आजकल हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गंभीर बात यह है कि युवाओं में हार्ट अटैक का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और इसका मुख्य कारण है आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल जिसमें न खाने का समय फिक्स है और न ही मात्रा। जरूरत से ज्यादा मीठी चीजें या नमक वाली चीजों के सेवन से कोरोनरी आर्टरीज डिजीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिनका सेवन करने से हार्ट रिस्क दोगुना स्पीड से बढ़ता है। भले ही आप हेल्दी रूटीन फॉलो करते हों, लेकिन अगर डाइट में नमक, जैसी चीजें ज्यादा हैं, तो सेहत बिगड़ सकती है। जानते हैं ऐसी 5 चीजें और उनके नुकसान के बारे में। बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
1. चीनी की मात्रा कम करें

दिन की कुल कैलोरीज के 10 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से में शुगर नहीं होनी चाहिए। अगर आप दिनभर में दो हजार कैलोरी लेते हैं, तो केवल 10 प्रतिशत यानी 200 कैलोरी तक ही मीठे का सेवन रखें। 200 कैलोरी का मतलब है लगभग 50 ग्राम शुगर की मात्रा। हालांंकि रोजाना 50 ग्राम शुगर का सेवन भी ज्यादा है इसलिए एडड शुगर का सेवन रोजाना न करें।
यह भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल पर ब्रेक लगाएंगे ये 5 हाई-फाइबर फूड्स, जानें हार्ट के लिए क्यों हैं फायदेमंद?
2. बेकरी आइटम का ज्यादा सेवन न करें
बेकरी आइटम जैसे रिफाइंड आटा, व्हाइट ब्रेड, बिस्किट, केक वगैरह का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके बजाय होलग्रेन पास्ता, ओटमील, ब्राउन राइस, होल ग्रेन ब्रेड वगैरह का सेवन कर सकते हैं। होल ग्रेन्स में फाइबर की अधिक मात्रा होती है जिससे हाई बीपी की समस्या दूर होती है और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को 30 की उम्र के बाद किन पोषक तत्वों पर ध्यान देना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
3. सैचुरेटेड और ट्रांंस फैट्स के साथ दूरी बनाएंं
सैचुरेटेड और ट्रांंस फैट के साथ दूरी बनाएंं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, रोजाना की कैलोरीज के 6 प्रतिशत से ज्यादा भाग में ट्रांस फैट नहीं होना चाहिए। उदहारण के लिए अगर आप दिनभर में दो हजार कैलोरीज लेते हैं, तो उसमें 11 से 13 ग्राम से ज्यादा सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा नहीं होनी चाहिए। सैचुरेटेड और ट्रांंस फैट्स के कारण कोरोनरी आर्टरीज डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- देर रात स्नैक्स खाना पड़ सकता है भारी, बढ़ता है इन 5 बीमारियों का खतरा
4. प्रोसेस्ड फूड्स को डाइट से घटाएं
हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो प्रोसेस्ड फूड्स जैसे पिज्जा, फास्ट फूड्स, चिप्स या डिब्बाबंद फूड्स वगैरह का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके बजाय डाइट में ताजे फल और सब्जियोंं को शामिल करें। इनमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। फाइबर लेने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़ें- ज्यादा नमक खाना क्यों है दिल, किडनी और लिवर के लिए खतरनाक? एक्सपर्ट से जानें नुकसान
5. पैक्ड सॉस का सेवन कम करें
अगर आप भी बाजार में मिलने वाली चीज स्प्रेड, पास्ता सॉस,टोमैटो सॉस वगैरह का ज्यादा सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाएंं। इनमें नमक और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है और ये हार्ट हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। पैक्ड सॉस का इस्तेमाल करने के बजाय घर पर मीठी चटनी या हरी चटनी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सही डाइट और एक्सरसाइज से हार्ट डिजीज को रिवर्स किया जा सकता है? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं
हार्ट डिजीज से बचने के लिए डैश डाइट अपनाएं
CDC के मुताबिक, हार्ट डिजीज और हाई बीपी जैसी समस्याओं से बचने के लिए डैश डाइट (DASH Diet) अपनाएं। डैश डाइट में सोडियम, कोलेस्ट्रॉल, सैचुरेटेड और टोटल फैट्स की मात्रा कम होती है। इस डाइट में फाइबर फूड्स, फल, सब्जियां, पोटैशियम रिच फूड्स और लो फैट डेयरी उत्पादों के अधिक सेवन पर जोर दिया जाता है। इसके साथ ही हार्ट रिस्क कम करने के लिए पोर्शन कंट्रोल सीखना भी जरूरी है। प्लेट के 60 प्रतिशत हिस्से में प्रोटीन और फाइबर रिच फूड्स को शामिल करें। अन्य हिस्से में दाल, सब्जी, रोटी और चावल को शामिल करें। याद रहे कि जितनी भूख हो और जब भूख हो, तभी खाएं। ओवरईटिंग करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और आप हार्ट डिजीज के शिकार हो सकते हैं।
निष्कर्ष:
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट से नमक के साथ-साथ चीनी, बेकरी आइटम, सैचुरेटेड और ट्रांंस फैट्स, प्रोसेस्ड फूड्स, पैक्ड सॉस और स्प्रेड्स का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कोरोनरी आर्टरीज डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
FAQ
ज्यादा नमक खाने के नुकसान क्या हैं?
ज्यादा नमक का सेवन करने से बीपी बढ़ सकता है और इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?
एक दिन में 5 से 6 ग्राम नमक यानी एक टीस्पून नमक का सेवन कर सकते हैं। 7 साल से कम उम्र के बच्चों को दिनभर में 4 से 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं देना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 02, 2026 10:30 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jul 02, 2026 10:30 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh