा है, तो समझें कि डॉक्टर के पास जाने का समय आ गया है।
  • खुजली की तीव्रताः खुजली कितनी तीव्रता से हो रही है, इस पर भी गौर किया जाना जरूरी है। अगर खुजली इतनी ज्यादा हो रही है कि इसके कारण प्रभावित हिस्से से खून निकलने लगता है और कामकाज या सोने के दौरान भी समस्या बनी रहती है। इस स्थिति को भी इग्नोर न करें।
  • संक्रमण के संकेतः अगर आप नोटिस करें कि आपकी खुजली सामान्य नहीं है, यह किसी संक्रमण का संकेत महसूस हो रहा है, तो इसे इग्नोर करना सही नहीं है। हालांकि, संक्रमण होने पर आपको अन्य लक्षण भी नजर आएंगे, जैसे प्रभावित हिस्से में दर्द होना, रेडनेस छाना और कई शारीरिक समस्याओं का होना।
  • अन्य लक्षण दिखनाः अगर आपको बार-बार खुजली होती है, साथ ही बुखार, रात को पसीना आना, अचानक वजन गिर जाना, त्वचा का पीला पड़ना आदि। ये कुछ ऐसे संकेत हैं, जो किसी न किसी बीमारी जैसे जाॅन्डिस आदि की ओर इशारा करता है। इन संकेतों के नजर आते ही तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

इसे भी पढ़ें: बार-बार बढ़ रहा है सोरायसिस? डॉक्टर से समझें कौन सी आदतें बन रही हैं वजह

बार-बार खुजली हो रही खुजली को कैसे मैनेज करें?

डाॅ. करुणा मल्होत्रा खुजली को कंट्रोल और मैनेज करने के लिए यहां कुछ जरूरी टिप्स दे रही हैं, जैसे-

  • जहां बार-बार खुजली हो रही है, उस हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए बर्फ अप्लाई करें।
  • स्किन को मॉइश्चराइज करके रखें। इससे त्वचा की ड्राईनेस कम होती है और इचिंग की समस्या दूर होती है।
  • अगर त्वचा पहले से ही ड्राई है, तो गुनगुने या गर्म पानी से नहाने से बचें। ठंडे पानी से नहाने पर त्वचा की नर्मी बरकरार रहती है।
  • बार-बार एक ही जगह पर खुजली करने से बचें। इससे स्किन इंफेक्शन का जोखिम बढ़ता है।

निष्कर्ष

खुजली कोई गंभीर समस्या है, लेकिन यह कई बार किसी गंभीर बीमारी या संक्रमण की ओर भी इशारा करता है। इसलिए, जरूरी है कि अगर आपको बार-बार खुजली हो, तो शरीर में नजर आ रहे अन्य लक्षणों की अनदेखी न करें। उपरोक्त जिन संकेतों का जिक्र हमने किया है, अगर उनमें से कोई भी नजर आए, तो समय रहते अपना इलाज शुरू करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या रात के समय खुजली बढ़ना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है?

    हां, रात में गंभीर खुजली होना स्कैबीज का मुख्य लक्षण हो सकता है। हालांकि, हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार शरीर का तापमान बढ़ना, स्किन ड्राईनेस भी रात में खुजली का कारण हो सकता है।
  • क्या नसों की कमजोरी के कारण भी बिना किसी रैश के खुजली हो सकती है?

    हां, ऐसा होता है। शिंगल्स, नसों के दबने या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं में नर्वस सिस्टम त्वचा तक गलत सिग्नल भेजता है। ऐसे में स्किन में तीव्र खुजली और जलन होने लगती है।

Read Next

थ्रेडिंग करते समय लग गया है कट? डॉक्टर से जानें इसे हील करने के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 16, 2026 17:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content