ज्यादातर लोग सप्ताह में दो बार हेयर वाॅश करते हैं। बालों को साफ रखने के लिए इतना किया जाना काफी होता है। हालांकि, सप्ताह में कितनी बार हेयर वाॅश किया जाना चाहिए, यह बालों के प्रकार और उसके टेक्सचर पर भी निर्भर करता है। जैसे ऑयली हेयर को एक हफ्ते में कम से कम तीन बार धोया जाता है, लेकिन जिन लोगों के बाल ड्राई हैं, अपने हेयर वाॅश को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बार-बार हेयर वाॅश करने से बाल अधिक रूखे और बेजान नजर आ सकते हैं। ऐसे में कई लोग अपने ड्राई बालों को सिर्फ एक बार धोते हैं। तो क्या ऐसा किया जाना वाकई सही है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।
क्या ड्राई बालों को हफ्ते में एक बार धोना काफी है?
-1778732498241.jpg)
यह सच है कि ड्राई बालों को बार-बार नहीं धोने चाहिए, लेकिन क्या सप्ताह में सिर्फ एक दिन बाल धोना काफी है? इस बारे में डाॅ. करुणा कहती हैं, "सप्ताह में एक बार बाल धोना उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनके बाल सूखे, घुंघराले, घने या डैमेज्ड हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बार-बार बाल धोने से बालों का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है, जिससे बाल अधिक फ्रिजी, रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं।" डाॅ. करुणा मल्होत्रा आगे समझाते हुए कहती हैं, "अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई है, तो बेहतर होगा कि वे अपने बालों की प्राॅपर केयर करें, ऑयलिंग करें ताकि फ्रिजीनेस में कमी आ सके। बालों की ड्राईनेस कम होने पर सप्ताह में दो बार भी धो सकते हैं।"
ड्राई बालों को कैसे धोएं?
-1778732553134.jpg)
- प्री-वाॅश प्रोटेक्शन करेंः ड्राई बालों को धोने से पहले बेहतर है कि आप प्री-वाॅश प्रोटेक्शन तकनीक अपनाएं। इसका मतलब है कि हेयर वाॅश करने से आधे घंटे पहले अपने बालों में नारियल तेल लगाएं। इससे बालों की ड्राईनेस कम होती है।
- सही शैंपू चुनेंः ड्राई बालों को धोने के सही शैंपू चुनना बहुत जरूरी है। अगर आप गलत शैंपू चुनते हैं, तो इससे बाल और भी ज्यादा रूखे तथा बेजान हो सकते हैं। ड्राई बालों के लिए सल्फेट फ्री शैंपू यूज करना बेहतर होता है।
- सही तकनीक से धोएंः ड्राई बालों को धोने के लिए सही तकनीक का उपयोग किया जाना भी जरूरी है। हमेशा शैंपू को स्कैल्प पर अपनी उंगलियों की मदद से लगाएं। बालों के अंतिम सिरे में शैंपू लगाने की जरूरत नहीं होती है और बालों को सादे पानी से ही वाॅश करें। ड्राई बालों पर गर्म पानी यूज न करें। इससे बाल और भी बेजान हो सकते हैं।
निष्कर्ष
ड्राई बालों को सप्ताह में एक बार धोना काफी होता है। हालांकि, आपके बाल ड्राई क्यों हैं, इस पर ध्यान दें। कई बार कुछ स्किन कंडीशंस की वजह से ऐसा होता है। अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई है, तो इनकी अच्छी देखभाल करें, बालों को नाॅरिश करें। इस तरह बालों का रूखापन कम होने लगेगा।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या सप्ताह में एक बार धोने से सिर में खुजली या डैंड्रफ हो सकता है?
अगर स्कैल्प ऑयली नहीं है, तो खुजली की संभावना कम है। हालांकि, अगर सिर पर धूल और पसीना जमा हो जाए, तो सप्ताह में दो बार माइल्ड शैंपू से हेयर वाॅश करना चाहिए।क्या केवल कंडीशनर से बाल धोना (Co-washing) ड्राई बालों के लिए सही है?
हां, ड्राई और घुंघराले बालों वाले लोग हेयर वॉश करने के लिए कभी-कभी सिर्फ कंडीशनर का उपयोग कर सकते हैं।क्या ड्राई बालों पर हेयर मास्क लगाना चाहिए?
ड्राई बालों को धोने के बाद एक अच्छा हाइड्रेटिंग हेयर मास्क या डीप कंडीशनर लगाने से बालों की चमक और नमी वापस आ जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 14, 2026 09:54 IST
Modified By : Meera Tagore May 14, 2026 09:54 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra