Thu Oct 15, 2026 | 05:49 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

बाल धोने के बाद भी स्कैल्प ऑयली रहता है? इन 6 गलतियों की वजह से हो सकती है समस्या

बाल धोने के बाद भी स्कैल्प ऑयली क्यों रहता है और इसके पीछे कुछ आम गलतियां हो सकती हैं। डॉ. सुनील कुमार प्रभु सही हेयर-केयर रूटीन अपनाने की सलाह देते हैं।
बाल धोने के बाद भी स्कैल्प ऑयली रहता है? इन 6 गलतियों की वजह से हो सकती है समस्याबाल धोने के बाद भी स्कैल्प ऑयली रहता है? इन 6 गलतियों की वजह से हो सकती है समस्या

कई लोग ऑयली स्कैल्प की समस्या से परेशान रहते हैं। बार-बार बाल धोने के बाद भी कई लोगों की स्कैल्प ऑयली बनी रहती है। ऐसा क्यों होता है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

बाल धोने के बाद स्कैल्प ऑयली क्यों रहती है?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, बाल धोने के बाद भी स्कैल्प का ऑयली रहना एक आम समस्या है। स्कैल्प में नेचुरल रूप से सीबम (sebum) बनता है, जो एक तरह का ऑयली पदार्थ है। यह स्किन को प्रोटेक्ट करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है।

हालांकि, अगर सीबम बहुत ज्यादा बनने लगे, तो बाल धोने के तुरंत बाद ही वे चिपचिपे, बेजान और फ्लैट (flat) लग सकते हैं। बार-बार बाल धोने से ऑयलीनेस को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसके लिए सही तरीका और सही हेयर-केयर रूटीन अपनाना भी बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीके

6 गलतियों से रहती है स्कैल्प ऑयली

कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उनकी स्कैल्प ऑयली हो सकती है।

1. गलत शैंपू का इस्तेमाल

ड्राई बालों के लिए बनाए गए हैवी, मॉइस्चराइजिंग शैंपू स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल को ठीक से नहीं हटा पाते है। अपने स्कैल्प के टाइप के हिसाब से ही शैंपू चुनें, खासकर तब जब आपके बाल बहुत जल्दी ऑयली हो जाते हों।

mistakes that cause your scalp to remain oily even after hair wash 1mistakes that cause your scalp to remain oily even after hair wash 1

2. स्कैल्प पर कंडीशनर लगाना

कंडीशनर मुख्य रूप से बालों की लंबाई और उनके सिरों (ends) के लिए होता है। अगर आप इसे सीधे स्कैल्प पर लगाते हैं, खासकर तब जब आपके बाल नेचुरल रूप से ऑयली हों, तो कंडीशनर वहां जमा हो सकता है और बालों की जड़ों को चिपचिपा बना सकता है।

3. बालों को ठीक से न धोना

शैंपू और कंडीशनर के बचे हुए भाग (residue) स्कैल्प और बालों पर जमा हो सकते हैं, जिससे बाल ऑयली या भारी महसूस हो सकते हैं। बालों पर जमा हुए इन प्रोडक्ट्स को हटाने के लिए उन्हें गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोएं।

4. हेयर-केयर प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल

हेयर सीरम, तेल, लीव-इन कंडीशनर और स्टाइलिंग क्रीम का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने या इन्हें जड़ों के बहुत पास लगाने से बाल हैवी हो सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम मात्रा में करें और इन्हें बालों की लंबाई पर ही लगाएं।

इसे भी पढ़ें: चिपचिपी त्वचा से हैं परेशान? ऑयली स्किन की देखभाल के लिए फॉलो करें ये टिप्स

5. बालों को बहुत कम धोना

अगर आपकी स्कैल्प में बहुत ज्यादा ऑयल का प्रोडक्शन होता है, तो कई दिनों तक बाल न धोने से वहां सीबम, पसीना और डेड स्किन सेल्स जमा हो सकते हैं। ऐसे में किसी फिक्स शेड्यूल का पालन करने के बजाय, अपने स्कैल्प की जरूरत के हिसाब से बाल धोएं।

6. स्कैल्प को बहुत जोर से रगड़ना

स्कैल्प को जोर से खरोंचने या रगड़ने से वहां जलन हो सकती है। शैंपू लगाते समय नाखूनों का इस्तेमाल करने के बजाय, अपनी उंगलियों के पोरों (fingertips) से हल्के हाथों से मसाज करें।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2021 में Skin Appendage Disorders में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, बाल धोने के बाद भी स्कैल्प का ऑयली या चिपचिपा बने रहने का मुख्य कारण कम बार शैंपू करना और इससे जुड़ी गलतफहमियां हैं। हफ्ते में सिर्फ एक-दो बार सिर धोने से स्कैल्प पर गंदगी और नेचुरल तेल (सीबम) जमा होने लगता है, जिससे खुजली और चिपचिपाहट बढ़ जाती है।

कई लोग इस भ्रम में भी कम शैंपू करते हैं कि बार-बार धोने से स्कैल्प और ज्यादा ऑयल बनाने लगेगा, जबकि साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार यह साबित हो चुका है कि यह धारणा गलत है और नियमित रूप से शैंपू करने से तेल का जमाव कम होता है। इसके अलावा, प्रदूषण, डेड स्किन सेल्स और हेयर प्रोडक्ट्स का कचरा भी स्कैल्प को ऑयली बनाए रखता है, जिसे साफ करना जरूरी है।

क्या बार-बार बाल धोने से स्कैल्प का ऑयली होना रुक जाता है?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु बताते हैं, बार-बार बाल धोने से स्कैल्प में ऑयल बनना नहीं रुकता, क्योंकि सीबम का बनना हार्मोन, जेनेटिक्स और हर व्यक्ति के स्कैल्प की अपनी विशेषताओं पर निर्भर करता है।

हालांकि, नियमित रूप से बाल धोने से अतिरिक्त तेल निकल सकता है और स्कैल्प को साफ रखने में मदद मिल सकती है। जिन लोगों की स्कैल्प ऑयली होती है, उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से रोज या एक दिन छोड़कर बाल धोने की जरूरत पड़ सकती है। बाल धोने से स्कैल्प में अपने आप ज्यादा तेल नहीं बनने लगता है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. सुनील बताते हैं, अगर स्कैल्प में ऑयल के साथ-साथ खुजली, रेडनेस, पपड़ी जमने या जलन जैसी समस्याएं भी बनी रहती हैं, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें, ताकि सेबोरिक डर्मेटाइटिस जैसी स्थितियों की जांच की जा सके और समय रहते इसका इलाज किया जा सके।

निष्कर्ष

गलत शैंपू का इस्तेमाल करने, स्कैल्प पर कंडीशनर लगाने, बालों को ठीक से न धोना, हेयर-केयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने, बालों को बहुत कम धोने और स्कैल्प को ज्यादा जोर से रगड़ने से स्कैल्प ऑयली रहती है। अगर ऑयली स्कैल्प के साथ स्कैल्प में रेडनेस होने, पपड़ी जमने और खुजली होने जैसी समस्याएं होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ऑयली स्कैल्प के क्या कारण हैं?

    शरीर में हार्मोनल बदलाव, जेनेटिक्स, गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने, बालों को जरूरत से ज्यादा धोने, खराब खान-पान, स्ट्रेस और मौसम में बदलाव के कारण स्कैल्प ऑयली होने की समस्या हो सकती है।
  • हेल्दी स्कैल्प के लिए क्या करें?

    स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, स्कैल्प की मसाज करें, धूप में ज्यादा देर रहने से बचें, स्कैल्प की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, हेल्दी डाइट लें, शरीर को हाइड्रेट रखें और हीटिंग टूल्स के ज्यादा इस्तेमाल से बचें।

Read Next

→ क्या रोज एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करना सही है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 15, 2026 16:12 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu