Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है? इन 5 गलतियों से बाल हो सकते हैं खराब

बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका है स्कैल्प और बालों की जरूरत के अनुसार सीमित मात्रा में तेल लगाना। यहां डॉक्टर से जानिए, बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है और किन गलतियों से बचना चाहिए?

बालों को शाइनी और हेल्दी बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल भारत में पीढ़ियों से किया जाता रहा है। कई घरों में आज भी बाल धोने से पहले सिर की मालिश के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल फायदेमंद होने के बावजूद इसे लगाने का गलत तरीका बालों की समस्या बढ़ा सकता है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि नारियल तेल खासतौर पर बालों के रूखेपन और टूटने से जुड़ी समस्या में उपयोगी हो सकता है लेकिन हर व्यक्ति की सिर की स्किन और बालों की प्रकृति अलग होती है। ऑयली स्कैल्प, रूसी या सेंसिटिवि स्किन वाले लोगों को तेल लगाने का तरीका सोच-समझकर चुनना चाहिए।

बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, बालों में नारियल तेल लगाने से पहले उसे हथेलियों के बीच रगड़ें जिससे हाथों की गर्माहट से तेल का तापमान बदले। इसके बाद बालों की लंबाई और सिरों पर थोड़ी मात्रा में लगाएं।

  • अगर स्कैल्प हेल्दी है और तेल लगाने से कोई परेशानी नहीं होती, तो बहुत हल्के हाथों से बालों की जड़ों में तेल लगाते हुए हल्की मसाज करें।
  • तेल को बाल धोने से पहले कुछ समय के लिए लगाना कई लोगों के लिए सुविधाजनक रहता है।
  • नारियल तेल बालों पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाने और प्रोटीन की कमी से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है।

साल 2003 में Journal of Cosmetic Science में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, नारियल का तेल बालों के लिए सनफ्लॉवर और मिनरल ऑयल के मुकाबले बहुत ज्यादा असरदार पाया गया है। इन तीनों तेलों में केवल नारियल का तेल ही ऐसा है जो बालों को धोने से पहले और बाद में लगाने पर, बालों के प्रोटीन को टूटने और झड़ने से काफी हद तक बचाता है। यह आपके बालों को हेल्दी, मजबूत और सुरक्षित रखने में सबसे बेहतरीन साबित होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रूखी त्वचा की नमी लौटाने के लिए नारियल का तेल काफी है? डॉक्टर से जानें

बालों में तेल लगाते समय इन गलतियों से बचें

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, बालों में तेल लगाने का तरीका भी उतना ही जरूरी है जितना कि तेल को चुनना। गलत तरीके से तेल लगाना, बहुत जोर से मालिश करना या लंबे समय तक तेल लगाए रखना कुछ लोगों के लिए समस्या बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं नारियल तेल लगाते समय 5 गलतियां जिनसे बालों को नुकसान पहुंच सकता है।

1. जरूरत से ज्यादा नारियल तेल लगाना

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि कई लोग मानते हैं कि जितना ज्यादा तेल लगाएंगे, बालों को उतना ही ज्यादा फायदा होगा लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। बहुत ज्यादा तेल लगाने से बाल चिपचिपे और भारी हो सकते हैं। खासकर पतले या ऑयली स्कैल्प में एक्स्ट्रा तेल बालों को बेजान दिखा सकता है और उसे साफ करने के लिए बार-बार शैंपू करना पड़ सकता है। इसलिए बालों की लंबाई और घनेपन के अनुसार थोड़ी मात्रा में ही नारियल तेल लगाएं।

2. तेल लगाते समय जोर-जोर से मालिश करना

तेल लगाने के नाम पर स्कैल्प को नाखूनों से रगड़ना या बहुत जोर से मालिश करना सही तरीका नहीं है। इससे सिर की स्किन यानी स्कैल्प में जलन हो सकती है और बालों पर अनावश्यक खिंचाव पड़ सकता है। तेल लगाते समय उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से मालिश करें। बालों को खींचने या रगड़ने से बचें।

how to use coconut oil on hair

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए प्याज का तेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानिए, घर पर बनाने का आसान तरीका

3. बहुत लंबे समय तक तेल लगाए रखना

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि कई लोग रातभर नारियल तेल लगाकर सोते हैं और सुबह बाल धोते हैं लेकिन हर व्यक्ति के लिए इतनी देर तक तेल लगाए रखना जरूरी नहीं है। खासकर अगर स्कैल्प ऑयली, सेंसिटिव या डैंड्रफ वाली है, तो लंबे समय तक तेल रहने से चिपचिपाहट की समस्या हो सकती है। नारियल तेल को बाल धोने से पहले थोड़े समय के लिए लगाना सही तरीका हो सकता है।

4. गंदे बालों में तेल लगाना

पसीना, धूल और प्रदूषण से बाल पहले ही गंदे हों तो उन पर तेल लगाने से बाल और ज्यादा चिपचिपे हो सकते हैं और स्कैल्प पर गंदगी जम सकती है। इससे बाद में बालों को साफ करने के लिए ज्यादा शैंपू की जरूरत पड़ सकती है। बेहतर है कि बालों की स्थिति देखकर तेल लगाएं और तेल लगाने के बाद स्कैल्प व बालों को अच्छी तरह साफ करें।

5. बाल झड़ने का इलाज समझकर नारियल तेल लगाना

नारियल तेल बालों को सॉफ्ट बनाने और टूटने से बचाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे हर तरह के बाल झड़ने का इलाज नहीं माना जा सकता। अगर बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, सिर पर खाली पैच बन रहे हैं या स्कैल्प में लगातार खुजली, दर्द, लालिमा या पपड़ी है, तो केवल तेल लगाने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से चेकअप कराना जरूरी है।

निष्कर्ष

नारियल तेल बालों की देखभाल के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। बहुत ज्यादा तेल लगाना, जोर से मालिश करना, सेंसिटिव स्कैल्प पर तेल लगाए रखना और बाल झड़ने को केवल तेल से ठीक करने की कोशिश करना गलतियां हो सकती हैं। अगर बालों की समस्या लगातार बनी हुई है, तो इसके पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव या स्कैल्प से जुड़ी समस्या जैसी वजहें हो सकती हैं। ऐसे में सही कारण की पहचान और डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह ज्यादा जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • भीगे हुए बालों में तेल लगाने से क्या होता है?

    बालों में पानी पूरी तरह टपक रहा हो तो तेल लगाने के बजाय उन्हें हल्का सुखाने के बाद तेल लगाना ज्यादा सही रहता है। गीले बालों में तेल लगाने से ज्यादा चिपचिपाहट हो सकती है।
  • छोटे बच्चों के सिर में कौन सा तेल लगाना चाहिए?

    बच्चों के बालों में थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लगाया जा सकता है, लेकिन अगर स्कैल्प पर लालिमा, खुजली, घाव या कोई अन्य समस्या हो तो बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तेल को लगाने से बचना चाहिए।
  • बालों में नारियल तेल लगाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    बालों में नारियल तेल शैंपू करने से 2 घंटे पहले लगाना चाहिए और फिर माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छे से धो लेना चाहिए।

Read Next

शैंपू में नींबू का रस मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें और ट्राई करें ये नुस्खा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 27, 2026 16:25 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content