Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सर्दियों में स्किन पर लगाएं विटामिन-सी सीरम, सॉफ्ट हो जाएगी स्किन

Vitamin C Serum Good For Skin In Winter: सर्दियों में स्किन पर विटामिन-सी सीमर लगाना पूरी तरह सेफ होता है। इससे स्किन हाइपरपिग्मेंटेशन धीमी होती है, स्किन टोन बेहतर होती है और सॉफ्टनेस भी बढ़ती है।

Can We Use Vitamin C Serum In Winter: सर्दियों का मौसम बढ़ रहा है। इन दिनों सर्द हवाएं भी चल रही हैं और देश के ज्यादातर हिस्सों में पल्यूशन का स्तर भी काफी ज्यादा है। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि स्किन की केयर कैसे की जाए? इस बात को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है कि अगर स्किन की केयर न की जाए, तो स्किन पिग्मेंटेशन, स्किन का रूखापन और न जाने स्किन से जुड़ी किस-किस तरह की समस्या हो सकती है। इस तरह की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए कई आप अपनी स्किन पर विटामिन-सी युक्त सीरम यूज कर सकते हैं। यहां सवाल उठता है कि क्या वाकई सर्दियों में स्किन पर विटामिन-सी सीरम यूज करना सेफ होता है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से इसकी सच्चाई।

क्या सर्दियों में स्किन पर विटामिन-सी सीरम लगा सकते हैं?- Is Vitamin C Serum Good For Skin In Winter In Hindi

is vitamin c serum good for skin in winter 02 (4)

विटामिन-सी युक्त सीरम हमारी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसका उपयोग करने से डार्क स्पॉट दूर होते हैं, स्किन ग्लो बढ़ता है और रेडनेस में भी कमी आती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या सर्दियों में स्किन पर विटामिन-सी सीरम लगाया जा सकता है? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं, "सर्दियों में विटामिन-सी युक्त सीरम लगाने में कोई बुराई नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि विटामिन-सी सीरम लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं। इससे स्किन की डलनेस दूर होती है, इंफ्लेमेशन में कमी आती है और सबसे जरूरी बात सर्दियों में विटामिन-सी सीरम लगाने की वजह से स्किन की ड्राइनेस भी दूर होती है।" डॉ. करुणा मल्होत्रा अपनी बात आगे समझाती हैं, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि सर्दियों में ठंडी हवा चलती है, जिसकी वजह से स्किन फट सकती है, जिसकी वजह से इचिंग, रेडनेस और इर्रिटेशन जैसी परेशानियां हो जाती हैं। जबकि, विटामिन-सी सीरम लगाने से इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। साथ ही, विटामिन-सी सीरम स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को मजबूती देता है, जिससे स्किन को एक्स्ट्रा केयर मिलती है।" NCBI की रिपोर्ट से भी पता चलता है कि विटामिन-सी यूज करने से कोलेजन डैमेज कम होता है और स्किन इलास्टिसिटी बढ़ती है। यहां तक कि इससे झुर्रियों की समस्या में भी कमी आती है। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चेहरे पर सीरम लगाना क्यों है फायदेमंद? जानें सीरम से स्किन को मिलने वाले फायदे

सर्दियों में विटामिन-सी सीरम लगाने के फायदे

डलनेस दूर होती है

आपने देखा होगा कि सर्दियों में ऑयल बेस्ड क्रीम लगाने की वजह से चेहरा डल नजर आने लगता है और कॉम्प्लेक्शन भी फीका हो जाता है। सर्दियों में यह सामान्य स्थिति होती है। इसे मैनेज करने के लिए आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर विटामिन-सी सीरम लगाएं। इससे खोया हुआ निखार लौट आता है और डलनेस भी दूर होती है

स्किन हाइड्रेट होती है

सर्दियों में स्किन का ड्राई होना कोई हैरानी की बात नहीं है। ऐसा हवा में नमी की कमी की वजह से होता है। वहीं, जब आप नियमित रूप से विटामिन-सी लगाते हैं, तो इसकी वजह से स्किन हाइड्रेट होती है, इंफ्लेमेशन में कमी आती है और स्किन की रेडनेस भी दूर होती है। आपको बता दें कि स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है, इससे स्किन में एक्ने और अन्य समस्याओं में भी कमी आती है और स्किन सॉफ्ट भी हो जाती है।

स्किन प्रोटेक्टिव लेयर मजबूत होती है

सर्दियों में स्किन में ऑयल प्रोडक्शन नेचुरली कम हो जाता है। इसका बुरा प्रभाव स्किन प्रोटेक्टिव लेयर पर पड़ता है। अगर स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर या बैरियर को अच्छी तरह प्रोटेक्शन न मिले, तो स्किन को नुकसान होने लगते हैं। यहां तक कि इचिंग भी बढ़ जाती है। ऐसे में विटामिन-सी सीरम लगाना अच्छा होता है, इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को मजबूती मिलती है और स्किन संबंधी समस्याओं में कमी आती है।

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में क्यों काली पड़ती है स्किन? जानें इसके 5 कारण और छुटकारा पाने के आसान तरीके

विटामिन-सी सीरम कैसे करें यूज?

  1. सबसे पहले चेहरे को टोनर या क्लींजर से साफ कर लें।
  2. अब विटामिन-सी सीरम को स्किन पर लगाएं।
  3. इसके बाद हाइड्रेटिंग सीरम और मॉइस्चराइजर अप्लाई करें
  4. अंत में, सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

निष्कर्ष

सर्दियों में विटामिन-सी सीरम लगाना स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे स्किन कॉम्प्लेक्शन में सुधार होता है, स्किन टोन बेहतर होती है और स्किन से जुड़ी अन्य परेशानियों में भी कमी आती है। हालांकि, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि अगर आपको विटामिन-सी युक्त प्रोडक्ट सूट नहीं करता है, तो बेहतर है कि इसका यूज न करें। वहीं, अगर विटामिन-सी सीरम लगाने के बाद स्किन में दाने, रैशेज हो गए हैं, तो भी इसे यूज करना पूरी तरह बंद कर दें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • विटामिन-सी सीरम के इस्तेमाल से त्वचा पर असर दिखने में कितना समय लगता है?

    विटामिन-सी सीरम कोई जादुई नुस्खा नहीं है, जो तुरंत असर दिखाए। किसी भी स्किन प्रोडक्ट को असर दिखाने में समय लगता है। विशेषज्ञों की मानें, तो आमतौर पर विटामिन-सी सीरम लगाने के बाद करीब 2-4 हफ्तों में चेहरे का निखार बढ़ने लगता है, हाइड्रेशन महसूस होता है, जबकि काले धब्बे और रंगत में सुधार होने लगता है। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि स्पष्ट परिणाम के लिए विटामिन-सी सीरम को लगातार 6 से 12 हफ्तों तक लगाएं। 
  • क्या हम सर्दियों में विटामिन-सी सीरम लगा सकते हैं?

    हां, सर्दियों में विटामिन-सी सीरम लगाया जा सकता है। वैसे बेहतर होगा कि आप हाइड्रेटिंग सीरम और मॉइस्चराइजर को साथ लगाएं। इससे सर्दियों मे स्किन ड्राई नहीं होगी और रूखेपन, बेजान त्वचा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
  • क्या विटामिन सी सीरम त्वचा को काला करता है?

    विटामिन-सी सीरम हाइपरपिग्मेंटेशन को धीमा करके त्वचा की रंगत में निखार लाता है। यही कारण है कि विटामिन-सी सीमर को चेहरे की ब्राइटनेस के लिए भी लगाया जा सकता है।

Read Next

पील ऑफ मास्क को कितने दिन में लगाना चाहिए? Glass Skin पाने के लिए खुद स्किन एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 15, 2025 17:32 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 15, 2025 17:32 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 15, 2025 17:32 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 15, 2025 17:32 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content