Dry Scalp Causes: ड्राई स्कैल्प की समस्या में स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। स्कैल्प की स्किन ड्राई हो जाती है और इसकी वजह से खुजली, खुश्की और तमाम प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, यह हर किसी के साथ नहीं होता। कुछ लोग खासकर कि जो हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं उनमें ड्राई स्कैल्प की समस्या ज्यादा होती है। इसके अलावा भी कई कारण हैं जो कि ड्राई स्कैल्प की वजह बन सकते हैं। जानते हैं इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।
किन लोगों को ड्राई स्कैल्प की समस्या ज्यादा होती है?
Dr. Shireen Furtado कहती हैं कि स्कैल्प का रूखापन किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके होने की संभावना ज्यादा होती है जैसे
1. जिनकी त्वचा कुदरती तौर पर रूखी होती है
डॉक्टर कहती हैं कि कुछ लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होती है। यह उनकी स्किन का प्रकार की होता है। ऐसे लोगों में ड्राई स्कैल्प की समस्या हमेशा बनी रहती है और ऐसे लोगों के बालों का टैक्सचर भी ड्राई होता है, ग्रोथ भी प्रभावित रहती है और बालों को बहुत ज्यादा ऑयलिंग की जरूरत होती है।
2. जो ठंडे या रूखे मौसम में रहते हैं
अगर आप कुछ ऐसी जगहों पर रहते हैं, जहां मौसम ठंडा रहता है या ड्राई रहता है तो वहां के लोगों में ड्राई स्कैल्प की समस्या ज्यादा देखी जाती है जैसे पहाड़ों के लोगों में। दरअसल, तापमान गिरने के साथ ब्लड सर्कुलेशन में कमी आती है जिससे स्कैल्प में ड्राईनेस आ जाती है। इसके अलावा ठंडी हवा नेचुरल ऑयल को छीन लेती है जिससे ड्राई स्कैल्प की समस्या बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: बालों के रूखेपन से हैं परेशान? खाएं ये फूड्स
3. ज्यादा बाल धोने वालों को
अगर आप बहुत ज्यादा बालों को वॉश करते हैं तो आपको स्कैल्प के रूखेपन की समस्या ज्यादा हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप हफ्ते में दो दिन अपने बालों को वॉश करें। आपकी स्कैल्प ड्राई है तो सॉफ्ट शैंपू का इस्तेमाल करें।
4. गर्म पानी से नहाने वालों को
गर्म पानी से नहाने की वजह से स्कैल्प ड्राई हो सकती है। दरअसल, गर्म पानी स्कैल्प से नमी को छीन लेती है और इसके नेचुरल ऑयल का भी नुकसान करती है। ऐसे में स्कैल्प की ड्राईनेस बढ़ जाती है जिससे लगातार होने वाली डैंड्रफ की समस्या परेशान कर सकती है।
01 (77)
5. हेयर ड्रायर और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स की वजह से
हेयर ड्रायर और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से भी स्कैल्प का कुदरती तेल खत्म हो सकता है। इससे ड्राईनेस बढ़ सकती है और लगातार आपके बाल ड्राई नजर आ सकते हैं। इसलिए डॉक्टर का कहना है कि इन चीजों का इस्तेमाल कम करें। कोशिश करें कि बालों को नेचुरली सूखने दें और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल के बाद हमेशा बालों की ऑयलिंग करें ताकि बाल डैमेज से बच सकें।
6. एक्जिमा या सोरायसिस के मरीजों को
एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा की समस्याओं वाले लोगों को लगातार रूखापन, खुजली या पपड़ी जमने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए और उनके सुझाव अनुसार ही ऐसे बालों की केयर करनी चाहिए। American Academy of Dermatology के अनुसार अगर आपको स्कैल्प सोरायसिस है, तो यह सिर के छोटे हिस्सों में हो सकता है। हालांकि, यह आपके पूरे सिर की त्वचा पर भी फैल सकता है। आपको लाल या गहरे लाल रंग के पैच हो सकते हैं जो उभरे हुए या सूजन वाले नजर आ सकते हैं।
उम्र भी एक वजह हो सकती है क्योंकि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, त्वचा कम तेल बनाती है। स्कैल्प के रूखेपन और डैंड्रफ के बीच फर्क समझना भी जरूरी है, क्योंकि ये देखने में एक जैसे लग सकते हैं लेकिन इनके कारण अलग-अलग हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों से झड़ती पपड़ी का कारण डैंड्रफ है या ड्राई स्कैल्प? डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें अंतर
ड्राई स्कैल्प की समस्या से कैसे बचें?
डॉ. शिरीन फर्टाडो कहती हैं स्कैल्प के रूखेपन से बचने के लिए बालों की देखभाल का एक अच्छा और सौम्य तरीका अपनाना चाहिए। इसके अलावा
- हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें और बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं।
- बाल कितनी बार धोने हैं, यह किसी तय नियम के बजाय व्यक्ति के स्कैल्प और बालों के प्रकार पर निर्भर करना चाहिए।
- जिन लोगों का स्कैल्प रूखा है, उन्हें बहुत ज्यादा खुजली करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और जलन बढ़ सकती है।
- तेज स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स, बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट और हेयर ड्रायर से निकलने वाली ज्यादा गर्मी का इस्तेमाल कम करने से भी मदद मिल सकती है।
- अगर बाल धोने के बाद स्कैल्प रूखा लगे, तो सही कंडीशनर का इस्तेमाल नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. शिरीन फर्टाडो कहती हैं संतुलित आहार, शरीर में पानी की सही मात्रा और त्वचा की अच्छी देखभाल भी स्कैल्प की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, सिर्फ ज्यादा पानी पीने या तेल लगाने से स्कैल्प की लगातार बनी रहने वाली समस्याएं ठीक नहीं हो सकतीं।
अगर रूखेपन के साथ-साथ बहुत ज्यादा खुजली, रेडनेस, मोटी पपड़ी, घाव, बाल झड़ना या ऐसे लक्षण हों जो सामान्य देखभाल के बावजूद बने रहें, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है। डॉक्टर यह पता लगा सकते हैं कि समस्या सिर्फ रूखेपन की है या डैंड्रफ, एक्जिमा, सोरायसिस या स्कैल्प की किसी और बीमारी जैसी कोई अंदरूनी समस्या है, और उसके हिसाब से सही इलाज बता सकते हैं।
FAQ
ड्राई स्कैल्प के लिए क्या करें?
ड्राई स्कैल्प के लिए आप यह कर सकते हैं कि अपने बालों की रेगुलर ऑयलिंग करें। इसके अलावा अंडे में विटामिन ई मिलाकर बालों में लगाएं जिससे बालों को पोषण मिलता है और ड्राई स्कैल्प में भी कमी आती है।स्कैल्प पर खुजली होने पर क्या करें?
स्कैल्प पर खुजली हो तो नारियल तेल में टी ट्री ऑयल मिलाकर बालों में लगाएं जिससे बालों की खुजली कम होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 07, 2026 20:35 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shireen Furtado
-1791384744273.webp)