Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या आप जानते हैं बाल धोने का सही तरीका? खुद बता रहे हैं एक्सपर्ट

Baal Dhone Ka Sahi Tarika: हममें से ज्यादातर लोग सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार हेयर वॉश करते हैं। इसके बावजूद बाल धोने के लिए सही तकनीक का यूज नहीं करते हैं। इस लेख में जानें हेयर वॉश का सही तरीका।

How To Wash Hair: मौजूदा समय में खराब खानपान और जीवनशैली की बुरी आदतों का हमारे बालों पर बहुत गहरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर बालों की सही केयर भी न की जाए, तो बाल रूखे, बेजान और शुष्क हो जाते हैं। जाहिर है, इससे हेयर फॉल बढ़ सकता है। ऐसा नहीं है कि लोग अपने बालों की अच्छी केयर करना नहीं जानते हैं। ज्यादातर लोग अपने बालों को समय-समय पर वॉश करते हैं और हेयर ऑयलिंग भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की सही केयर करने के लिए उन्हें प्रॉपर तरीके से धोना भी पड़ता है? जी, हां! यह सच है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सही तरह से बाल धोने का क्या तरीका होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है। (Bal Dhone Ka Sahi Tarika Kya Hai)

क्या है बाल धोने का सही तरीका?- Right Way To Wash Hair

what is the right way to wash hair 01 (14)

American Academy of Dermatology (AAD) के अनुसार बालों को धोने और साफ करने के लिए उसकी जड़ों की सफाई जरूरी है और डेड स्किन को रिमूव करना भी आवश्यक है। जानें बाल धोने के सही तरीकों  बारे में-

1. सबसे पहले बालों को सुलझा लें

आपने सही पढ़ा। हेयर वॉश करने से पहले जरूरी है कि आप मोटे दांतों वाली कंघी की मदद से अपने बालों को अच्छी तरह सुलझा लें। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से क्या होता है? दरअसल, सुलझे बालों को धोने से उनके टूटने का जोखिम कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं आंवला और काले तिल का हेयर मास्क, दूर होगी बालों की समस्याएं

2. पानी के टेंप्रेचर का ख्याल रखें

सर्दियों के दिनों में ज्यादातर लोग गर्म या गुनगुने पानी से हेयर वॉश करते हैं। वैसे तो सिर के लिए भी गर्म पानी अच्छा नहीं होता है। इससे बालों के डैंड्रफ होने का रिस्क बढ़ जाता है। वैसे अब मौसम बदल रहा है। इन दिनों कोशिश करें कि सादे पानी से ही बालों को धोएं। जरूरी हो, तो हल्का गुनगुना कर लें। इस तरह के पानी से सिर धोने से बालों का चिपचिपापन पूरी तरह खत्म हो जाता है।

3. स्कैल्प पर अप्लाई करें शैंपू

शैंपू को हमेशा स्कैल्प पर सीधे लगाना चाहिए। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अच्छी क्वालिटी का शैंपू यूज करें। शैंपू अप्लाई करने के बाद कुछ देर के लिए स्कैल्प की मसाज करें। इससे शैंपू की मदद से स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई हो जाएगी। गंदगी और ऑयल पूरी तरह दूर हो जाएंगे। अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आप दो बार शैंपू लगा सकते हैं। अंत में अच्छी तरह बालों को सादे पानी से वॉश करें।

इसे भी पढ़ें: रूखे बालों को धोने का सही तरीका क्‍या है? जानें कब, कैसे और क‍ितनी बार करें हेयर वॉश

4. कंडीशनर जरूर लगाएं

बालों की अच्छी केयर करने के लिए यह बहुत ही जरूरी स्टेप होता है। ज्यादातर लोग कंडीशनर अप्लाई करना जरूरी नहीं समझते हैं। आपको बता दें कि बालों को मॉइस्चर करने के लिए बालों की कंडीशनिंग जरूरी होती है। इसलिए, हेयर वॉश करने के बाद इस स्टेप को इग्नोर न करें। साथ  ध्यान रखें कि कंडीशनर स्कैल्प पर नहीं लगाए जाते हैं। इसे सीधे मिड लेंथ से लेकर बालों के अंतिम सिरे तक लगाएं। करीब 2 से 5 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें।

निष्कर्ष

हेयर वॉश करने के इन सभी स्टेप को नियमित रूप से फॉलो करें। इससे आपके बालों की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी। हां, अगर आपको स्कैल्प या बालों से संबंधित कोई समस्या है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह पर अपने लिए सही प्रोडक्ट का यूज करें। कई बार बाजार में मिलने वाले उत्पाद आपके बालों की स्थिति को खराब कर सकते हैं। इससे बालों का झड़ना बढ़़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • बाल धोने का सही तरीका क्या है?

    बालों को धोने के गुनगुने पानी का यूज करें। पानी को जड़ों से लेकर सिरे तक बहने दें। बालों को तब तक धोते रहें, जब तक बालों का चिपचिपापन पूरी तरह खत्म न हो जाए।
  • एक हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए?

    विशेषज्ञों की मानें, तो एक सप्ताह में 2 से 3 बार बाल धोना काफी होता है। हालांकि, यह आपके बालों के टाइप और उसमें मौजूद गंदगी से तय होता है कि आपको एक सप्ताह में कितनी बार बाल धोना चाहिए। ध्यान रखें कि तैलीय बालों को ज्यादा और सूखे बालों को कम धोने की जरूरत होती है।
  • कौन से शैंपू से बाल धोने चाहिए?

    आपके बालों में किस तरह की परेशानी हो रही है, इसी के आधार पर अपने लिए सही शैंपू का चयन कर सकते हैं। बाल झड़ने की समस्या में माइल्ड और केमिकल-फ्री शैंपू अच्छे होते हैं, जिसमें बायोटिन, एलोवेरा या कैफीन जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं।

Read Next

घुंघराले बाल डैमेज होने पर कैसे रिपेयर करें? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 15, 2026 23:31 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Mar 15, 2026 23:31 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Mar 15, 2026 23:31 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content