Wed Sep 16, 2026 | 05:59 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

बार-बार डैंड्रफ का कारण हो सकती हैं स्कैल्प केयर से जुड़ी ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें कैसे बचें

बार-बार डैंड्रफ होने की वजह सिर्फ मौसम में बदलाव नहीं होता है, बल्कि शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी और स्कैल्प हेल्थ से जुड़ी गलतियां भी हो सकती हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस पेज पर:-


बार-बार डैंड्रफ होना एक बहुत ही आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जिससे सिर्फ स्कैल्प की त्वचा ही खराब नहीं होती है, बल्कि व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। बहुत से लोग इसे सिर्फ ठंड के मौसम या गंदगी से जोड़ते हैं, जबकि इसके पीछे स्कैल्प का ऑयली होना, एक खास फंगल इंफेक्शन के बढ़ने, गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और तनाव जैसे कई छिपे हुए कारण होते हैं। आइए Dr. Himani Mavi, Consultant– Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida से जानते हैं कि डैंड्रफ बार-बार क्यों होता है और किन गलतियों से बचना जरूरी है?

डैंड्रफ के बार-बार वापस आने के कारण

Dr. Himani Mavi बताती हैं कि हमारे स्कैल् पर नेचुरल तरीके से मालासेजिया (Malassezia) नाम का एक फंगस मौजूद रहता है। यह फंगस स्कैल्प के प्राकृतिक तेल यानी सीबम को खाकर जीवित रहता है। जब किसी कारण से स्कैल्प पर तेल बहुत ज्यादा बनने लगता है या आपका इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है तो यह फंगस बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है। इससे स्कैल्प पर जलन, खुजली और पपड़ी बनने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है। इस कारण स्कैल्प में बार-बार डैंड्रफ होने की समस्या होती है।

साल 2011 में International Journal of Trichology में प्रकाशित रिसर्च अनुसार, बार-बार डैंड्रफ होने का कारण अलग-अलग हेयर केयर और एंटी-डैंड्रफ प्रोडक्ट्स का लगातार इस्तेमाल करना और बिना सलाह खुद से इलाज करना है। इसके कारण स्कैल्प में जलन हो सकती है, जो लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसके अलावा, बार-बार कंघी करना, ज्यादा शैम्पू करना और सिरामाइड्स के लेवल में बदलाव स्कैल्प के प्राकृतिक बैरियर को नुकसान पहुंचाते हैं, जो डैंड्रफ का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ वाले बाल कितनी बार धोने चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही हेयर वॉश रूटीन

5 गलतियां जो डैंड्रफ को बार-बार वापस लाती हैं

Dr. Himani Mavi बताती हैं कि डैंड्रफ के बार-बार होने के पीछे आपके द्वारा की गई ये गलतियां हो सकती हैं- 

1. डैंड्रफ होने पर बहुत ज्यादा तेल लगाना

डैंड्रफ होने पर लोग अक्सर इससे छुटकारा पाने के लिए ऑयलिंग करने लगते हैं। Dr. Himani Mavi की मानें तो डैंड्रफ नमी की कमी के कारण नहीं होता है, बल्कि ज्यादा तेल से होता है। ऐसे में जब आप बालों में बहुत ज्यादा तेल लगाते हैं, तो मालासेजिया फंगस को और ज्यादा बढ़ने का मौका मिलता है, जिससे फंगल इंफेक्शन तेजी से बढ़ता है और डैंड्रफ साफ होने के बाद दोबारा होने की संभावना बनी रहती है।

2. एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का गलत इस्तेमाल

अक्सर ज्यादातर लोग एंटी-डैंड्रफ शैम्पू को आम शैम्पू की तरह लगाते ही तुरंत धो लेते हैं। हालांकि इस मेडिकेटेड शैम्पू में मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को फंगस पर असर करने के लिए पर्याप्त समय चाहिए होता है। शैम्पू को स्कैल्प पर लगाकर कम से कम 3 से 5 मिनट छोड़ना चाहिए और उसके बाद ही साफ पानी से हेयर वॉश करना चाहिए।

3. डैंड्रफ ठीक होते ही ट्रीटमेंट पूरी तरह बंद करना

जैसे ही स्कैल्प में डैंड्रफ वाली पपड़ी दिखना बंद होती है, व्यक्ति मेडिकेटेड शैम्पू का इस्तेमाल करना बिल्कुल बंद कर देते हैं। डैंड्रफ को कंट्रोल में रखने के लिए मेंटेनेंस थेरेपी जरूरी होती है। डैंड्रफ ठीक होने के बाद भी हफ्ते में या 10 दिन में एक बार एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि फंगस दोबारा न पनपे।

Recurrent-Dandruff-Causes-inside

4. कंघी, तौलिया और तकिए के कवर को साफ न रखना

डैंड्रफ का फंगस आपकी कंघी, हेयर ब्रश, तौलिए और पिलो कवरपर जमा हो जाता है। अगर आप स्कैल्प साफ कर भी लें, लेकिन गंदी कंघी या तकिए का इस्तेमाल करेंगे तो फंगल इंफेक्शन बार-बार आपके स्कैल्प पर वापस आ जाएगा।

5. बहुत गर्म पानी से बाल धोना और अनहेल्दी डाइट

बहुत ज्यादा गर्म पानी से सिर धोने से स्कैल्प की प्रोटेक्टिव बैरियर डैमेज हो जाती है, जिससे ऑयल का प्रोडक्शन और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा ज्यादा मीठा, फ्राइड फूड, जंक फूड और मानसिक तनाव भी शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं, जिससे सीबम का निर्माण बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ दूर करने के लिए त्रिफला पानी से सिर धोना कितना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

डैंड्रफ को कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?

डैंड्रफ की समस्या को कंट्रोल करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो करें- 

  1. सही शैम्पू चुनें- अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर डैंड्रफ से छूटकारा पाने के लिए सही शैम्पू का इस्तेमाल करें।
  2. ऑयलिंग का सही तरीका अपनाएं- अगर आपको बालों में तेल लगाना ही है, तो सिर्फ नहाने से 30 से 40 मिनट पहले ऑयलिंग करें। रातभर तेल को स्कैल्प पर न लगा रहने दें।
  3. पर्सनल हाइजीन का ध्यान- अपनी कंधी और तौलिया हफ्ते में दो बार गर्म पानी से धोएं और किसी दूसरे के साथ उन्हें शेयर करने से बचें।
  4. हेल्दी डाइट लें- एंटी-ऑक्सीडेंट और जिंक से भरपूर डाइट अपनाएं, जिसमें हरी सब्जियां, फल, अंडे, अखरोट और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करें।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

Dr. Himani Mavi के अनुसार, अगर सही मेडिकेटेड शैम्पू और सावधानियों के बावजूद आपके स्कैल्प में डैंड्रफ की समस्या ठीक नहीं हो रही है, स्कैल्प में रेडनेस, सूजन या पपड़ी के नीचे से खून या पानी आने जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह समस्याएं नॉर्मल डैंड्रफ नहीं, बल्कि स्कैल्प सोरायसिस या एटोपिक डर्मेटाइटिस हो सकता है। ऐसे मामलों में बिना देरी किए किसी स्किन एक्सपर्ट से कंसल्ट करना जरूरी है।

निष्कर्ष

बार-बार होने वाला डैंड्रफ भले ही एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल से डैंड्रफ को पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए अपनी स्कैल्प की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का सही इस्तेमाल करें और ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचें। अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहती है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • डैंड्रफ होने के क्या नुकसान हैं?

    डैंड्रफ होने से स्कैल्प पर कई तरह की समस्या हो सकती है, जिसमें तेज खुदली, पपड़ी जमना और बालों का कमजोर होना शामिल हैं।
  • क्या तेल लगाने से डैंड्रफ बढ़ता है?

    हां, डैंड्रफ की समस्या होने पर स्कैल्प में ज्यादा देर या गलत तरीके से तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है।

Read Next

डैंड्रफ दूर करने के लिए त्रिफला पानी से सिर धोना कितना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 16, 2026 16:56 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content