कई लोग स्किन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनकी स्किन साफ, सॉफ्ट और हेल्दी रहे। इसके लिए बहुत से लोग कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें नारियल तेल और शहद शामिल हैं। दोनों ही नेचुरल चीजें हैं। चेहरे पर इनका इस्तेमाल करने से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सही तरीके से करना जरूरी है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें नारियल तेल और शहद से स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में।
नारियल तेल और शहद में मौजूद गुण
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, नारियल तेल में अच्छी मात्रा में फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को नमी देने और हेल्दी रखने में मदद मिलती है। वहीं, शहद में नेचुरल रूप से मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे बहुत से गुण होते हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल करने से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने और त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
साल 2019 में Journal of Traditional and Complementary Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, वर्जिन कोकोनट ऑयल (नारियल तेल) त्वचा को मॉइस्चराइज और शांत करके स्किन से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों में सुधार करता है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से राहत के लिए हरड़ का इस्तेमाल कैसे करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
चेहरे पर नारियल तेल और शहद लगाने के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, शहद और नारियल तेल दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनको स्किन पर लगाने से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं।
स्किन को सॉफ्ट बनाए
शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल सही तरीके से करने से स्किन को नेचुरल रूप से सॉफ्ट बनाने और स्किन की ड्राइनेस को कम करने में मदद मिलती है।
-1783866897741.jpg)
स्किन को मॉइस्चराइज करे
शहद और नारियल में नेचुरल रूप से मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में इनको चेहरे पर लगाने से स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने, स्किन को नमी देने, ड्राइनेस को कम करने और स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद मिलती है।
स्किन को ग्लोइंग बनाए
इन दोनों में मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने, दाग-धब्बों को कम करने, त्वचा में निखार लाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
स्किन को शांत करे
कई बार लोगों को स्किन के ड्राई महसूस होने के साथ-साथ त्वचा में जलन और सूजन होने जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। ऐसे में नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल करने से स्किन को जलन को शांत करने, सूजन और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
स्किन को रिपेयर करे
शहद में अच्छी मात्रा में एंटी माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, सूजन को कम करने और स्किन के सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: मुंह के छालों से हैं परेशान? किचन में मौजूद इन 4 चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगा आराम
चेहरे पर कैसे करें नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल?
इसके लिए चेहरे को अच्छे से धो लें। इसके बाद 1 छोटी चम्मच शहद में कुछ बूंदें नारियल तेल को मिलाएं। अब इस मिक्सचर को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
किन लोगों को रहना चाहिए सावधान?
जिन लोगों की स्किन ऑयली है या जिन लोगों को बार-बार मुंहासों की समस्या होती हैं। उनको नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके कारण स्किन के पोर्स बंद भी हो सकते हैं। इसके अलावा, शहद या किसी नेचुरल चीज से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
सावधानियां
शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरह की जलन, सूजन, रेडनेस और खुजली होने पर इसका इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा, इसका अधिक इस्तेमाल करने से बचें। अगर किसी व्यक्ति को स्किन से जुड़ी समस्या है या बार-बार मुंहासों की समस्या बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टक से सलाह लें।
निष्कर्ष
साफ और हेल्दी स्किन के लिए नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इन दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्किन को नेचुरल रूप से मॉइस्चराइज करने, त्वचा को नमी देने, स्किन को रिपेयर करने और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, अगर किसी व्यक्ति को सेंसिटिव स्किन की समस्या है या बार-बार मुंहासे होने की समस्या होती है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इन समस्याओं से बचने के लिए शहद और नारियल तेल के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?
चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार लाने, स्किन को सॉफ्ट करने, स्किन को हाइड्रेट रखने और स्किन की ड्राइनेस को कम करने में मदद मिलती है।रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?
शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, मॉइस्चराइजिंग और एंटी बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने, स्किन को हेल्दी बनाने, इंफेक्शन से बचानें, मुंहासों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 12, 2026 20:06 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma