कई पुरुषों में बहुत जल्द ही बाल झड़ने लगते हैं। कई बार तो 25 साल की उम्र के बाद माथा चौड़ा होने लगता है और हेयरलाइन काफी पीछे खिसक जाती है। कुछ पुरुषों को नहाते समय ज्यादा बाल गिरते दिखाई देते हैं, तो कुछ को तकिए पर बाल दिखने लगते हैं। अगर किसी पुरुष के साथ ऐसा हो रहा है, तो इस हेयर फॉल को मौसम बदलने का कारण न समझें। कई बार सिर के ऊपरी हिस्से में तेजी से बाल झड़ने लगते हैं। पुरुषों में बाल झड़ने के कारणों को जानने के लिए हमने दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की। उन्होंने बताया कि पुरुषों में कम उम्र में बाल झड़ने या गंजापन शुरू होने की कई वजहें हो सकती हैं। इनमें जेनेटिक्स और DHT हार्मोन सबसे महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, हर व्यक्ति में बाल झड़ने का कारण एक जैसा नहीं होता। इसलिए सही वजह समझना जरूरी है और इसके लिए डॉक्टर को समय पर दिखाना महत्वपूर्ण है।
25 साल की उम्र के बाद पुरुषों में गंजापन होने के 5 कारण
Dr. Karuna Malhotra कहती हैं, “मैंने कई बार देखा है कि पुरुष अपने बालों के झड़ने को लेकर शुरुआत में ज्यादा सतर्क नहीं होते। कई बार पुरुष घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं। इस वजह से बालों के झड़ने के सही कारण पता नहीं चलता और पुरुषों में गंजेपन की शिकायत होने लगती है। आमतौर पर पुरुषों में गंजेपन होने के ये कारण हो सकते हैं।”
1. DHT हार्मोन
Cleveland Clinic के मुताबिक, डाईहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) एंंड्रोजन हार्मोन का प्रकार है, जो प्यूबर्टी और फिजिकल बदलावों में मदद करता है। ये शारीरिक बदलाव चेहरे, सिर, छाती, अंडरआर्म्स और जननांगों पर बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। DHT हार्मोन और बालों के फॉलिकल्स के सिकुड़ने का सीधा कनेक्शन पाया गया है। इस वजह से बाल पतले होने लगते हैं या झड़ने लगते हैं।
Dr. Karuna Malhotra ने बताया कि पुरुषों में कम उम्र में गंजेपन की एक प्रमुख वजह एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (Androgenetic Alopecia) है। जिन पुरुषों के हेयर फॉलिकल्स DHT के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होते हैं, उनमें यह हार्मोन धीरे-धीरे बालों की जड़ों के आकार को छोटा कर सकता है। इस प्रोसेस को मिनिएचराइजेशन कहा जाता है। इसमें बाल पहले के मुकाबले पतले और छोटे होने लगते हैं और समय के साथ बाल कम होने दिखाई देने लगते हैं।
Causes of Hair Loss
यह भी पढ़ें- बाल झड़ रहे हैं या टूट रहे हैं? डॉक्टर से जानें कंघी में फंसे बालों के रूट से अंतर पहचानने का सही तरीका
2. गंजेपन का कारण फैमिली हिस्ट्री होना
Dr. Karuna Malhotra कहती हैं, “मेरे पास कई मामले आते हैं, जिनमें पुरुषों का मानना होता है कि उनके पिताजी के बाल तो सही है, फिर उनके बाल क्यों झड़ रहे हैं। ऐसे में मैं पुरुषों को बताना चाहती हूं कि पुरुषों में गंजेपन से जुड़े जीन माता या पिता, दोनों तरफ के परिवार से मिल सकते हैं। हालांकि, परिवार में किसी के गंजे होने का मतलब यह नहीं है कि आपको भी निश्चित रूप से गंजापन होगा, लेकिन अगर छोटी उम्र में बाल झड़ने लगे हैं, तो इसका कारण फैमिली हिस्ट्री हो सकती है।”
3. लंबे समय तक स्ट्रेस होना
Dr. Karuna Malhotra का कहना है कि कई बार काम का प्रेशर, परेशानियां और लगातार मेंटल स्ट्रेस भी कुछ पुरुषों में बाल झड़ने की वजह बन सकते हैं। कुछ लोगों को इससे टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) कंडीशन हो सकती है। इसमें सामान्य से ज्यादा बाल ग्रोथ फेज से निकलकर आराम करने वाले चरण में चले जाते हैं। इसके कुछ समय बाद अचानक ज्यादा बाल झड़ने लग सकते हैं। ऐसे में अक्सर पुरुषों को लगता है कि अभी तो स्ट्रेस भी नहीं है, तो भी बाल झड़ रहे हैं, जबकि इसकी शुरुआत कुछ महीने पहले हुए स्ट्रेस, बीमारी या किसी बड़े शारीरिक बदलाव के बाद हुई हो सकती है।
4. शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी
Dr. Karuna Malhotra कहती हैं, “बालों की सेहत पर खानपान का भी असर पड़ता है। अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, जिंक या दूसरे जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिल रहे हैं, तो बालों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। जो पुरुष तेजी से वजन घटाने के लिए बहुत कम खाना खाते हैं, तो उनमें न्यूट्रिशन की कमी का रिस्क बढ़ सकता है। कुछ लोगों में आयरन, जिंक या विटामिन D की कमी बाल झड़ने से जुड़ी हो सकती है। इसलिए अगर बालों में गंजापन आ रहा है, तो डॉक्टर को दिखाएं और उसकी सलाह पर ही सप्लीमेंट या दवा लें।”
5. थायराइड और ऑटोइम्यून बीमारियां
Dr. Karuna Malhotra ने बताया कि कई पुरुषों में बाल झड़ने का कारण थायराइड हार्मोन कम या ज्यादा होना भी हो सकता है। ऐसे में सिर के अलग-अलग हिस्सों से बाल पतले होने या ज्यादा झड़ने की शिकायत हो सकती है। इसी तरह एलोपेशिया एरियाटा (Alopecia Areata) एक ऑटोइम्यून कंडीशन होती है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से हेयर फॉलिकल्स को नष्ट करने लगते हैं।
डॉक्टर की सलाह
Dr. Karuna Malhotra ने सलाह दी कि पुरुषों को कुछ दवाओं के इस्तेमाल से भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, स्मोकिंग और बालों की खराब देखभाल के कारण भी हो सकती है। हालांकि, पुरुषों में गंजेपन का कारण कई वजहों से हो सकता है। इसलिए पुरुषों के जब बाल झड़ने लगें, तो हेयर ग्रोथ सप्लीमेंट्स नहीं लेने चाहिए, बल्कि समय रहते डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कई बार सिर्फ सही तरीके से न्यूट्रिशन लेने से भी बाल बेहतर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बार-बार हेयर कलर कराने से बालों को क्या नुकसान हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से
निष्कर्ष
अगर पुरुषों के 25-30 साल की उम्र में माथे के दोनों किनारों से हेयरलाइन पीछे की ओर जाने लगे, सिर के ऊपर वाले बाल पतले होने लगे, पहले के मुकाबले स्कैल्प ज्यादा दिखाई देने लगे, तो बाल झड़ने के सही कारणों को जानने की कोशिश करें। पुरुष खाने में न्यूट्रिशन लें और रेगुलर एक्सरसाइज करें। साथ ही, यह समझना भी जरूरी है कि हर तरह का हेयर फॉल स्थायी गंजापन नहीं होता। कई मामलों में सही इलाज कराने से बाल वापस ग्रो करने लग सकते हैं।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या जिम सप्लीमेंट्स से बाल तेजी से गिर सकते हैं?
साधारण व्हे प्रोटीन से नुकसान नहीं होता, लेकिन एनाबॉलिक स्टेरॉयड्स या टेस्टोस्टेरोन बूस्टर्स शरीर में DHT के लेवल कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर व्यक्ति में गंजेपन के जेनेटिक लक्षण हैं, तो ये सप्लीमेंट्स गंजेपन की स्पीड को तीन से पांच गुना तक तेज कर देते हैं।क्या रोज बाल धोने या रोज शैम्पू करने से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं?
शैम्पू करने से सिर्फ वही बाल गिरते हैं जो पहले से ही फॉलिकल से अलग हो चुके हैं। वहीं जो लोग ऑयली स्कैल्प पर रोज या एक दिन छोड़कर शैम्पू न करने से सीबम और गंदगी जमा होती है, जिससे डैंड्रफ और इंफेक्शन होकर बाल और तेजी से गिरते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 26, 2026 18:02 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra
