आजकल हार्ट डिजीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना, स्ट्रेस कंट्रोल करना, अच्छी नींद लेना जरूरी है। साथ ही हार्ट को हेल्दी रखने के लिए एक और चीज जरूरी है और वो है हेल्दी डाइट लेना। अक्सर लोग ऐसा सोचते हैं कि हार्ट फ्रेंडली डाइट महंगी होगी, लेकिन घर के किचन में मौजूद सिंपल इंग्रीडिएंट्स आपके हार्ट को न सिर्फ हेल्दी रखने में मदद करेंगे बल्कि हार्ट डिजीज से भी बचाएंगे। हार्ट को हेल्दी रखने वाली ऐसी 5 चीजों के बारे में जानने के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
1. हल्दी

हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हार्ट डिजीज से सुरक्षा देने में मदद करते हैं। सूजन के कारण ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है और कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। हल्दी को किसी भी डिश में शामिल कर सकते हैं। हालांकि हल्दी को दूध के साथ पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
2. लहसुन
लहसुन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है क्योंकि इसमें सल्फर कंंपाउंड एलिसिन (Allicin) पाया जाात है, जो हार्ट को स्वस्थ रखता है। लहसुन को डाइट का हिस्सा बनाकर ब्लड वेसल फंक्शन को बेहतर बना सकते हैं और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ भी अच्छी रहती है। साल 2024 में Prostaglandins & Other Lipid Mediators नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, लहसुन का सेवन करने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में कमी देखी गई। स्टडी में डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में भी कमी देखी गई, हालांकि उसका प्रभाव सिस्टोलिक के मुकाबले कम था। लहसुन को डाइट का हिस्सा बनाने के लिए पीसकर सब्जी या दाल में मिलाकर खा सकते हैं।
3. अलसी के बीज
अलसी के बीच बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं, इसके सेवन से सूजन कम करने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, फाइबर और लिग्नन्स (Lignans) पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं। अलसी के बीजों को पीसकर दही, स्मूदी या आटे में मिलाकर खा सकते हैं।
4. करी पत्ते

करी पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। करी पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कंट्रोल होता है जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। करी पत्तों को किसी भी डिश में शामिल कर सकते हैं या पाउडर के फॉर्म में भी सेवन कर सकते हैं। 4 से 5 करी पत्तों को चबाकर भी खा सकते हैं।
5. दालचीनी
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा, तो दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होगा। दालचीनी से हार्ट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है। दालचीनी को ओटमील, चाय, दूध या हर्बल टी में मिलाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना जरूरी है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स ढूंढने के बजाय अपने किचन में मौजूद दालचीनी, लहसुन, अलसी के बीज, हल्दी, करी पत्तों का इस्तेमाल करें। ये हार्ट डिजीज से बचाने में मदद करेंगे।
FAQ
हार्ट फ्रेंडली फल कौन से हैं?
सेब, अनार, बेरीज, संतरा और अन्य खट्टे फल, केला वगैरह को डाइट में शामिल कर सकते हैं। फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।हार्ट फ्रेंडली मसाले कौन से हैं?
हल्दी, दालचीनी, लहसुन, अदरक, काली मिर्च वगैरह बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और हार्ट के लिए फायदेमंद कहलाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 09, 2026 08:19 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 09, 2026 08:19 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh