रात में तेज खर्राटे लेना या सोते समय सांस लेने में दिक्कत होना ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea) का संकेत हो सकता है। यह समस्या सिर्फ नींद ही नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। कई बार खराब खानपान और बढ़ता वजन भी इस परेशानी को बढ़ा देते हैं। कुछ खास फूड्स शरीर में सूजन कम करने, वजन कंट्रोल रखने और बेहतर नींद में मदद कर सकते हैं। ऐसे पांच फूड्स के बारे में जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. बेरीज और फल

खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए बेरीज और फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) होता है, उनमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेरीज और फल खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटता है।
2. नट्स
नींद के दौरान खर्राटों और सांस की परेशानी दूर करने के लिए बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे मेवों का सेवन कर सकते हैंं। नट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाने, सूजन को कम करने, हार्ट की सेहत को बेहतर बनाने, वजन कंट्रोल करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। सूजन कम होने से नींद के दौरान खर्राटों की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।
4. लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स
ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एपनिया को दूर करने के लिए लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे स्किम्ड दही, दूध और कॉटेज चीज का सेवन कर सकते हैं। लो फैट डेयरी प्राेडक्ट्स से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और स्लीप एपनिया के लक्षण कंट्रोल होते हैं।
5. होल ग्रेन्स
होल ग्रेन्स का ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एपनिया से सीधा कनेक्शन नहीं है, लेकिन होल ग्रेन्स का सेवन करने से शुगर लेवल संतुलित रहता है, इससे नींद अच्छी आती है और सूजन को कम करने में मदद मिलती है जिससे खर्राटों की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
नींद के दौरान खर्राटों और सांस की परेशानी को दूर करने के लिए बेरीज, फल, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, होल ग्रेन्स वगैरह का सेवन कर सकते हैं।
FAQ
ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एपनिया में क्या न खाएं?
रिफाइंड कार्ब्स, अल्कोहल, हाई फैट मिल्क और मीट, केला, कैफीन वगैरह का सेवन ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एपनिया में नहीं करना चाहिए। इससे वजन बढ़ सकता है और खर्राटों की समस्या दूर करने में परेशानी हो सकती है।ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एपनिया के लक्षण क्या हैं?
तेज खर्राटे लेना, सोते समय सांस रुकना और रात में बार-बार नींद खुलना। इसके अलावा दिनभर थकान, सुबह सिरदर्द और नींद पूरी होने के बाद भी सुस्ती महसूस होना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 22, 2026 20:11 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 22, 2026 20:11 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha