Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

बालों को कमजोर और डैमेज कर सकती हैं ये 7 गलतियां, आदत में हैं तो आदत बदलें

कई बाल लोग अनजाने में बालों को गर्म पानी से धोने, रफ तौलिए से रगड़ने और गीले बालों में जोर से कंघी करने जैसी आदतें अपना लेते हैं, जिससे बालों के डैमेज होने और कमजोर होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

हर कोई घने, मजबूत और चमकदर बाल चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के महंगे शैंपू और हेयर सीरम जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, हेल्दी बालों के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपायों को भी अपनाते हैं, लेकिन कई बार समस्या प्रोडक्ट्स से जुड़ी नहीं, बल्कि हमारे लाइफस्टाइल और बालों से जुड़ी छोटी-छोटी आदतों की होती है। कई ऐसी आदतें होती हैं, जिनको लोग आम आदत समझते हैं, लेकिन इनके कारण बाल धीरे-धीरे खराब होने, टूटने, रूखे, बेजान और जड़ों से कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician Elantis Healthcare, New Delhi से जानें इन 7 गलतियों के बारे में।

बालों को कमजोर और डैमेज करने वाली आदतें

डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, कुछ आदतें नॉर्मल तो लगती हैं, लेकिन इनके कारण बालों के डैमेज होने और जड़ों से कमजोर होने की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में हेल्दी बालों के लिए इन कामों को करने से बचना चाहिए।

American Academy of Dermatology Association के अनुसार, शैंपू को बालों पर रगड़ने, कंडीशनर का इस्तेमाल न करने, तौलिए से बालों को रगड़ने, गीले बालों में कंघी करने, हीट स्टाइलिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल करने, बालों को टाइट बांधने और दिनभर में बालों में बार-बार ब्रश करने जैसी आदतें बालों को डैमेज कर सकती हैं।

1. गलत तरीके से बालों को धोना

कई बार लोग बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल इरते हैं, लेकिन सिर को धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को कम कर सकता है। इससे बालों के रूखे होने और जड़ों से कमजोर होने की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, स्कैल्प में ड्राइनेस होने और खुजली होने जैसी समस्याएं भी होती हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए नॉर्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: क्या डाइट में बदलाव से बालों का झड़ना रोका जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें

2. गीले बालों में जोर से कंघी करना

सूखे बालों के मुकाबले गीले बाल ज्यादा कमजोर होते हैं। ऐसे में अगर आप गीले बालों पर जोर से कंघी करते हैं, तो बाल आसानी से टूट सकते हैं और कमजोर हो जाते हैं। इससे बालों को ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में ध्यान रहे, बाल धोने के तुरंत बाद बालों में कंघी न घुमाएं। बालों का पानी सूखने के बाद चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें और बालों को धीरे-धीरे सुलझाएं।

daily mistakes that are secretly ruining your hair 1 (4)

3. बालों को रफ तौलिए से सुखाना

कई लोग बालों को रफ तौलिए से झाड़ते हैं और सुखाने के लिए तेजी से रगड़ते हैं। ऐसा करने से बालों में फ्रिक्शन होता है, जिससे बालों के झड़ने, टूटने, रूखे होने और जड़ों से कमजोर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण दो-मुंहे बालों की समस्या को भी बढ़ावा मिलता है।

4. बार-बार हीट स्टाइलिंग करना

कई लोग खासकर महिलाएं बालों को जल्दी सुखाने या उनको स्टाइल करने के लिए हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर का लगातार इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसा करने से बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इन स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से इनकी गर्मी बालों की बाहरी परत को प्रभावित कर सकती है, जिससे बाल रूखे, दोमुंहे और कमजोर हो सकते हैं। अगर हीट स्टाइलिंग करना जरूरी हो, तो उसका इस्तेमाल सीमित ही रखें और बालों को जरूरत से ज्यादा गर्मी से बचाने की कोशिश करें।

5. बालों को कसकर बांधना

कई महिलाएं बालों की टाइट पोनीटेल, जूड़ा या चोटी बनाती है। ऐसा करने से बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा करने से कुछ लोगों में बाल टूटने या हेयरलाइन पीछे जाने जैसी समस्याएं हो सकती है। जबकि बालों को स्वस्थ रखने के लिए बालों को रिलैक्स तरीके से बांधें और समय-समय पर हेयरस्टाइल को बदलते रहें ताकि एक ही जगह पर लगातार दबाव न पड़े।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में सफेद बालों की समस्या: क्या यह जेनेटिक होता है? जानें दोनों में कनेक्शन

6. शैंपू के अधिक इस्तेमाल से बचें

कई लोग कैमिकल युक्त शैंपू का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और बालों को ज्यादा धोते हैं। ऐसा करने से स्कैल्प में नेचुरल ऑयल का उत्पादन ज्यादा होने लगता है। जिसके कारण स्कैल्प से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं। इसके अलावा, बालों में रूखापन होने और कमजोर होने और झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

7. डाइट पर ध्यान न देने

बालों का अच्छा स्वास्थ्य सिर्फ उनकी बाहरी देखभाल पर ही नहीं, बल्कि खानपान पर भी निर्भर करता है। कई लोग अनहेल्दी खाना ज्यादा खाते हैं और हेल्दी डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बालों के कमजोर होने और इनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होने लगता है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन, जिंक, आयरन और विटामिन्स की जरूरत होती है। हेल्दी बालों के लिए डाइट में इन पोषक तत्वों से युक्त दालें, फल, हरी सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसे फूड्स को शामिल करें।

डॉ. चांदनी का कहना है, बालों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेने, तेज धूप में रहने से बचें, शरीर को हाइड्रेट रखें, कैमिकल ट्रीटमेंट्स से बचें, पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस कम करें और बालों की नियमित देखभाल करें।

डॉक्टर से कब मिलें?

इन सभी आदतों में सुधार करने के बाद भी बाल झड़ना, कमजोर होने या पतले होना बंद न हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि किसी भी समस्या से समय रहते बचा जा सके।

निष्कर्ष

कई बार लोगों का बालों के गलत तरीके से धोने, गीले बालों में जोर से कंघी करने, बालों को रफ तौलिए से सुखाना, बार-बार हीटिंग स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करना, बालों को कसकर बांधने, शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल करने, डाइट पर ध्यान न देने और स्कैल्प की साफ-सफाई पर ध्यान न देने जैसे छोटी-छोटी गलतियों के कारण बालों की क्वालिटी पर बुरा असर होने, कमजोर होने, रफ होने, रूखे होने, टूटने और झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बालों को स्वस्थ रखने के लिए इन आदतों से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। ध्यान रहे, बालों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हेल्दी बालों के लिए क्या करें?

    बालों को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, बालों को सही तरीके से धोएं, हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें, ऑयलिंग करें, नियमित रूप से ट्रिमिंग कराएं और बालों को बार-बार छूने से बचें।
  • हेल्दी बालों के लिए क्या खाएं?

    बालों को हेल्दी रखने के लिए अंडे, पालक, बादाम, अखरोट, दही, आंवला और ड्राई फ्रूट्स जैसे प्रोटीन, आयरन, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें। 

Read Next

क्या डाइट में बदलाव से बालों का झड़ना रोका जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 23, 2026 22:10 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content