आपकी डाइट, नींद और पूरी लाइफस्टाइल आपके बालों की सेहत को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा आपके आस-पास का प्रदूषित वातावरण भी बालों की सेहत को प्रभावित कर सकती है। सूरज से निकलने वाली यूवी रेज और आस-पास का प्रदूषण बालों की सेहत को काफी ज्यादा खराब कर सकती है, जिससे बाल अंदर से डैमेज हो जाते हैं और ऊपर से खराब नजर आते हैं। ऐसे में आप महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की जगह घर की बनी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर लें तो बालों की बनावट बेहतर हो जाएगी और यह देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आएंगे जैसे केला, एलोवेरा और शहद का हेयर मास्क। आइए, Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानते हैं कि बालों के विकास और मोटाई के लिए इसे कैसे बनाएं और लगाने के फायदे।
बालों के विकास और मोटाई के लिए केला, एलोवेरा और शहद हेयर मास्क
Dr. Chandani Jain Gupta बालों के विकास और मोटाई के लिए आप इन तीन चीजों से हेयर मास्क लगाकर बालों में लगा सकते हैं, जिससे बालों की बनावट बेहतर हो सकती है और बाल देखने में भी अच्छे लगते हैं जैसे-
केला बालों में फ्रिज कंट्रोल करता है
डॉ. चांदनी कहती हैं कि बात बालों के लिए केले के इस्तेमाल की करें, तो यह सबसे पहले बालों की ऊपरी परतों को नरिश करने में करते हैं। केले का विटामिन ए, सी और ई, तीनों ही बालों की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह बालों के क्यूटिकल को सॉफ्ट बनाते हैं जिससे बेजान और ड्राई हेयर की समस्या में कमी आती है। साथ ही बाल छूने में बेहद मुलायम और खूबसूरत नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें: बाल झड़ रहे हैं या टूट रहे हैं? डॉक्टर से जानें कंघी में फंसे बालों के रूट से अंतर पहचानने का सही तरीका
शहद बालों को हाइड्रेट करने में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि शहद का इस्तेमाल बालों को हाइड्रेट करने के लिए किया जाता है। शहद एक ह्यूमेक्टेंट की तरह काम करता है जो बालों में ड्राईनेस को कम करने में मददगार है। इसके अलावा इसके विटामिन और मिनरल्स बालों में ब्रेकेज को कम करने में मदद करते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या में कमी लाते हैं। इसके अलावा शहद एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि स्कैल्प में डैंड्रफ कम करने के साथ खुजली को खुश्की बचाव में मददगार है।
1 (56)
बालों की मोटाई बढ़ाने में मददगार एलोवेरा
बालों के लिए एलोवेरा कई प्रकार से फायदेमंद है जैसे कि इसका प्रोटियोलिटिक एंजाइम, बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और इनकी मोटाई बढ़ाते हैं। डॉ. चांदनी कहती हैं कि यह बालों को सिल्की बनाने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है।
Researchgate नामक जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि अध्ययन के अनुसार एलोवेरा का रस बालों को यूवी (UV) किरणों के हानिकारक प्रभावों से बचाता है, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने से बचते हैं। इसके अलावा इसी स्टडी में बताया गया है कि 30% एलोवेरा युक्त लोशन या इमल्शन का नियमित इस्तेमाल स्कैल्प की पपड़ी और खुजली को दूर करने में प्रभावी पाया गया। इतना ही नहीं, एलोवेरा युक्त मिश्रण का उपयोग करने से स्कैल्प की सूजन, खुजली और रूसी के लक्षणों में काफी सुधार देखा गया, जिससे बालों का झड़ना कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बाल झड़ रहे हैं तो डाइट में कौन-से प्रोटीन फूड्स शामिल करें? एक्सपर्ट से जानें
कैसे बनाएं बालों के लिए केला, एलोवेरा और शहद हेयर मास्क
घर पर बालों के लिए यह हेयर मास्क बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको करना यह है कि
- 1 केला लें और इसे मैश कर लें।
- एलोवेरा जेल ले लें या एलोवेरा की पत्तियों से ताजा रस निकाल लें।
- 1 चम्म शहद ले लें।
- सबको एक साथ मिलाकर बालों में लगाएं और लगभग आधे घंटे के लिए बालों में इसे लगे रहने दें। आधे घंटे के बाद नॉर्मल पानी से बालों को वॉश कर लें।
डॉ. चांदनी कहती हैं कि आप इस हेयर मास्क को हफ्ते में 2 बार बालों में लगा सकते हैं जो कि बालों की बनावट को बेहतर बनाने के साथ इन्हें अंदर से हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. चांदनी कहती हैं कि केला और इसमें मिलाई जाने वाली अन्य चीजें, जैसे शहद, एलोवेरा या दही, स्कैल्प के रूखेपन और पपड़ी बनने की समस्या को कम करने में मदद कर सकती हैं, इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए बस ध्यान रखें कि ऑयली स्कैल्प में इसे लंबे समय तक लगा न रहने दें।
FAQ
एलोवेरा बालों में कितनी देर लगाना चाहिए?
एलोवेरा बालों में 30 मिनट से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। ज्यादा देर तक लगाने से बालों की बनावट प्रभावित हो सकती है।बालों में केला लगाने का सही तरीका क्या है?
बालों में केला लगाने के लिए पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लें और इसमें शहद मिलाकर बालों में लगाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 26, 2026 15:54 IST
Modified By : Pallavi Kumari Oct 26, 2026 15:52 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
-1793009512218.webp)