आज के समय में धूप, प्रदूषण, धूल, धुआं और बदलती लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। ऐसे में लोग अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए विटामिन C सीरम, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे प्रोडक्ट्स का नियमित इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी मौजूद हैं। सबसे आम सवाल यह है कि क्या दिन में विटामिन C सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना चाहिए या नहीं? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा से बात की।
क्या विटामिन C सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन लगा सकते हैं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा के अनुसार, विटामिन C एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो धूप, प्रदूषण और अन्य कारकों से बनने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करता है। इससे स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में सहायता मिलती है। हालांकि, विटामिन C सीरम स्किन को हानिकारक अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता है, इसलिए केवल विटामिन C पर निर्भर रहना सही नहीं है। स्किन को UVA और UVB किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा के मुताबिक, सुबह की स्किनकेयर रूटीन को सरल रखना सबसे अच्छा होता है। सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करके ड्राई कर लें। इसके बाद विटामिन C सीरम लगाएं और उसे एक से दो मिनट तक स्किन में अच्छी तरह अवशोषित होने दें। जब सीरम पूरी तरह सेट हो जाए, तब आखिरी स्टेज में ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन (SPF 30 या उससे ज्यादा का) लगाएं। इस क्रम में प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से स्किन को सूर्य की किरणों और अन्य नुकसान से ज्यादा सुरक्षा मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या नींबू पानी पीने से पूरी हो सकती है विटामिन C की कमी? एक्सपर्ट से जानें

विटामिन C के साथ सनस्क्रीन लगाने के फायदे
डॉ. पद्मजा बताती हैं कि जब विटामिन C सीरम और सनस्क्रीन का एक साथ उपयोग किया जाता है, तो दोनों मिलकर स्किन की प्रोटेक्शन को और मजबूत बनाते हैं। विटामिन C स्किन में मौजूद कोलेजन को सुरक्षित रखने में मदद करता है, जिससे स्किन लंबे समय तक हेल्दी और यंग दिखाई देती है। वहीं सनस्क्रीन सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाकर पिग्मेंटेशन, समय से पहले झुर्रियां आने और असमान स्किन टोन जैसी समस्याओं के खतरे को कम करता है। यह कॉम्बिनेशन स्किन की नेचुरल चमक बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है।
साल 2024 में Essentials for Family Physicians में प्रकाशित रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, धूप से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन, विटामिन C और रेटिनॉल का एक साथ इस्तेमाल बेहद असरदार है। ये अलग-अलग तरीकों से स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं। इन्हें लगाने का सही क्रम है पहले विटामिन C (सुबह) या रेटिनॉल (रात), फिर मॉइश्चराइजर और आखिर में सनस्क्रीन। इस रिव्यू में बताया गया कि लोगों को इसके सही इस्तेमाल और जलन से बचने के तरीकों के बारे में बताना बहुत जरूरी है, ताकि वे इस रूटीन को सही से निभा सकें। बदलते स्किनकेयर ट्रेंड्स के बीच, फैमिली डॉक्टरों के लिए यह जानना जरूरी है ताकि वे लोगों को सही और सुरक्षित सलाह दे सकें।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं विटामिन C से भरपूर ये फल
सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल कैसे करें?
डॉ. पद्मजा इस बात पर भी जोर देती हैं कि सनस्क्रीन केवल तेज धूप में ही नहीं, बल्कि हर दिन लगाना चाहिए। बादल छाए होने पर भी UV किरणें स्किन तक पहुंच सकती हैं। यहां तक कि खिड़कियों के पास लंबे समय तक रहने पर भी सूर्य की किरणों का प्रभाव पड़ सकता है। यदि आप बाहर हैं, पसीना आ रहा है या स्विमिंग कर रहे हैं, तो हर दो घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना जरूरी है। हमेशा ऐसा सनस्क्रीन चुनें जो ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सुरक्षा प्रदान करता हो और UVA व UVB दोनों प्रकार की किरणों से बचाव करे।
विटामिन C सीरम का इस्तेमाल कैसे करें?
विटामिन C सीरम को गर्म स्थान या सीधी धूप में रखने से इसके एक्टिव तत्व खराब हो सकते हैं। इसलिए सीरम को ठंडी और ड्राई जगह पर रखें। यदि सीरम लगाने के बाद स्किन में जलन, लालिमा या चुभन महसूस होती है, तो इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें। सीरम जब भी लगाएं तो इसके कम से कम 1-2 मिनट बाद ही सनस्क्रीन लगाएं ताकि सीरम एब्जॉर्ब हो जाए।
निष्कर्ष
विटामिन C सीरम लगाने के बाद दिन में सनस्क्रीन लगाना न केवल सुरक्षित है, बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताई गई सबसे प्रभावी मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा है। विटामिन C स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने और चमक बढ़ाने में मदद करता है, जबकि सनस्क्रीन हानिकारक UV किरणों से सुरक्षा प्रदान करती है। दोनों का नियमित और सही क्रम में उपयोग स्किन को लंबे समय तक हेल्दी, ग्लोइंग और उम्र के प्रभावों से सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए?
UV किरणें बादलों और खिड़कियों के कांच से भी स्किन तक पहुंच सकती हैं, इसलिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना चाहिए।सनस्क्रीन को कितनी देर बाद दोबारा लगाना चाहिए?
यदि आप बाहर हैं, पसीना आ रहा है, तो हर दो घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाएं।अगर विटामिन C सीरम लगाने के बाद जलन हो तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में इसका उपयोग कम करें। यदि समस्या बनी रहे तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 15, 2026 10:43 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jul 15, 2026 10:43 IST
Modified By : Akanksha TiwariJul 15, 2026 10:43 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja