Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या खीरा पिग्मेंटेशन को कम कर सकता है? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में खीरा खाने के साथ-साथ स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्किन की कई समस्याओं से राहत भी मिलती है, लेकिन क्या इससे पिग्मेंटेशन से भी राहत मिलती है। आइए लेख में जानें।

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादातर लोग खीरा खाते हैं। लोग इसको न सिर्फ खाते हैं, बल्कि इसको स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। खीरे को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को हाइड्रेटेड रखने और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या इससे त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन की समस्या से राहत मिल सकती है? इस बारे में Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानते हैं।

क्या खीरे से पिग्मेंटेशन कम हो सकती है?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "खीरे को अक्सर पिग्मेंटेशन जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए एक नेचुरल उपाय माना जाता है, लेकिन इसका असर बहुत हल्का और धीरे-धीरे होता है। यह एक तरह से सहायक उपचार है, लेकिन पूरी तरह इलाज नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: पिग्मेंटेशन हटाने के लिए गरिमा रोज करती हैं ये 3 फेश‍ियल मसाज, आप भी घर बैठे कर सकते हैं ट्राई

खीरा पिग्मेंटेशन में कैसे फायदेमंद है?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि, "खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, साथ ही इसमें विटामिन-सी और कैफिक एसिड (caffeic acid) जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो स्किन को रिलैक्स करने और त्वचा की जलन को कम करने में मदद करते हैं।"

सूजन कम करे

खीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण और कूलिंग इफेक्ट होते हैं। जिससे सूजन और जलन को कम करने में मदद मिलती है। कई बार लोगों के चेहरे की सूजन बढ़ने से पिग्मेंटेशन अधिक दिखने लगती है। ऐसे में खीरा त्वचा को ठंडक देकर सूजन को कम कर देता है, जिससे त्वचा की रंगत में भी सुधार देखा जा सकता है।

can cucumber reduce pigmentation in hindi 2 (1)

त्वचा को ठंडक दे

खीरे में स्किन को निखारने और ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं। जिससे त्वचा को नेचुरल रूप से ठंडक देने में मदद मिलती है। आप खीरे को नियमित रूप से टुकड़े, जूस या फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

टैनिंग कम करे

रोज इस्तेमाल करने से बेजान त्वचा फ्रेश बनी रहती है और हल्की टैनिंग कम हो सकती है या यह स्किन के असमान रंग को कम में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे बढ़ गए हैं डार्क सर्कल? इस उपाय से छूमंतर हो जाएंगे काले घेरे

स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटिंग बनाएं

खीरे का हाइड्रेटिंग नेचर त्वचा को नेचुरल रूप से मुलायम करने में मदद करता है, जिससे समय के साथ पिग्मेंटेशन कम हो सकती है।

कब लें डॉक्टर से सलाह?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "यह समझना जरूरी है कि खीरा, मेलास्मा (Melasma) या सूजन के बाद होने वाले पिगमेंटेशन (Post-Inflammatory Hyperpigmentation) जैसी गहरी या जिद्दी पिग्मेंटेशन की समस्याओं का प्रभावी ढंग से इलाज नहीं कर सकता है। ऐसी स्थितियों में आमतौर पर डॉक्टर की सलाह अनुसार, सनस्क्रीन और नियासिनमाइड (Niacinamide) या रेटिनोइड्स (Retinoids) जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स की जरूरत हो जाती हैं। इसके अलावा, डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा किए जाने वाले विशेष उपायों की जरूरत होती है।" ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "खीरा त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है और हल्की पिग्मेंटेशन में थोड़ा सुधार ला सकता है, लेकिन इसे एक पूरे इलाज के बजाय एक सहायक उपाय के रूप में ही देखा जाना चाहिए।"

निष्कर्ष

खीरा सीधे तौर पर पिग्मेंटेशन नहीं हटाता है, लेकिन यह सूजन को कम करके और स्किन को हाइड्रेट रखकर त्वचा की रंगत में सुधार लाने में मदद करता है। ऐसे में खीरे को स्किन केयर के रूटीन में शामिल किया जा सकता है, लेकिन गंभीर समस्याओं के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर मिलें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या रोजाना चेहरे पर खीरा लगाना सुरक्षित है?

    हां, खीरा में नेचुरल रूप से भरपूर मात्रा में पानी और यह ठंडा होता है, इसलिए इसे रोजाना चेहरे पर लगाना सेफ है। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और गर्मियों में होने वाली जलन से राहत देता है।
  • पिग्मेंटेशन कम करने के लिए खीरे का इस्तेमाल कैसे करें?

    इसके लिए खीरे के रस को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं या खीरे के कद्दूकस किए हुए पल्प में थोड़ा शहद मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।
  • क्या खीरे का रस ऑयली और ड्राई दोनों तरह की स्किन के लिए अच्छा है?

    हां, खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है, और इसके कूलिंग इफेक्ट ऑयली स्किन की चिपचिपाहट और जलन को शांत करने में मदद करते हैं।

Read Next

चिलचिलाती धूप में निकल रहे हैं बाहर? एक्सपर्ट से जानें त्वचा को झुलसने से कैसे बचाएं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 12:24 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 06, 2026 12:24 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content