Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या गर्मियों में दिन के समय विटामिन-सी सीरम लगाना सही है? डॉक्टर से जानें

हेल्दी स्किन के लिए अक्सर विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन की कई समस्याओं से राहत मिलती है, लेकिन क्या इसे गर्मियों में दिन में लगाना सही है?

हेल्दी स्किन के लिए कई लोग विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन की कई समस्याओं से राहत देने, स्किन को हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन क्या इसको धूप के समय गर्मियों में लगाना सही होता है? क्या इससे गर्मियों में स्किन की समस्याओं से बचाव हो सकता है। आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें।

गर्मियों में विटामिन-सी सीरम लगाना सही है?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "हां, गर्मियों में दिन के समय विटामिन-सी सीरम लगाना बिल्कुल ठीक है। असल में, यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।"

विटामिन-सी स्किन के लिए है फायदेमंद

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को UV किरणों, प्रदूषण और गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है, जो गर्मियों के महीनों में ज्यादा तेज होते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके, रूखेपन को कम करके और आपकी त्वचा को ज्यादा चमकदार, एक जैसा रंग (even tone) देने का काम करता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या धूम्रपान शरीर में विटामिन-सी लेवल को प्रभावित करता है? एक्‍सपर्ट से जानें

is it okay to apply vitamin c serum during the day in summer in hindi 2 (1)

विटामिन-सी का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का रखें ध्यान

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "विटामिन-सी का इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए।"

सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूरी करें

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "विटामिन-सी आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी (sunlight) के प्रति थोड़ा ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है, इसलिए इसके बाद हमेशा कम से कम SPF 30 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना चाहिए। सनस्क्रीन के बिना, स्किन को सूरज से ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सीरम इस्तेमाल करने का मकसद ही खत्म हो जाता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और जिंक सप्लीमेंट्स लेना जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से

सीरम से पहले मॉइस्चराइज करें

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "सीरम को सुबह, चेहरा साफ करने के बाद और मॉइस्चराइजर लगाने से पहले लगाएं। उमस भरे मौसम में त्वचा पर ज्यादा तेल आने से बचने के लिए हल्का, बिना चिपचिपाहट वाला फॉर्मूला चुनें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो कम मात्रा से शुरुआत करें और पैच टेस्ट जरूर करें।"

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसाक, "गर्मियों में दिन के समय अपने स्किनकेयर रूटीन में विटामिन-सी शामिल करने से त्वचा को ज्यादा सुरक्षा, शाइनी और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है, बस सनस्क्रीन लगाना न भूलें।"

निष्कर्ष

गर्मियों में विटामिन-सी सीरम लगाना स्किन के लिए फायदेमंद है। इससे स्किन का यूवी किरणों और प्रदूषण से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके अलावा, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। सेंसिटिव स्किन की समस्या से परेशान लोग पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज सनस्क्रीन लगाने से क्या होता है?

    रोज सनस्कीन का इस्तेमाल करने से स्किन का सूरज की यूवी किरणों से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे एजिंग और टैनिंग जैसी समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है।
  • विटामिन सी के लिए क्या खाना चाहिए?

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में विटामिन-सी से भरपूर आंवला, संतरा, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अमरूद और ब्रोकोली जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। 

Read Next

क्या खीरा पिग्मेंटेशन को कम कर सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 07, 2026 12:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 07, 2026 12:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 07, 2026 12:04 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content