चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने और आइब्रो को शेप देने के लिए अक्सर थ्रेडिंग का इस्तेमाल किया जाता है। थ्रेडिंग में धागे से सीधे बालों को हटाया जाता है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का उपयोग नहीं होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे सुरक्षित विकल्प समझते हैं लेकिन कई बार थ्रेडिंग के बाद स्किन पर छोटे-छोटे कट्स, लालिमा, जलन और सूजन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। यह समस्या विशेष रूप से उन लोगों में ज्यादा होती है जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है या जिनकी स्किन पहले से किसी तरह की एलर्जी या एक्ने से प्रभावित होती है। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा से जानिए, थ्रेडिंग से हुए कट को हील करने के लिए क्या करें?
थ्रेडिंग से हुए कट को कैसे ठीक करें?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, थ्रेडिंग के दौरान स्किन की ऊपरी परत पर हल्का तनाव पड़ता है, जिससे छोटी माइक्रो-इंजरी (micro-injuries) हो सकती है। थ्रेडिंग के बाद अगर स्किन पर छोटे कट्स हो जाएं, तो सबसे पहले उस जगह को साफ और ठंडा रखना चाहिए। डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि ठंडे पानी से हल्की सिकाई करने से जलन और सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा, एंटीसेप्टिक लोशन या हल्के सेफ क्लीनर से स्किन को साफ करना चाहिए ताकि इंफेक्शन का खतरा न बढ़े। इस समय चेहरे को बार-बार छूने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन की ऊपरी त्वचा में डैमेज को रिपेयर करने में कौन से विटामिन्स मदद कर सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
- डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, एलोवेरा जेल थ्रेडिंग के बाद स्किन को शांत करने के लिए सबसे अच्छा नेचुरल उपाय है।
- यह स्किन को ठंडक देता है और हीलिंग प्रोसेस को तेज करता है। इसके अलावा, सेरामाइड युक्त हल्के मॉइश्चराइजर भी स्किन रिपेयर में मदद करते हैं।
- अगर कट्स ज्यादा हों, तो डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक क्रीम का उपयोग किया जा सकता है।
- प्रभावित हिस्से पर कम से कम 24 से 48 घंटे तक मेकअप न करें।
- रेटिनॉल, ग्लाइकोलिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, विटामिन C या स्किनकेयर के अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल न करें।
- रगड़ने, एक्सफोलिएशन, ज्यादा पसीना आने, गर्म पानी से नहाने, स्टीम लेने और सीधी धूप में जाने से बचें।
- अगर प्रभावित हिस्से पर दिन की रोशनी पड़ती है, तो पोस्ट-इंफ्लेमेटरी पिगमेंटेशन के जोखिम को कम करने के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
थ्रेडिंग के बाद क्या न करें?
थ्रेडिंग के तुरंत बाद धूप में जाना, चेहरे पर बार-बार हाथ लगाना या हार्श फेसवॉश का इस्तेमाल करना स्किन को और नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर पद्मजा के अनुसार, कम से कम 24 घंटे तक स्किन को पूरी तरह आराम देना चाहिए ताकि वह खुद को रिपेयर कर सके। इसके अलावा, गर्म पानी से चेहरा धोना भी इस दौरान नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन C सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन लगा सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
साल 2018 में Anais Brasileiros de Dermatologia में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, चेहरे पर तीन बार थ्रेडिंग कराने से स्किन का खुरदरापन 26.74% तक कम हो गया और चेहरे के बारीक बाल (vellus hairs) भी साफ हो गए। इसके साथ ही, थ्रेडिंग से स्किन के रंग यानी स्किन टोन में एक लेवल का सुधार देखा गया और लोगों ने अपनी स्किन को पहले से काफी बेहतर महसूस किया।

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें थ्रेडिंग के बाद ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि उनकी स्किन पर जलन और कट्स जल्दी हो सकते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को पहले से एक्ने, एलर्जी या स्किन इंफेक्शन की समस्या है, उन्हें थ्रेडिंग से पहले और बाद में खास देखभाल की जरूरत होती है। जो लोग टॉपिकल रेटिनॉइड्स या मुंहासे की दवाएं इस्तेमाल कर रहे हैं या केमिकल पील करवा रहे हैं, उन्हें थ्रेडिंग से पहले अपने एस्थेटिशियन को बताना चाहिए, क्योंकि इन ट्रीटमेंट्स से स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और कटने का डर बढ़ जाता है। हेल्दी स्किन तब सबसे अच्छी तरह ठीक होती है जब उसे सुरक्षित और हाइड्रेटेड रखा जाए और ठीक होने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
निष्कर्ष
थ्रेडिंग के बाद स्किन पर छोटे कट्स होना सामान्य बात है, लेकिन सही देखभाल से इन्हें जल्दी ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर पद्मजा के अनुसार, ठंडक देना, स्किन को साफ रखना और हार्श प्रोडक्ट्स से बचना सबसे जरूरी हैं। यदि सही स्किनकेयर अपनाया जाए, तो स्किन जल्दी हेल्दी हो जाती है और किसी तरह की समस्या नहीं होती। इसलिए थ्रेडिंग के बाद स्किन की देखभाल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या थ्रेडिंग के बाद एलोवेरा जेल लगाना ठीक है?
हां, यह स्किन को ठंडक देकर जलन और सूजन कम करता है लेकिन अगर आपको स्किन संबंधी समस्याएं हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।क्या थ्रेडिंग से इंफेक्शन हो सकता है?
अगर सही देखभाल न की जाए तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है, ऐसे में थ्रेडिंग से कट लगने पर सही देखभाल जरूरी है।थ्रेडिंग के बाद स्किन को कैसे साफ रखें?
हल्के क्लीनर और ठंडे पानी से चेहरा साफ करना चाहिए, इससे जलन से राहत मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 16, 2026 12:39 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja