Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

क्या डाइट में बदलाव से बालों का झड़ना रोका जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें

बालों के झड़ने की समस्या पोषण की कमी से हो सकती है, जिसको हेल्दी डाइट की मदद से सुधारा भी जा सकता है। हालांकि, बाल झड़ने के कई अन्य कारण जैसे जेनेटिक्स, हार्मोनल बदलाव या स्ट्रेस भी हो सकते हैं, जिसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

इस पेज पर:-


आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या आम हो चुकी है। महिला हो या पुरुष इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इनसे राहत के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोगों कहते हैं कि हेल्दी डाइट लेने से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है? आइए इस बारे में दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट डर्मेटोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विजय सिंघल से जानें।

क्या डाइट बदलने से बालों का झड़ना रोक जा सकता है?

डॉ. विजय सिंघल के अनुसार, बालों को हेल्दी रखने के लिए बाकि अंगों की तरह पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में बालों को पर्याप्त पोषण न मिलें, तो बाल कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में अगर बालों के झड़ने की समस्या शरीर में पोषण की कमी के कारण हो रही है, तो हेल्दी खानपान से काफी मदद मिल सकती है।

डॉ. विजय बताते हैं, शरीर में पोषक की कमी के कारण बालों के कमजोर होने, झड़ने और इनकी चमक के कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बालों को स्वस्थ बनाए रखने और इनमें पोषण की कमी को दूर करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है।

बालों के लिए कौन-कौन से पोषण हैं जरूरी?

डॉ. विजय का कहना है कि, बालों को स्वस्थ रखने और झड़ने से रोकने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जैसे - प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन D, विटामिन B12 और ओमेगा-3। इनकी कमी को दूर करने के लिए इन पोषक तत्वों से युक्त दाल, अंडे, दूध, हरी सब्जियां, मेवे और फल जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में सफेद बालों की समस्या: क्या यह जेनेटिक होता है? जानें दोनों में कनेक्शन

can changing diet prevent hair loss 1 (4)

कौन से पोषक तत्वों की कमी से होता है हेयर लॉस?

डॉ. विजय के अनुसार, शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को बालों के झड़ने की समस्या होती है। जैसे -

प्रोटीन की कमी

बालों के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी माना जाता है, क्योंकि बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं। अगर खाने में पर्याप्त प्रोटीन न मिले, तो बाल कमजोर होकर टूटने या झड़ने लग सकते हैं।

आयरन की कमी

आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है, जिससे बालों की जड़ों को भी पर्याप्त पोषण मिलता है। ऐसे में शरीर में आयरन की कमी होने से भी बालों के जड़ों से कमजोर होने और झड़ने की समस्या हो सकती है।

साल 2017 में Dermatology Practical & Conceptual में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, आयरन की कमी (ID) दुनिया में पोषण की सबसे आम कमी है और यह बाल झड़ने का एक जाना-माना कारण है।

जिंक की कमी

बालों को हेल्दी रखने के लिए जिंक भी जरूरी मिनरल्स में से एक है। जिंक बालों को रिपेयर करने, नए सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने, हेयर फॉलिकल्स के कार्यों को बेहतर करने और इनको कमजोर होने से रोकने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिना सैलून जाए बालों को शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी

शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, इनकी कमी के कारण बालों के कमजोर होने और बालों की ग्रोथ ठीक से न होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी

बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनकी कमी के कारण बालों के झड़ने और कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

साल 2017 में Dermatology Practical & Conceptual में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, शरीर में फैटी एसिड की कमी के कारण बालों के झड़ने और आइब्रो के बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।

अन्य पोषक तत्वों की कमी से होता है हेयर लॉस

डॉ. विजय बताते हैं, शरीर में बायोटिन, फोलेट, कॉपर और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण भी लोगों को बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।

क्या डाइट बदलने से सभी का हेयर फॉल कम होता है?

डॉ. विजय बताते हैं, बालों के झड़ने की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी और सही खानपान न होने की वजह से होती है, लेकिन हर बार बाल झड़ने की समस्या का ये कारण नहीं होता है। कई लोगों में यह समस्या जेनेटिक्स, हार्मोन में बदलाव, थायरायड, स्ट्रेस या कुछ दवाइयों के कारण भी होती है। इसलिए अगर लंबे समय से बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो सिर्फ डाइट बदलने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है।

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर लंबे समय से बाल नॉर्मल से ज्यादा झड़ रहे हैं या बालों की डेंसिटी कम हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि बालों के झड़ने की समस्या के असल कारण का समय से पता लगाया जा सके।

निष्कर्ष

अगर शरीर में प्रोटीन, आयरन, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण बालों के झड़ने की समस्या होती है, तो हां, बालों खाने में बदलाव करने से बालों के झड़ने को रोका जा सकता है, लेकिन हर बार बालों का झड़ने शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण नहीं होता है। बल्कि बालों का झड़ना जेनेटिक्स, हार्मोन्स में बदलाव, स्ट्रेस, थायराइड और कुछ दवाइयों के कारण भी होता है। ऐसे में ध्यान रहे, बालों के तेजी से झड़ने, कमजोर होने और डेंसिटी के कमजोर होने की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या खाएं?

    बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्रोटीन, आयरन, हेल्दी फैट्स और विटामिन ई, सी और बी से युक्त डाइट लें। इन फूड्स को खाने से बालों के स्वास्थ्य में सुधार लाने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।
  • बाल सबसे ज्यादा किसकी कमी से झड़ते हैं?

    शरीर में आयरन, प्रोटीन, जिंक, बायोटिन, विटामिन बी और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की कमी से बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

सिर में गंदगी जमा (Scalp Buildup) क्यों हो जाती है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 22, 2026 21:19 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content