Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

बाल धोते समय आप भी करते हैं ये गलतियां, तो हो सकता है आपके बालों को नुकसान

हेल्दी बालों के लिए इनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन कई बार लोग बाल धोते समय कुछ गलतियां करते हैं। इन गलतियों को करने से बालों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए लेख में जानें -

Common Hair Washing Mistakes In Hindi: बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को बालों की साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए अक्सर लोग नियमित रूप से हफ्ते में 2 बार बाल धोते हैं, लेकिन बालों को धोते समय लोग कुछ गलतियां करते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने के बजाएं उनके बालों को नुकसान पंहुचाती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को इन गलतियों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानें बालों को धोते समय बालों को नुकसान से बचाने के लिए कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए?

हेयर वॉश के समय कौन सी गलतियों से बचें? - What Mistakes Should Be Avoided While Washing Hair?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, बालों को धोते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, जिससे बालों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सके और इनको हेल्दी रखा जा सके।

बालों को जरूरत से ज्यादा धोना

बहुत से लोग अनजाने में रोजाना बाल धोने की आदतों (Over-Washing Your Hair) से अपने बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह सबसे आम गलतियों में से एक है बालों को ज्यादा धोना। बता दें, बालों को बार-बार धोने से स्कैल्प से उसके नेचुरल तेल निकल जाते हैं, जिससे बाल रूखे, फ्रिजी और टूटने लगते हैं। यह खासकर घुंघराले या केमिकली ट्रीटेड बालों वाले लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदायक है, जो पहले से ही ज्यादा रूखे होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई गीजर के पानी से हेयर वॉश करने पर बालों का झड़ना कम हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

common hair washing mistakes which cause hair damage in hindi 1 (2)

बालों की टाइप को समझें

बालों को धोते समय एक और बड़ी गलती है अपने बालों के टाइप के लिए गलत शैम्पू का इस्तेमाल करने (Using the Wrong Shampoo for Your Hair Type) की आदत। बहुत ज्यादा हार्ड शैम्पू सेंसिटिव स्कैल्प को सूखा बना सकता है, जबकि भारी, मॉइस्चराइजिंग फॉर्मूले पतले या ऑयली बालों को भारी बना सकते हैं। सल्फेट, तेज खुशबू वाले या बिना जरूरत के एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल भी स्कैल्प के नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ सकता है।

स्कैल्प पर ध्यान न देने

बालों को धोने से पहले स्कैल्प को तैयार करना अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। शैम्पू करने से पहले बालों को सुलझाना या गंदगी को ढीला न करने से बालों का ज्यादा उलझन, टूटना और ठीक से सफाई न होने की समस्या हो सकती है। हल्के हाथों से ब्रश करने और कभी-कभी एक्सफोलिएशन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शैम्पू को असरदार तरीके से काम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- खुद आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया है सर्दियों में बालों में आंवले का पानी लगाने के फायदे, जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल

शैम्पू और कंडीशनर को ठीक से न धोना

बहुत से लोग शैम्पू और कंडीशनर को ठीक से न धोने की गलती भी करते हैं। प्रोडक्ट के बचे हुए हिस्से स्कैल्प के पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे खुजली, बालों का बेजान होना और समय के साथ बाल झड़ना भी हो सकता है। हेल्दी स्कैल्प के लिए अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है।

स्कैल्प के ऑयल कंट्रोल पर ध्यान न देना

बालों को धोने के दिनों के बीच तेल कंट्रोल पर ध्यान न देने से स्कैल्प की हेल्थ खराब हो सकती है। ज्यादा तेल, पसीना और प्रदूषण जमा होने से डैंड्रफ और बाल पतले हो सकते हैं। ड्राई शैम्पू, स्कैल्प टॉनिक या हल्के क्लींजिंग स्प्रे का इस्तेमाल बिना ज्यादा धोए बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकता है।

निष्कर्ष

बालों को धोते समय अक्सर लोग कुछ गलतियां करते हैं। ऐसे में बालों को ज्यादा धोने, बालों की टाइप को न समझनें, स्कैल्प पर ध्यान न देने, शैंपू और कंडीशनर को ठीक से न धोने और स्कैल्प के ऑयल के कंट्रोल पर ध्यान न देने की गलती करते हैं। ऐसे में बालों को धोचे समय इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इनके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। इसके अलावा, बालों के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बालों के लिए सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    बालों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, अंडें, दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स, अखरोट, चिया सीड्स, कद्दू के बीज, खट्टे फल, शकरकंद, गाजर और मछली जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • बालों की कमजोर जड़ों को मजबूत कैसे करें?

    बालों को जड़ों से मजबूती देने के लिए नारियल तेल से मालिश करें, आंवला खाएं, मेथी दाने का पेस्ट लगाएं, एलोवेरा जेल लगाएं, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
  • हेल्दी बालों के लिए क्या करें?

    बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए स्ट्रेस कम करें, हेल्दी और बैलेंस डाइट लें, स्कैल्प मसाज करें, भरपूर पानी पिएं, हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें, कंडीशनर का इस्तेमाल करें, सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें और स्मोकिंग करने से बचें।  

Read Next

खुद आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया है सर्दियों में बालों में आंवले का पानी लगाने के फायदे, जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 26, 2026 12:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 26, 2026 12:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 25, 2026 23:51 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content