नया फेस सीरम खरीदा, चेहरे पर लगाया और कुछ ही समय बाद छोटे-छोटे दाने निकलने लगे? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो हो सकता है कि सीरम आपकी स्किन को सूट न कर रहा हो। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, कुछ मामलों में यह स्किन में जलन, एलर्जी या प्रोडक्ट के कारण पोर्स बंद होने का संकेत हो सकता है। डॉक्टर पद्मजा के अनुसार, नया सीरम लगाने के बाद स्किन में होने वाले बदलावों को समझना जरूरी है। चेहरे पर दाने निकलना, लालिमा, खुजली, जलन या स्किन का असामान्य रूप से ड्राई होना ऐसे लक्षण हैं, जिन पर ध्यान देना चाहिए।
फेस सीरम लगाने के बाद दाने क्यों निकलते हैं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, हर स्किनकेयर प्रोडक्ट हर व्यक्ति की स्किन के लिए सही नहीं होता है। किसी प्रोडक्ट में मौजूद एक्टिव तत्व, खुशबू या अन्य सामग्री कुछ लोगों की स्किन में परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए नया सीरम लगाने के बाद स्किन में बदलाव दिखाई देने पर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
प्रोडक्ट सूट न करने के शुरुआती संकेत और लक्षण
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर नया फेस सीरम या कोई भी स्किन का प्रोडक्ट लगाने के बाद चेहरे, माथे, गालों या ठुड्डी पर छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं, तो यह प्रोडक्ट के कारण होने वाला रिएक्शन हो सकता है। कुछ प्रोडक्ट स्किन के पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं। वहीं, किसी एक्टिव तत्व से जलन या सूजन होने पर भी स्किन पर दाने दिखाई दे सकते हैं।
हालांकि, हर बार दाने निकलने का कारण सीरम ही हो, यह जरूरी नहीं है। हार्मोनल बदलाव, मौसम और पहले से मौजूद मुंहासे भी इसकी वजह हो सकते हैं। अगर नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद समस्या शुरू हुई है, तो फिलहाल उसका इस्तेमाल रोककर स्किन की स्थिति पर ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें: झुर्रियों के लिए रेटिनॉल का इस्तेमाल किस उम्र से शुरू करना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
1. स्किन पर लालिमा, खुजली या जलन
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि अगर सीरम लगाने के बाद स्किन लाल हो जाती है, खुजली होती है या लगातार जलन महसूस होती है, तो यह इरिटेशन या एलर्जिक कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों की स्किन खुशबू, प्रिजर्वेटिव या एक्टिव तत्वों के प्रति सेंसिटिव होती है। ऐसे में प्रोडक्ट लगाने के तुरंत बाद या कुछ समय बाद रिएक्शन दिखाई दे सकता है। अगर जलन या खुजली हो रही है, तो सीरम का इस्तेमाल बंद कर दें। स्किन को हल्के, बिना खुशबू वाले क्लींजर से साफ करें और मॉइल्ड मॉइश्चराइजर लगाएं। तेज जलन होने पर स्किन को रगड़ने या किसी दूसरे एक्टिव तत्व वाला प्रोडक्ट लगाने से बचें।
2. स्किन पहले से ज्यादा ड्राई और पपड़ीदार
डॉ. पद्मजा बताती हैं कि कुछ सीरम में रेटिनॉल, सैलिसिलिक एसिड या दूसरे एक्टिव तत्व होते हैं। इनका गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर स्किन में रूखापन, खिंचाव और पपड़ी पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप एक साथ कई एक्टिव तत्वों वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्किन में जलन का खतरा बढ़ सकता है। स्किन की नमी बनाए रखने के लिए माइल्ड मॉइश्चराइजर और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। अगर स्किन में लगातार जलन या पपड़ी बनी रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
pimples after usingface serum
साल 2025 में Clinical, Cosmetic and Investigation Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कुछ मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट मुंहासे (Acne) का खतरा बढ़ा सकते हैं। विशेष रूप से फेस पाउडर और मॉइश्चराइजर का ज्यादा उपयोग मुंहासों का एक बड़ा कारण पाया गया है। इसके अलावा, ऐसे फेशियल क्लीजर जिनमें पोर्स बंद करने वाले (comedogenic) तत्व होते हैं, वे भी स्किन पर मुंहासे पैदा कर सकते हैं। इसलिए, माइल्ड प्रोडक्ट्स का चुनाव करते समय उनकी मात्रा और उनमें मौजूद सामग्रियों (ingredients) का ध्यान रखना चाहिए, ताकि स्किन को नुकसान से बचाया जा सके।
इसे भी पढ़ें: चेहरा धोते ही स्किन लाल और खिंची-खिंची हो जाती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और बचाव
स्किनकेयर प्रोडक्ट सूट न करे तो क्या करें?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि अगर नया सीरम या कोई अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने के बाद स्किन पर दाने, खुजली या लालिमा दिखाई देती है, तो सबसे पहले उसका इस्तेमाल बंद कर दें। कुछ दिनों तक स्किन की देखभाल का तरीका आसान रखें और एक साथ कई नए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें। नया स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने से पहले पैच टेस्ट करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए प्रोडक्ट को निर्देशों के अनुसार स्किन के छोटे हिस्से पर लगाकर रिएक्शन देखें। अगर दाने लगातार बढ़ रहे हैं, स्किन में सूजन है या समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
निष्कर्ष
नया फेस सीरम लगाने के बाद दाने, खुजली, लालिमा या ड्राईनेस होने पर यह जरूरी नहीं कि स्किन को उसकी आदत पड़ रही हो। कई बार ये लक्षण प्रोडक्ट से होने वाली जलन या एलर्जी के संकेत हो सकते हैं। इसलिए ऐसे बदलावों को नजरअंदाज करने के बजाय इस्तेमाल रोकना और स्किन की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से अपनी स्किन के अनुकूल प्रोडक्ट चुनें और एक साथ कई एक्टिव तत्वों वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचें।
All Image Credit- magnific
FAQ
फेस सीरम रोजाना लगाना जरूरी है?
हर सीरम को रोजाना लगाना जरूरी नहीं है। इसका इस्तेमाल उसमें मौजूद तत्वों, प्रोडक्ट के निर्देशों और आपकी स्किन पर निर्भर करता है।सीरम लगाने के बाद चेहरे पर मेकअप करना सुरक्षित है?
अगर सीरम लगाने के बाद स्किन में जलन, लालिमा या दाने हो रहे हैं, तो मेकअप से बचना बेहतर है। ऐसे समय में कम से कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करें और स्किन को ठीक होने का मौका दें।क्या फेस सीरम को फ्रिज में रखना चाहिए?
हर सीरम को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती। इसे कहां और किस तापमान पर रखना है, यह प्रोडक्ट के निर्देशों पर निर्भर करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 25, 2026 17:24 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja
