Can Poor Diet Cause Dandruff: सर्दियां आते ही पहली टेंशन होती है कि सिर पर डैंड्रफ नजर आएगा। ठंड में गर्म पानी से नहाना पड़ता है और गर्म पानी जैसे ही स्कैल्प पर पड़ता है, डैंड्रफ होने लगता है। डैंड्रफ होने पर सिर की त्वचा से छोटे-छोटे सफेद फ्लेक्स गिरने लगते हैं। साफ-सफाई की कमी, गर्म पानी का इस्तेमाल, हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस जैसे कारणों से डैंड्रफ होता है। इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि खराब डाइट भी डैंड्रफ का कारण बन सकती है। क्या वाकई डैंड्रफ और डाइट का कोई कनेक्शन है? इसका जवाब आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
डाइट में इन पोषक तत्वों की कमी से डैंड्रफ होता है- Nutrient Deficiency Cause Dandruff
डैंड्रफ का एक कारण खराब डाइट भी हो सकता है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी से डैंड्रफ होता है। जिंक, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्वों की कमी से डैंड्रफ (Dandruff) हो सकता है। नेहा ने बताया कि अगर आप शुगर और जंक फूड्स का ज्यादा सेवन करते हैं, तो डैंड्रफ बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- शैंपू के बाद भी नहीं जा रहा डैंड्रफ? एक्सपर्ट के बताए ये हैक दिला सकते हैं राहत
डैंड्रफ से बचने के लिए क्या खाएं?- Foods To Fight Dandruff

- डैंड्रफ से बचने के लिए कद्दू के बीज, तिल, चना, राजमा, मूंगफली, ओट्स को डाइट में शामिल करें।
- विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के लिए साबुत अनाज, केला, दही, अंडा वगैरह खाएं।
- विटामिन ई के स्राेत की बात करें, तो बादाम, पालक, सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
- अखरोट, अलसी, चिया सीड्स, सरसों का तेल वगैरह का सेवन भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में डैंड्रफ से राहत के लिए घर पर बनाएं आयुर्वेदिक तेल, मिलेंगे कई लाभ
अच्छी डाइट से डैंड्रफ दूर होता है: स्टडी
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के मुताबिक, डाइट और डैंड्रफ का संंबंध संभव है। स्टडी के मुताबिक, अच्छी डाइट से स्कैल्प की सेहत को बनाए रखने में मदद मिलती है। संतुलित पोषण से स्कैल्प की सूजन और डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
हेल्दी डाइट का सेवन करके डैंड्रफ को दूर करने में मदद मिलती है। खराब डाइट डैंड्रफ का कारण बन सकती है इसलिए जिंक, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई और ओमेगा से भरपूर फूड्स का सेवन करें। इसके साथ ही बालों की नियमित सफाई, स्ट्रेस कंट्रोल और सही ढंग से हेयर ऑयलिंग तकनीक को अपनाने से भी बचाव संभव है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 15:17 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 20, 2026 15:17 IST
Modified By : Yashaswi MathurJan 20, 2026 15:17 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha