Thu Sep 17, 2026 | 05:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himani Mavi , Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

बालों से झड़ती पपड़ी का कारण डैंड्रफ है या ड्राई स्कैल्प? डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें अंतर

डैंड्रफ और स्कैल्प का सूखापन, दोनों में ही खुजली और पपड़ी जमने का कारण बनते हैं, लेकिन ये दोनों ही अलग-अलग स्थितियां हैं, जिनके इलाज के लिए इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है।

डैंड्रफ या ड्राई स्कैल्प की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं और इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट और उपायों को आजमाते हैं। ज्यादातर लोग इन दोनों ही स्थितियों को एक ही मान लेते हैं और गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके अपनी समस्या को बढ़ा लेते हैं। डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प दोनों ही बिल्कुल अलग-अलग समस्याएं हैं, जिनके कारण और लक्षण भी अलग होते हैं। इसलिए, अगर आप इनका सही इलाज करना चाहते हैं तो जरूरी है कि इन दोनों के बीच के अंतर को समझें।

Dr. Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida के अनुसार ड्राई स्कैल्प हो या डैंड्रफ, राहत पाने के लिए किसी भी शैम्पू या तेल का इस्तेमाल करने से पहले अपनी समस्या को सही से समझना जरूरी है। गलत प्रोडक्ट चुनने से स्कैल्प को और ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में क्या अंतर होता है?

ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ में अंतर

Dr Himani Mavi बताती हैं कि ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ के बीच के अंतर को समझने से इसका सही इलाज करवाने में मदद मिल सकती है। इसलिए, इनके बीच के अंतर को आप इस तरह समझ सकते हैं-

अंतर  ड्राई स्कैल्प  डैंड्रफ
क्यों होती है?  पानी या नमी की कमी के कारण स्कैल्प पर ज्यादा तेल और फंगस होने से
पपड़ी कैसी होती है?  बहुत छोटी, सफेद और सूखी  बड़ी, चिपचिपी और पीली-तैलीय
खुजली कैसी होती है? हल्की खुजली और खिंचाव महसूस होता है। स्कैल्प में तेज खुजली और जलन महसूस होना।
क्या लगाना चाहिए?  माइल्ड या मॉइस्चराइजिंग शैंपू और तेल का इस्तेमाल करें। एंटी-डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें।

Cleveland Clinic के अनुसार, "ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ, दोनों की वजह से स्कैल्प में खुजली हो सकती है और पपड़ी जमा हो सकती है। कभी-कभी इसके बीच के अंतर को समझना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, ज्यादा तेल से डैंड्रफ होता है और नमी की कमी से स्कैल्प ड्राई हो जाती है।"

इसे भी पढ़ें: बार-बार डैंड्रफ का कारण हो सकती हैं स्कैल्प केयर से जुड़ी ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें कैसे बचें

ड्राई स्कैल्प क्या है?

Dr Himani Mavi के अनुसार, जिस तरह ठंड के मौसम में हमारे चेहरे या हाथों की स्किन ड्राई होकर खिंचने लगती है, ठीक वैसे ही जब स्कैल्प की स्किन से प्राकृतिक नमी और तेल कम हो जाता है, जिससे ड्राई स्कैल्प की समस्या होती है। ड्राई स्कैल्प होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • बहुत गर्म पानी से बाल धोना
  • केमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल करना
  • पानी की कमी या डिहाइड्रेशन
  • ठंडी हवाओं के संपर्क में रहना

ड्राई स्कैल्प के लक्षणों को आप आसानी से समझ सकते हैं। इस स्थिति में स्कैल्प से झड़ने वाली पपड़ी बहुत छोटी, सफेद और बहुत सूखी होती है।

डैंड्रफ क्या है?

Dr Himani Mavi के मुताबिक, डैंड्रफ का स्कैल्प में नमी की कमी से कोई कनेक्शन नहीं होता है। यह समस्या स्कैल्प पर जरूरत से ज्यादा तेल बनने और नेचुरल फंगस के तेजी से बढ़ने के कारण होती है। इसके होने के पीछे ये कारण हो सकते हैं-

  • बहुत ज्यादा ऑयली स्कैल्प
  • स्कैल्प की सही तरह से सफाई न होना
  • हार्मोनल बदलाव
  • बहुत ज्यादा तनाव लेना

डैंड्रफ होने पर स्कैल्प पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • स्कैल्प पर बड़ी पपड़ी पड़ना
  • चिपचिपी स्कैल्प
  • हल्की पीली या ऑयली स्कैल्प
  • स्कैल्प में बहुत ज्यादा खुजली और रेडनेस

डैंड्रफ या ड्राई स्कैल्प से राहत के उपाय

Dr Himani Mavi ने बताती हैं कि डैंड्रफ या ड्राई स्कैल्प की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. समस्या के हिसाब से ही शैम्पू का उपयोग करें

अगर आपको ड्राई स्कैल्प की समस्या है तो सल्फेट-फ्री मॉइस्चराइजिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें। वहीं, अगर डैंड्रफ की समस्या है तो कीटोकोनाजोल या जिंक पाइरिथियोन वाले मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह पर करें।

2. सिर धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

बालों को धोने के लिए ठंडा या बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हेयर वॉश के लिए हमेशा गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि बहुत गर्म पानी स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देता है, जिससे ड्राइनेस की समस्या बढ़ती है।

dandruff-vs-dry-scalp-inside

3. ऑयलिंग का सही तरीका अपनाएं

ड्राई स्कैल्प वाले मरीज नहाने से 1 घंटा पहले नारियल या बादाम के तेल से मालिश कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपको डैंड्रफ है तो स्कैल्प में बार-बार भारी ऑयल लगातार छोड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे फंगस को और बढ़ावा मिलता है।

4. भरपूर मात्रा में पानी पिएं

डिहाइड्रेशन के कारण ड्राई स्कैल्प की समस्या से राहत पाने के लिए आप रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखें।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ वाले बाल कितनी बार धोने चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही हेयर वॉश रूटीन

डॉक्टर से परामर्श कब लें?

अगर सही शैम्पू के इस्तेमाल और स्कैल्प के सही केयर के 2 से 3 हफ्तों बाद भी बालों में खुजली शांत न हो, सिर की त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाएं या बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगें तो इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। यह सोरायसिस या एक्जिमा की समस्या का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, इस समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करने की जगह डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

निष्कर्ष
स्कैल्प की हर पपड़ी या खुजली डैंड्रफ नहीं होती है। ड्राई स्कैल्प में नमी की कमी होती है, जबकि डैंड्रफ अतिरिक्त तेल और फंगस के कारण होती है। इसलिए, अपनी समस्या की सही पहचान करके ही इलाज के लिए शैंपू और देखभाल के तरीकों को अपनाना चाहिए। अगर सही देखभाल के बाद भी यह समस्या ठीक न हो या लक्षण ज्यादा बढ़ जाएं तो डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बच्चों के सिर में डैंड्रफ क्यों होता है?

    बच्चों में डैंड्रफ की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं ड्राई स्कैल्प, ऑयली स्कैल्प या स्कैल्प पर फंगस का बढ़ना।
  • क्या तेल लगाने से डैंड्रफ बढ़ता है?

    हां, डैंड्रफ की समस्या होने पर सिर में ज्यादा या गलत तरीके से तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है।

Read Next

वर्कआउट के बाद झड़ते हैं ज्यादा बाल? इन 7 तरीकों से करें देखभाल, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 17, 2026 16:10 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 17, 2026 16:10 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 17, 2026 16:10 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Himani Mavi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content